Meta ने Teen Accounts सुपरविजन सिस्टम को अपडेट किया है। अब पैरेंट्स Instagram, Facebook और Messenger पर बच्चों की एक्टिविटी को Family Center के जरिए एक जगह से मॉनिटर कर पाएंगे।
Photo Credit: Unsplash/ Solen Feyissa
Meta अपने Teen Accounts सुपरविजन सिस्टम को बड़ा अपडेट दे रही है, जिससे पैरेंट्स के लिए Instagram, Facebook, Messenger और Meta Horizon पर बच्चों की एक्टिविटी को मैनेज और मॉनिटर करना आसान हो जाएगा। कंपनी के मुताबिक अब सभी पैरेंटल कंट्रोल्स और सेफ्टी सेटिंग्स को Family Center में एक जगह लाया जा रहा है, ताकि अलग-अलग ऐप्स के लिए अलग सेटअप करने की जरूरत न पड़े।
इसके साथ Meta Instagram के "Your Algorithm" फीचर में भी नए इनसाइट्स जोड़ रही है। इससे पैरेंट्स यह समझ पाएंगे कि उनके बच्चे किस तरह के कंटेंट में ज्यादा दिलचस्पी ले रहे हैं और उसी आधार पर उन्हें कौन-सी रिकमेंडेशन्स दिखाई जा रही हैं। कंपनी का कहना है कि यह अपडेट पैरेंट्स को बच्चों की ऑनलाइन एक्टिविटी को बेहतर तरीके से समझने में मदद करेगा। चलिए विस्तार से समझते हैं।
Meta अब Instagram, Facebook, Messenger और Meta Horizon के सुपरविजन टूल्स को Family Center में इंटीग्रेट कर रहा है। इसका मतलब है कि पैरेंट्स एक ही डैशबोर्ड से सभी प्लेटफॉर्म्स की सेफ्टी सेटिंग्स और मॉनिटरिंग कंट्रोल्स एक्सेस कर पाएंगे। कंपनी ने सुपरविजन सेटअप को भी आसान बनाया है, जहां एक सिंगल इनविटेशन सिस्टम के जरिए सभी ऐप्स में सुपरविजन चालू किया जा सकेगा।
Meta के मुताबिक आने वाले समय में Family Center में ऐसे इनसाइट्स भी जोड़े जाएंगे, जिनसे पैरेंट्स अलग-अलग ऐप्स पर बच्चों द्वारा बिताए गए कुल समय जैसी जानकारी देख सकेंगे।
Meta Instagram के "Your Algorithm" फीचर को भी अपडेट कर रही है। यह फीचर यूजर्स को Reels और Explore में दिखाई देने वाले कंटेंट को कंट्रोल करने की सुविधा देता है। यूजर्स इसमें यह तय कर सकते हैं कि उन्हें किस तरह के टॉपिक्स ज्यादा या कम देखने हैं।
नए अपडेट के बाद पैरेंट्स यह देख पाएंगे कि उनके बच्चे Instagram पर किन टॉपिक कैटेगरी में ज्यादा दिलचस्पी ले रहे हैं। उदाहरण के तौर पर अगर कोई टीन बास्केटबॉल, फोटोग्राफी या म्यूजिकल्स जैसे टॉपिक्स ज्यादा देख रहा है, तो पैरेंट्स को इसकी जानकारी मिल सकेगी। Meta के मुताबिक इससे यह समझना आसान होगा कि Instagram का एल्गोरिदम Teen Accounts को किस तरह का कंटेंट दिखा रहा है।
Meta पैरेंट्स के लिए नया नोटिफिकेशन फीचर भी जोड़ रही है। अगर कोई टीन अपने एल्गोरिदम में नया इंटरेस्ट जोड़ता है, तो पैरेंट्स को उसका अलर्ट मिलेगा। कंपनी का कहना है कि इससे समय के साथ बदलती कंटेंट पसंद को समझना आसान होगा।
इसके अलावा पैरेंट्स किसी इंटरेस्ट कैटेगरी पर टैप करके उससे जुड़ी अतिरिक्त एक्टिविटी डिटेल्स भी देख सकेंगे।
Meta ने साफ किया है कि मौजूदा Teen Accounts प्रोटेक्शन्स पहले की तरह जारी रहेंगे। इनमें Teen Accounts के लिए डिफॉल्ट प्राइवेसी सेटिंग्स, सीमित कॉन्टैक्ट परमिशन्स और 13 साल से कम उम्र के यूजर्स के लिए कंटेंट प्रोटेक्शन शामिल हैं। कंपनी नुकसानदायक कंटेंट को सीमित करने के लिए Community Standards एनफोर्समेंट भी जारी रखेगी।
Meta के मुताबिक अमेरिका में Instagram सुपरविजन फीचर इस्तेमाल करने वाले टीन्स की संख्या पिछले साल के मुकाबले दोगुनी से ज्यादा हो चुकी है।
Meta ने बताया कि Family Center अपडेट, Instagram "Your Algorithm" इनसाइट्स और टीन इंटरेस्ट नोटिफिकेशन्स का ग्लोबल रोलआउट शुरू हो गया है। फिलहाल ये फीचर्स इंग्लिश भाषा में उपलब्ध होंगे, जबकि आने वाले समय में इन्हें दूसरे मार्केट्स में भी एक्सपैंड किया जाएगा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट