एक ऐप जो करेगा वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल

एक ऐप जो करेगा वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल
विज्ञापन
स्वतंत्र रूप से रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक विशेष ऐप का निर्माण किया गया है जो कि विभिन्न तरह की स्वास्थ्य जानकारी देने के साथ ही उनका मनोरंजन भी करेगा। इस ऐप के इस्तेमाल से उम्रदराज लोग अपने सेवा प्रदाताओं को लिखित और ध्वनि संदेशों के माध्यम से जानकारी भेज सकते हैं।

इस शोध के बारे में यूनिवर्सिटी ऑफ नोटर डेम्स के निदेशक भारतीय मूल के नीतेश चावला बताते हैं, "इस ऐप का निर्माण उम्रदराज लोगों को स्वतंत्र, स्वस्थ और खुशहाल रखने के उद्देश्य से किया गया है।"

'ई-सीनियर केयर' नाम का यह ऐप इनकी देखभाल कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों के लिए भी फायदेमंद है, इस ऐप की मदद से वह हर समय इन लोगों से जुड़कर सेहत की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

यह ऐप इन लोगों को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए अलग-अलग की तरह की जानकारी प्रदान करता है। इसके अलावा मनोरंजन के लिए ऐप में क्रॉसवर्ड, सूडोकू पजल्स भी मौजूद हैं।

इस ऐप के पहले चरण का परीक्षण इंडियाना के दक्षिण बेंड इलाके में स्वतंत्र रूप से रह रहे वरिष्ठ नागरिकों पर किया गया है, आम जनता के लिए अभी यह उपलब्ध नहीं है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 में गेमिंग पर होगा फोकस, बिल्ट-इन फैन के साथ हो सकता है एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  2. Samsung Galaxy Z Flip 8 में मिल सकता है 'बिना क्रीज' वाला डिस्प्ले
  3. iQOO 15T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट
  4. New Aadhaar Update: बिना एड्रेस प्रूफ भी अपडेट होगा आधार! जानें नया आसान तरीका
  5. Bitcoin का प्राइस 80,000 डॉलर से ज्यादा, ETF में फंड बढ़ने से मिला सपोर्ट
  6. Jio यूजर्स के लिए बुरी खबर! बंद हुआ 22GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग वाला बजट प्लान
  7. BenQ MOBIUZ EX271QZ गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. CMF Watch 3 Pro हो रही 6 मई को लॉन्च, अभी जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
  9. OnePlus Summer Sale: 12 हजार रुपये सस्ती कीमत में मिलेगा OnePlus 13, जानें सभी ऑफर्स
  10. Flipkart SASA LELE Sale: Google Pixel 10 की कीमत होगी 60 हजार से भी कम, स्मार्टफोन और लैपटॉप पर जबरदस्त डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »