फोन की मोटाई 8.4mm बताई गई है। साथ ही इसमें OLED डिस्प्ले होगा जो कि कॉम्पेक्ट साइज में आ सकता है।
Photo Credit: X/@onleaks
Google Pixel 11 Pro के रेंडर्स लीक हो गए हैं।
Google Pixel 11 Pro के रेंडर्स लीक हो गए हैं। कंपनी की अपकमिंग सीरीज का यह प्रो मॉडल आकर्षक डिजाइन के साथ नजर आया है जिसमें कई बदलाव दिख रहे हैं। कंपनी ने नए फोन में कैमरा बार में बदलाव किया है। फोन की मोटाई 8.4mm बताई गई है। साथ ही इसमें OLED डिस्प्ले होगा जो कि कॉम्पेक्ट साइज में आ सकता है। फोन में Tensor G6 चिपसेट देखने को मिल सकता है। फोन ब्लैक फिनिश में नजर आ रहा है। आइए जानते हैं लेटेस्ट अपडेट।
Google Pixel 11 Pro के रेंडर्स लीक हो गए हैं। फोन के डिजाइन और कलर वेरिएंट के लिए यहां पर कई दावे किए गए हैं। जाने माने टिप्स्टर @onleaks की ओर से इसके रेंडर्स शेयर किए गए हैं। रियर साइड में देखें तो फोन में कैमरा बार कुछ पतला दिख रहा है। कहा गया है कि फोन में 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले होगा। यह फोन 152.7 x 71.8 x 8.4mm डाइमेंशन के साथ आ सकता है।
Let's move on to the next one... Here comes your very first look at the #Google #Pixel11Pro (360° video + crispy 5K renders + dimensions)!...😏
— Steve H.McFly (@OnLeaks) March 31, 2026
Once again, on behalf of @Androidheadline 👉🏻https://t.co/7umbuS1FSx pic.twitter.com/x5b6o0nFPQ
इसमें Tensor G6 चिपसेट होगा। फोन में 7 कोर प्रोसेसर बताया गया है जो कि 2nm प्रोसेस पर बना होगा। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 17 के साथ रिलीज हो सकता है। इसमें कंपनी शुरुआती वेरिएंट 128 जीबी से न देकर 256GB से दे सकती है। जिसके साथ में 16GB रैम की पेअरिंग मिल सकती है। Pixel 11 Pro में कंपनी MediaTek M90 मॉडम का इस्तेमाल कर सकती है। यह फोन नए Titan M3 चिप के साथ आ सकता है जो कि इसमें सिक्योरिटी प्रोसेस के तौर पर दिया जा सकता है।
फोन का एक खास फीचर अल्ट्रा लो-लाइट वीडियो मोड बताया गया है। कहा गया है कि यह कम रोशनी में हाई क्वालिटी वीडियो रिकॉर्डिंग की क्षमता के साथ आ सकता है। फोन में कंपनी टेलीफोटो सेंसर का इस्तेमाल करेगी जो कि एक पावरफुल सेंसर होगा। डिवाइस में 4K 30 fps ब्लर मिल सकता है, और इसमें 100X तक जूम फीचर आ सकता है। वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान लाइट एडजस्टमेंट फीचर भी शामिल किया जा सकता है। कहा गया है कि सीरीज अगस्त में पेश की जा सकती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,805
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?