iQOO 16 में मिल सकता है 2K 'अल्ट्रा-हाई' रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले

आगामी स्मार्टफोन में गेमिंग के दौरान बेहतर परफॉर्मेंस के लिए कंपनी का परफॉर्मेंस चिप इस्तेमाल किया जा सकता है। iQOO 16 में पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है

iQOO 16 में मिल सकता है 2K 'अल्ट्रा-हाई' रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले

यह पिछले वर्ष पेश किए गए iQOO 15 की जगह ले सकता है

ख़ास बातें
  • आगामी स्मार्टफोन में गेमिंग से जुड़े फीचर्स मिल सकते हैं
  • iQOO 16 में लगभग 8,500 mAh की बैटरी हो सकती है
  • इस स्मार्टफोन में पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है
विज्ञापन

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर iQOO का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। iQOO 16 के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस स्मार्टफोन में बेहतर परफॉर्मेंस के साथ गेमिंग से जुड़े फीचर्स मिल सकते हैं। यह iQOO 15 की जगह ले सकता है। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया है कि iQOO 16 में लगभग 8,500 mAh की बैटरी हो सकती है। इस स्मार्टफोन की टेस्टिंग क्वालकॉम के नेक्स्ट-जेनरेशन Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro के साथ की जा रही है। इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि iQOO 16 में हीट को घटाने के लिए नए डिजाइन वाला थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम हो सकता है। 

आगामी स्मार्टफोन में गेमिंग के दौरान बेहतर परफॉर्मेंस के लिए कंपनी का परफॉर्मेंस चिप इस्तेमाल किया जा सकता है। iQOO 16 में पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को IMEI के डेटाबेस पर मॉडल नंबर - I2601 के साथ देखा गया है। भारत में पिछले वर्ष नवंबर में iQOO 15 को लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में 6.85 इंच Samsung M14 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन, 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 6000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। 

iQOO 15 की रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स  के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स मिलते हैं। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 और Adreno GPU दिया गया है। iQOO 15 की 7,000 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड और 40 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस सीरीज में iQOO 15T को भी जोड़ा जा सकता है। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9500 हो सकता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का Samsung HP5 प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  2. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  3. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  4. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  5. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  6. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  7. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  8. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  9. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  10. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »