• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • ChatGPT में अब कर पाएंगे 20 लोग एक साथ चैट, AI देगा सवालों के जवाब

ChatGPT में अब कर पाएंगे 20 लोग एक साथ चैट, AI देगा सवालों के जवाब

OpenAI अब ChatGPT को अपग्रेड करने पर काम कर रहा है।

ChatGPT में अब कर पाएंगे 20 लोग एक साथ चैट, AI देगा सवालों के जवाब

Photo Credit: Unsplash/Solen Feyissa

ChatGPT में नए फीचर्स की शुरुआत हो रही है।

ख़ास बातें
  • ChatGPT के ग्रुप में हर कोई आसानी से टाइप कर सकता है।
  • ChatGPT जब भी मदद की जरूरत समझेगा तो तुरंत काम शुरू कर देगा।
  • यूजर्स को तुरंत जवाब चाहिए तो सीधे @ChatGPT कहकर कॉल कर सकते हैं।
विज्ञापन

OpenAI अब ChatGPT को अपग्रेड करने पर काम कर रहा है। अब यह एआई एसिस्टेंट सिर्फ वन ऑन वन के बजाय ग्रुप चैट पर भी काम करेगा। कंपनी एक नए ग्रुप चैट फीचर की टेस्टिंग कर रही है जिससे 20 लोग एक साथ AI से बात कर सकते हैं। इस फीचर के जरिए अब आप दोस्तों के साथ ट्रिप प्लान करने से लेकर ऑफिस के कर्मचारियों के साथ आइडिया पर बातचीत कर सकते हैं। यानी कि यह फीचर एक साथ कई लोगों को एक प्रकार के सवाल का जवाब खोजने में मदद करेगा। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

OpenAI ने इस फीचर की घोषणा 13 नवंबर को एक ब्लॉग पोस्ट में की थी। यह बिलकुल आसान और ग्रुप में हर कोई आसानी से टाइप कर सकता है और ChatGPT जब भी मदद की जरूरत समझेगा तो तुरंत काम शुरू कर देगा। अगर यूजर्स को तुरंत जवाब चाहिए तो सीधे @ChatGPT कहकर कॉल कर सकते हैं। वरना यह तब तक किसी जरूरी जानकारी के आने तक बाहर ही रहता है।

ChatGPT के अधिकतर सामान्य टूल इन शेयर्ड रूम्स में भी उपलब्ध हैं, जिनमें वेब ब्राउजिंग, फाइल और इमेज अपलोड, वॉयस इनपुट और इमेज जनरेशन शामिल हैं। यह सिस्टम GPT-5.1 ऑटो पर काम करता है जो सभी व्यक्ति के प्लान जैसे कि फ्री, गो, प्लस या प्रो के आधार पर उसके लिए सबसे उचित मॉडल का अपने आप चयन करता है, इसलिए आपको मॉडल सेटिंग्स में कोई बदलाव करने की जरूरत नहीं होती है। OpenAI का यह भी कहना है कि यह AI ग्रुप में रहते हुए किसी भी यूजर की निजी हिस्ट्री का उपयोग नहीं करेगा, जिसके जरिए चीजों को अजीब या अधिक स्पेसिफिक होने से बचाना है।

ग्रुप कैसे करें शुरू

ChatGPT में ग्रुप की शुरुआत करना काफी आसान है। आप छोटे लिटिल आइकन का उपयोग करके एक नई चैट शुरू कर सकते हैं या किसी मौजूदा वन-ऑन-वन ​​थ्रेड को ग्रुप में बदल सकते हैं। सामान्य लिंक के जरिए इन्वाइट भेजे जा सकते हैं और जुड़ने वाले किसी भी व्यक्ति को बस एक नाम, यूजर्स नाम और फोटो का चयन करना होता है। अगर आप किसी निजी चैट को ग्रुप में बदलते हैं तो ChatGPT पहले उसकी एक डूप्लीकेट कॉपी बनाता है, जिससे आपकी पुरानी बातचीत बरकरार रहती है।

कब होगा उपलब्ध

ChatGPT का यह फीचर फिलहाल शुरुआती दौर में है और अभी सिर्फ जापान, न्यूजीलैंड, साउथ कोरिया और ताइवान में उपलब्ध है। यह इन मार्केट में सभी सब्सक्रिप्शन लेवल पर उपलब्ध है। OpenAI का कहना है कि वह समय के साथ यूजर्स के इस पहले बैच से मिलने वाले रिस्पॉन्स के आधार पर इस फीचर का विस्तार करेगा। अब रीयल-टाइम ग्रुप चैट शुरू होने के साथ ChatGPT अब Slack, Teams और Google Docs जैसे फीचर प्रदान कर रहा है। टेस्टिंग सफल रहने के बाद ग्रुप चैट जल्द ही ChatGPT का मुख्य हिस्सा बन जाएगी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: ChatGPT, ChatGPT Group Chat, OpenAI, AI
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने इन डिवाइसेज का सपोर्ट बंद किया, क्या लिस्ट में आपका भी है?
  2. Redmi Note 15 SE 5G में मिलेगी 5,800mAh की बैटरी, भारत में 2 अप्रैल को होगा लॉन्च
  3. PAN कार्ड के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, जानें स्टेप बाय स्टेप पूरी प्रक्रिया
  4. 13MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Redmi A7 Pro लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. भारत में प्रति महीने 31GB डेटा खपत कर रहे लोग! 5G ट्रैफिक में 70% उछाल
  6. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है एडवांस्ड फीचर्स वाला 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  7. Blinkit करेगी एयरपोर्ट पर डिलीवरी, 2500 से ज्यादा प्रोडक्ट्स के लिए सर्विस शुरू
  8. Google Pixel 11 Pro लॉन्च होगा 16GB रैम, 2nm Tensor G6 चिप, धांसू कैमरा के साथ! डिजाइन लीक
  9. iQOO 15 Apex भारत में लॉन्च, क्लाउड डिजाइन वाले फोन की प्री-बुकिंग पर तगड़ा डिस्काउंट
  10. इंतजार खत्म! Gmail का सबसे बड़ा अपडेट, अब बदलें अपना पुराना Gmail ID, मिलेगा पसंद का यूजरनेम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »