• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा

रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा

चीन के Robot Olympics में Tiangong Ultra ने 100 मीटर की रेस 9.39 सेकेंड में पूरी की। यह समय Usain Bolt के 9.58 सेकेंड के मानव रिकॉर्ड से तेज है।

रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा

China Robot Olympics में Tiangong Ultra ने 100 मीटर रेस 9.39 सेकेंड में पूरी की

ख़ास बातें
  • Tiangong Ultra ने 9.39 सेकेंड में 100 मीटर रेस पूरी की
  • रोबोट का समय Usain Bolt के 9.58 सेकेंड से तेज रहा
  • रेस के बाद रोबोट्स को रुकने में भी परेशानी हुई
विज्ञापन

चीन के बीजिंग में चल रहे World Humanoid Robot Games 2026 में ह्यूमनॉइड रोबोट्स ने स्पीड के मामले में नया मुकाम हासिल किया है। प्रतियोगिता में Tiangong Ultra नाम के ह्यूमनॉइड रोबोट ने 100 मीटर की रेस सिर्फ 9.39 सेकेंड में पूरी की। यह समय इंसानों के 100 मीटर वर्ल्ड रिकॉर्ड से भी तेज है। जमैका के स्टार स्प्रिंटर Usain Bolt ने 2009 में 100 मीटर की रेस 9.58 सेकेंड में पूरी की थी, जो अब तक मानव एथलीट का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। हालांकि, Tiangong Ultra का यह प्रदर्शन प्रतियोगिता की प्रिलिमिनरी हीट में आया है।

100 मीटर की इस रेस में Tiangong Ultra शुरुआत में Honor के ह्यूमनॉइड रोबोट Lightning से पीछे चल रहा था। हालांकि, फिनिश लाइन के करीब पहुंचते-पहुंचते Tiangong Ultra ने रफ्तार बढ़ाई और Lightning को पीछे छोड़ते हुए 9.39 सेकेंड का समय दर्ज किया। Lightning ने भी रेस में 9.47 सेकेंड का समय लिया। यानी दोनों रोबोट्स ने Usain Bolt के 9.58 सेकेंड के मानव रिकॉर्ड से बेहतर समय दर्ज किया।

Tiangong Ultra के परफॉर्मेंस में एक साल के अंदर काफी बड़ा सुधार देखने को मिला है। 2025 में हुए पहले World Humanoid Robot Games में इसी रोबोट ने 100 मीटर की रेस 21.50 सेकेंड में पूरी की थी। इस बार इसका समय घटकर 9.39 सेकेंड रह गया है।

वहीं, Honor के Lightning ने गेम्स से पहले हुई एक ट्रायल रन में 9.32 सेकेंड का समय भी दर्ज किया था। उस दौरान इसकी पीक स्पीड करीब 14.5 मीटर प्रति सेकेंड, यानी लगभग 52 किलोमीटर प्रति घंटे बताई गई थी।

रोबोट्स की स्पीड ने भले ही सबको चौंका दिया हो, लेकिन रेस के बाद एक दूसरी समस्या भी सामने आई। Tiangong Ultra और Lightning दोनों को फिनिश लाइन पार करने के बाद रुकने में परेशानी हुई और वे वहां लगाए गए मोटे कुशन/मैट से जा टकराए। इससे यह भी साफ होता है कि ह्यूमनॉइड रोबोट्स ने दौड़ने की क्षमता में तेजी से सुधार किया है, लेकिन ब्रेकिंग, बैलेंस और फिनिश के बाद कंट्रोल अभी भी बड़ी चुनौती है।

World Humanoid Robot Games का यह दूसरा संस्करण 22 से 26 अगस्त तक बीजिंग में आयोजित किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में 16 देशों की करीब 666 टीमें हिस्सा ले रही हैं और 2,000 से ज्यादा ह्यूमनॉइड रोबोट अलग-अलग इवेंट में मुकाबला कर रहे हैं। इस बार प्रतियोगिता में स्प्रिंट और अन्य एथलेटिक्स इवेंट के अलावा फुटबॉल, टेबल टेनिस, बॉक्सिंग और कई ऐसे टास्क भी शामिल हैं, जिनमें रोबोट्स की वास्तविक दुनिया के काम करने की क्षमता को परखा जा रहा है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  2. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  3. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
  4. EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
  5. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
  6. स्पेस में होगा भारत का अपना स्टेशन, जाने कब बनकर होगा तैयार, ISRO चेयरमैन का खुलासा
  7. BGMI Redeem Codes: देर हो जाए, उससे पहले रिडीम कर लो ये 50 नए कोड, फ्री मिलेंगे कई रिवॉर्ड
  8. Lava Virat V1 Pro 5G ने दी 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें सबकुछ
  9. TVS की बिक्री में आया उछाल! iQube, Jupiter, Apache, Ntorq से लेकर Ronin तक, यहां देखें हर मॉडल की सेल्स
  10. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »