Xiaomi 18 सीरीज में बेस मॉडल के अलावा Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स में Snapdragon 8 Elite Gen 6 सीरीज के चिपसेट्स का इस्तेमाल किया जा सकता है
भारत में हाल ही में Xiaomi 17 सीरीज को लॉन्च किया गया है
बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Xiaomiकी आगामी Xiaomi 18 सीरीज में बड़े कैमरा अपग्रेड मिल सकते हैं। इस सीरीज के Xiaomi 18 Pro Max में डुअल 200 मेगापिक्सल की रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इन कैमरा में एडवांस्ड इमेजिंग फीचर्स हो सकते हैं। हाल ही में लॉन्च किए गए Vivo X300 Ultra में भी डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा दिए गए थे।
चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर Digital Chat Station ने बताया है कि Xiaomi 18 Pro Max में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा 1/1.28 इंच सेंसर के साथ होगा। यह कैमरा पावर का इस्तेमाल घटाने के साथ हाई-रिजॉल्यूशन इमेजेज कैप्चर करने में मदद करेगा। यह नेक्स्ट-जेनरेशन LOFIC HDR 3.0, हाई फ्रेम गेन और अल्ट्रा-हाई डायनैमिक रेंज को सपोर्ट कर सकता है। इस स्मार्टफोन में ऑप्टिकल कोटिंग के साथ GP ग्लास-प्लास्टिक लेंस हो सकता है। Xiaomi 18 Pro Max में मैक्रो शॉट्स के लिए सपोर्ट के साथ टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है।
यह जानकारी इसी टिप्सटर की ओर से पहले लीक किए गए एक इंजीनियरिंग सैम्पल से मिली है। आगामी सीरीज के Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max में 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। इस इंजीनियरिंग प्रोटोटाइप में 200 मेगापिक्सल 1/1.3 OV52B कैमरा या 200 मेगापिक्सल 1/1.12 इंच OVB0D LOFIC कैमरा दिया जा सकता है। Xiaomi 18 सीरीज में बेस मॉडल के अलावा Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स में Snapdragon 8 Elite Gen 6 सीरीज के चिपसेट्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। Qualcomm की आगामी Snapdragon 8 Elite Gen 6 सीरीज को सितंबर में पेश किया जा सकता है। इसके बाद Xiaomi 18 सीरीज का लॉन्च हो सकता है।
Xiaomi 18 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 6 हो सकता है। इस स्मार्टफोन में पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। यह Xiaomi 17 की तुलना में अपग्रेड होगा। इस स्मार्टफोन में टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इस सीरीज के Pro मॉडल्स के रियर में सेकेंडरी डिस्प्ले हो सकता है। पिछले वर्ष पेश किए गए Xiaomi 17 में 6.3 इंच 1.5K OLED डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Redmi Note 17 Pro 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार के बजट में कौन सा रहेगा बेस्ट?
iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!