AI के इस्तेमाल में आगे हैं भारतीय कंपनियां, वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की रिपोर्ट

WEF ने बताया है कि टैलेंट की जरूरतों को पूरा करने के लिए 67 प्रतिशत कंपनियां विविध टैलेंट पूल्स का इस्तेमाल करने की योजना बना रही हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 8 जनवरी 2025 20:18 IST
ख़ास बातें
  • भारतीय कंपनियां AI और रोबोटिक्स में काफी इनवेस्टमेंट कर रही हैं
  • देश में बिग डेटा स्पेशिलिस्ट, AI की जॉब्स बढ़ रही हैं
  • AI से जुड़े स्किल्स की बढ़ती डिमांड से जॉब मार्केट में बदलाव हो रहा है

भारत और अमेरिका में बड़ी संख्या में AI से जुड़ी हायरिंग की जा रही है

पिछले कुछ वर्षों में देश की कंपनियों ने टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल में काफी प्रगति की है। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) ने एक रिपोर्ट में बताया है कि भारतीय कंपनियां महत्वपूर्ण टेक्नोलॉजीज के इस्तेमाल में इंटरनेशनल लेवल पर तेजी से आगे बढ़ रही हैं। इन टेक्नोलॉजीज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और रोबोटिक्स शामिल हैं। 

फ्यूचर ऑफ जॉब्स रिपोर्ट में कहा गया है कि देश में 2030 तक जॉब्स के फ्यूचर को आकार देने में बढ़ते हुए डिजिटल एक्सेस, कुछ देशों के बीच तनाव और क्लाइमेट चेंज से निपटने की कोशिशें प्रमुख ट्रेंड होंगे। भारत में कंपनियां AI, रोबोटिक्स और ऑटोनॉमस सिस्टम्स में काफी इनवेस्टमेंट कर रही हैं। इस वजह से देश में बिग डेटा स्पेशिलिस्ट्स, AI और मशीन लर्निंग स्पेशिलिस्ट्स की जॉब्स बढ़ रही हैं। WEF ने बताया है कि टैलेंट की जरूरतों को पूरा करने के लिए 67 प्रतिशत कंपनियां विविध टैलेंट पूल्स का इस्तेमाल करने की योजना बना रही हैं। इसके साथ ही लगभग 30 प्रतिशत कंपनियां डिग्री की जरूरत को हटाकर स्किल बेस्ड हायरिंग करने पर विचार कर रही हैं। 

इस रिपोर्ट में पूर्वानुमान दिया गया है कि 2030 तक लगभग 22 प्रतिशत जॉब्स पर असर पड़ेगा। इसके साथ ही लगभग 17 करोड़ नई जॉब्स बनेंगी। AI से जुड़े स्किल्स की बढ़ती डिमांड से जॉब मार्केट में बदलाव हो रहा है। भारत और अमेरिका में बड़ी संख्या में AI से जुड़ी हायरिंग की जा रही है। बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियों में शामिल Microsoft ने भारत में क्लाउड, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और स्किलिंग में अगले दो वर्षों में तीन अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट करने की योजना बनाई है। कंपनी की नए डेटा सेंटर्स बनाने की भी योजना है। अगले पांच वर्षों में माइक्रोसॉफ्ट लगभग एक करोड़ लोगों को AI स्किल्स की ट्रेनिंग देगी। 

इस सप्ताह की शुरुआत में कंपनी के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर, Satya Nadella ने बेंगलुरु में माइक्रोसॉफ्ट AI टुअर में बताया था, "भारत में हमारे सबसे बड़े एक्सपैंशन की घोषणा करते हुए मैं वास्तव में उत्साहित हूं। Azure कैपेसिटी को बढ़ाने के लिए हम तीन अरब डॉलर लगा रहे हैं।" भारत में माइक्रोसॉफ्ट के पास कई स्थानों पर Azure रीजन हैं। नडेला ने बताया था कि कंपनी ने Reliance Jio के साथ भी कैपेसिटी बनाई है। माइक्रोसॉफ्ट की योजना अगले पांच वर्षों में लगभग एक करोड़ लोगों को AI से जुड़े स्किल्स की ट्रेनिंग देने की है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  2. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  3. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  5. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  6. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  7. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  9. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.