Vivo X500 Pro में 6.37 इंच फ्लैट OLED LTPO डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 7,000 mAh से अधिक की बैटरी मिल सकती है
यह एक सांकेतिक इमेज है
स्मार्टफोन्स के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Vivo का नया कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन अगले कुछ महीनों में लॉन्च किया जा सकता है। यह Vivo X500 Pro या Vivo X500 Pro Mini हो सकता है। इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। आगामी स्मार्टफोन सीरीज Vivo X300 सीरीज की जगह ले सकती है।
चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया है कि Vivo के दो आगामी Pro सीरीज के कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में से एक को अगले कुछ महीनों में पेश किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की MediaTek Dimensity 9600 सीरीज के चिपसेट के साथ टेस्टिंग की जा रही है। हालांकि, इस टिप्सटर ने इस स्मार्टफोन के मॉडल की जानकारी नहीं दी है। यह Vivo X500 Pro या Vivo X500 Pro Mini हो सकता है।
इस स्मार्टफोन के इंजीनियरिंग प्रोटोटाइप म्ं ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है। इसमें LOFIC टेक्नोलॉजी के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। इस टिप्सटर ने बताया है कि इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा होने की कम संभावना है। Vivo X500 Pro Max में यह कैमरा दिया जा सकता है। इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया था कि Vivo X500 Pro में 6.37 इंच फ्लैट OLED LTPO डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 7,000 mAh से अधिक की बैटरी मिल सकती है। यह Android 17 आउट ऑफ द बॉक्स पर बेस्ड OriginOS 7 पर चल सकता है।
भारत में इस महीने की शुरुआत में Vivo X300 Ultra को लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.82-इंच LTPO OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर Snapdragon 8 Elite Gen 5 और Adreno 840 GPU दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। Vivo X300 Ultra की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 6,600mAh की बैटरी 100 W वायर्ड और 40 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा