• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • Google का Gemini 2.O अब सब कर पाएंगे इस्तेमाल, पहले से एडवांस्ड हुआ AI टूल

Google का Gemini 2.O अब सब कर पाएंगे इस्तेमाल, पहले से एडवांस्ड हुआ AI टूल

Gemini 2.O के कंपनी ने तीन वर्जन पेश किए हैं।

Google का Gemini 2.O अब सब कर पाएंगे इस्तेमाल, पहले से एडवांस्ड हुआ AI टूल

Google का एआई मॉडल Gemini 2.O Flash अब सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध है।

ख़ास बातें
  • सामान्य इस्तेमाल के लिए कंपनी का Gemini 2.O Flash मॉडल आता है।
  • मुश्किल कामों जैसे कोडिंग आदि के लिए Gemini 2.O Pro Experimental आता है।
  • तीसरा मॉडल Gemini 2.O Flash Lite है।
विज्ञापन
Google ने अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल Gemini 2.O को अब सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध करवा दिया है। कंपनी ने इसी के साथ एक नया AI मॉडल और पेश किया है। यह नया मॉडल यूजर्स के कई कामों को आसान बनाने की क्षमता रखता है। Gemini 2.O के कंपनी ने तीन वर्जन पेश किए हैं। ये तीनों ही वर्जन अलग-अलग यूजर्स के लिए उपयोगी हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से। 

Google का एआई मॉडल Gemini 2.O Flash अब सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध है। इसे सभी यूजर्स एक्सेस कर सकते हैं। सामान्य इस्तेमाल के लिए कंपनी का Gemini 2.O Flash मॉडल आता है। वहीं, इससे ज्यादा एडवांस्ड और मुश्किल कामों जैसे कोडिंग आदि के लिए कंपनी का Gemini 2.O Pro Experimental मॉडल आता है। तीसरा मॉडल Gemini 2.O Flash Lite है जो कि कम कीमत में एप्लीकेशन बनाने के काम आता है। 

Gemini 2.O Flash को जेमिनी ऐप, गूगल AI स्टूडियो और वर्टेक्स एआई प्लेटफॉर्म के माध्यम से इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी ने सबसे पहले इस मॉडल को I/O 2024 में पेश किया था। Gemini 2.O Flash को कंपनी ने पहले ज्यादा बेहतर बनाने का दावा किया है। गूगल का कहना है कि मेन बेंचमार्क में इसकी परफॉर्मेंस में सुधार किया गया है। इसके साथ ही इमेज जेनरेशन और टेक्स्ट टू स्पीच में भी सुधार के साथ इसे जल्द ही अपडेट किया जाएगा। 

Gemini 2.O Flash अब ऑडियो, वीडियो और इमेज को एकसाथ प्रोसेस करने में सक्षम बताया गया है। यह तीनों ही इनपुट फॉर्मेट को एकसाथ समझकर प्रोसेस कर सकता है। इसी के चलते यह मल्टीमीडिया आधारित एप्लीकेशंस के लिए उपयोगी हो जाता है। लैंग्वेज प्रोसेसिंग के लिए भी इसमें सुधार किया गया है। जिसके बाद यह जटिल वाक्यों और भाषा की बारीकियों को समझ सकता है। Google ने जल्द ही इस मॉडल के अंदर और भी अधिक सुधार करने की बात कही है और जल्द ही इसका अपग्रेडेड वर्जन भी रिलीज करने की बात कही है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Google, AI, Google AI Models
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  4. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  5. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  6. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  7. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  8. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  10. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »