Ola की इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के बाद AI में बड़ी तैयारी, Krutrim AI लैब होगी लॉन्च

महाकुंभ में टेक्नोलॉजी से जुड़े मोबिलिटी सॉल्यूशंस की पेशकश के लिए Ola ने Kumbh Sah'AI'yak ऐप भी लॉन्च किया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 4 फरवरी 2025 20:54 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी AI इनोवेशंस पर कार्य कर रही है
  • Krutrim में 2,000 करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट किया जाएगा
  • उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में भी Ola योगदान दे रही है

यह लैब Ola Krutrim के आगामी मॉडल्स का बेस होगी

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स और ऐप के जरिए कैब सर्विस उपलब्ध कराने वाली Ola ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में बड़ा इनवेस्टमेंट करने की योजना बनाई है। कंपनी ने मंगलवार को Krutrim AI लैब शुरू करने की घोषणा की है। यह लैब Ola Krutrim के आगामी मॉडल्स का बेस होगी। 

Ola के चेयरमैन, Bhavish Aggarwal ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में इस AI लैब को शुरू करने की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कंपनी AI इनोवेशंस पर कार्य कर रही है। अग्रवाल ने पिछले वर्ष में Krutrim की उपलब्धियों को भी प्रदर्शित किया है। इसके साथ ही Ola ने नए ओपन-सोर्स AI मॉडल्स भी जारी किए हैं। अग्रवाल ने बताया कि Krutrim में 2,000 करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट किया जाएगा। अगले वर्ष तक इस इनवेस्टमेंट को बढ़ाकर 10,000 करोड़ रुपये करने की योजना है। अग्रवाल ने कहा, "हमारी योजना देश के लिए AI को डिवेलप करने की है।" 
Advertisement

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में भी Ola अपना योगदान दे रही है। महाकुंभ में लगभग 40 करोड़ लोगों के पहुंचने का अनुमान है। इस विशाल धार्मिक कार्यक्रम में टेक्नोलॉजी से जुड़े मोबिलिटी सॉल्यूशंस की पेशकश के लिए Ola ने Kumbh Sah'AI'yak ऐप भी लॉन्च किया है। यह ऐप एक नेविगेशन और इनफॉर्मेशन प्लेटफॉर्म के तौर पर कार्य करता है। इसमें कुंभ मेला के इतिहास और आकर्षणों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई गई है। यह ऐप कई भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है। 

इसमें डेटा सिक्योरिटी को सुनिश्चित करने और गलत जानकारी को फैलने से रोकने के लिए उपायों को भी इंटीग्रेट किया गया है। इसके अतिरिक्त, Ola Consumer ने प्रयागराज में यात्रा को आसान बनाने के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) शटल, किफायती कैब रेंटल के साथ ही एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशंस पर अलग ट्रांजिट के विकल्प जैसी सर्विसेज की भी पेशकश की है। जनवरी में ओला इलेक्ट्रिक के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की सेल्स में बढ़ोतरी हुई है। जनवरी में कंपनी ने 22,656 रजिस्ट्रेशंस के साथ इस सेगमेंट में दोबारा अग्रणी स्थान हासिल किया है। पिछले वर्ष के अंत में Ola Electric ने अपने सेल्स एंड सर्विस नेटवर्क को भी बढ़ाया था। कंपनी की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की भी जल्द बिक्री शुरू की जाएगी। हाल ही में Ola ने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स भी लॉन्च किए थे। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  3. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.