Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट

सैमसंग की योजना AI कैपेबिलिटी को प्रीमियम प्रोडक्ट्स के साथ ही मिड-रेंज और एंट्री-लेवल के अप्लायंसेज में भी लाने की है। इससे AI डिवाइसेज का एक्सपीरिएंस करने वाले कस्टमर्स की संख्या में बढ़ोतरी की जा सकेगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 सितंबर 2026 23:07 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग के कनेक्टेड डिवाइसेज की सेल्स में लगभग नौ गुणा की बढ़ोतरी हुई है
  • इन डिवाइसेज में युवाओं की दिलचस्पी बढ़ी है
  • कंपनी की योजना AI फीचर्स को एंट्री लेवल अप्लायंसेज में भी लाने की है

इस कैटेगरी में सेल्स तेजी से बढ़ने का बड़ा कारण युवाओं की कनेक्टेड अप्लायंसेज में बढ़ती हुई दिलचस्पी है

दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स मेकर Samsung का भारत में बिजनेस तेजी से बढ़ रहा है। देश के स्मार्टफोन मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली सैमसंग के AI-पावर्ड अप्लायंसेज की सेल्स भी तेजी से बढ़ी है। पिछले तीन वर्षों में कंपनी के नए कनेक्टेड डिवाइसेज की सेल्स में लगभग नौ गुणा की बढ़ोतरी हुई है। 

Samsung Electronics की वाइस प्रेसिडेंट, Bona Lee ने बताया कि कंपनी के कनेक्टेड अप्लायंसेज की सेल्स 2022 में लगभग 82,000 यूनिट्स की थी। पिछले वर्ष इन डिवाइसेज की बिक्री बढ़कर लगभग 7,32,000 यूनिट्स पर पहुंच गई। Lee ने कहा कि इससे सैमसंग के कनेक्टेड डिवाइसेज की इंटरनेशनल सेल्स में साउथ वेस्ट एशिया की हिस्सेदारी इस वर्ष बढ़कर लगभग 13 प्रतिशत की हो गई है। उन्होंने बताया कि सैमसंग ने पिछले वर्ष कनेक्टेड अप्लायंसेज की सेल्स का आंकड़ा इस वर्ष के आठ महीनों में ही पार कर लिया है। 

इस कैटेगरी में सेल्स तेजी से बढ़ने का बड़ा कारण युवाओं की कनेक्टेड अप्लायंसेज में बढ़ती हुई दिलचस्पी है। Lee ने कहा कि भारत और साउथ वेस्ट एशिया में एक्टिव SmartThings के यूजर्स में से लगभग 71 प्रतिशत की आयु 40 वर्ष से कम है। इसकी तुलना में वैश्विक औसत लगभग 48 प्रतिशत का है। भारत में सैमसंग के अप्लांयेसज की कुल सेल्स में AI-पावर्ड अप्लायंसेज की हिस्सेदारी बढ़कर 50 प्रतिशत से अधिक हो गई है। Lee ने कहा कि कंपनी की योजना AI कैपेबिलिटी को प्रीमियम प्रोडक्ट्स के साथ ही मिड-रेंज और एंट्री-लेवल के अप्लायंसेज में भी लाने की है। इससे AI डिवाइसेज का एक्सपीरिएंस करने वाले कस्टमर्स की संख्या में बढ़ोतरी की जा सकेगी। 

सैमसंग ने इस वर्ष के अंत तक 80 करोड़ डिवाइसेज में AI फीचर्स शामिल करने की योजना बनाई है। पिछले वर्ष इन डिवाइसेज की संख्या लगभग 40 करोड़ यूनिट्स की थी। कंपनी के डिवाइसेज में लोकलाइजेशन पर Lee ने कहा कि भारत में बिकने वाले सैमसंग के अप्लायंसेज में से 95 प्रतिशत से अधिक की लोकल लेवल पर मैन्युफैक्चरिंग की जा रही है। देश की संस्कृति और जीवनशैली के अनुसार प्रोडक्ट्स पर कार्य करने के लिए सैमसंग ने एक अलग टीम बनाई है। हालांकि, भारत में सैमसंग के होम अप्लायंसेज का एवरेज सेलिंग प्राइस (ASP) अन्य देशों की तुलना में कुछ कम है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  2. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  5. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.