भारत में तेजी से बढ़े AI टूल्स के यूजर्स, ChatGPT के लिए दूसरा सबसे बड़ा मार्केट

देश में AI टूल्स को लेकर केंद्र सरकार का रवैया सख्त है। फाइनेंस मिनिस्ट्री ने सरकारी दस्तावेजों और डेटा की गोपनीयता को रिस्क के मद्देनजर अपने कर्मचारियों से इन AI टूल्स से बचने को कहा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 फरवरी 2025 16:23 IST
ख़ास बातें
  • ChatGPT के लिए यूजर्स के लिहाज से भारत दूसरा सबसे बड़ा मार्केट बन गया है
  • भारत में OpenAI को कानूनी मुश्किलों का भी सामना करना पड़ रहा है
  • फाइनेंस मिनिस्ट्री ने अपने कर्मचारियों को AI टूल्स से बचने को कहा है

देश में AI में इनवेस्टमेंट को बढ़ाया जा रहा है

पिछले कुछ वर्षों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) से जुड़े टूल्स की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाले ChatGPT के लिए यूजर्स की संख्या के लिहाज से भारत दूसरा सबसे बड़ा मार्केट बन गया है। ChatGPT को ऑपरेट करने वाली OpenAI ने बताया है कि देश में पिछले वर्ष उसके यूजर्स की संख्या लगभग तिगुनी हुई है। 

अमेरिकी कंपनी OpenAI  के CEO, Sam Altman का कहना है कि AI की क्रांति के अग्रणी देशों में भारत को शामिल होना चाहिए। IT मिनिस्टर Ashwini Vaishnaw के साथ मीटिंग में Altman ने देश में AI की पहुंच तेजी से बढ़ने की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि AI की क्रांति वाले अग्रणी देशों में भारत को शामिल होना चाहिए।" Vaishnaw ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा कि AI स्टैक - GPUs, मॉडल और ऐप्स बनाने की भारत की स्ट्रैटेजी पर Altman के साथ उनकी बेहतरीन चर्चा हुई है। उन्होंने बताया कि OpenAI इन तीनों पर मदद करने के लिए तैयार है। 
Advertisement

भारत में OpenAI को कानूनी मुश्किलों का भी सामना करना पड़ रहा है। भारत से पहले Altman ने दक्षिण कोरिया और जापान की यात्रा की थी। OpenAI की जापान के SoftBank Group के साथ एक बड़ी डील भी हुई है। Vaishnaw ने Altman के साथ मीटिंग में कहा, "भारत ने अन्य देशों की तुलना में चंद्रमा पर बहुत कम कॉस्ट में एक मिशन को भेजा था। हम एक ऐसा मॉडल क्योंकि नहीं तैयार कर सकते जिसकी कॉस्ट अन्यों की तुलना में काफी कम हो।" 

हालांकि, देश में AI टूल्स को लेकर केंद्र सरकार का रवैया सख्त है। फाइनेंस मिनिस्ट्री ने सरकारी दस्तावेजों और डेटा की गोपनीयता को रिस्क के मद्देनजर अपने कर्मचारियों से इन AI टूल्स से बचने को कहा है। Reuters की एक रिपोर्ट में इस बारे में फाइनेंस मिनिस्ट्री की ओर से जारी की गई इंटरनल एडवाइजरी के हवाले से यह जानकारी दी थी। इस एडवाइजरी में कहा गया है, "ऑफिस के कंप्यूटर्स और डिवाइसेज में AI ऐप्स (जैसे  ChatGPT, DeepSeek) से दस्तावेजों और डेटा की गोपनीयता के लिए रिस्क है।" ऑस्ट्रेलिया और इटली जैसे देशों ने भी डेटा की सिक्योरिटी के लिए रिस्क की वजह से DeepSeek के इस्तेमाल पर पाबंदियां लगाई हैं। 
Advertisement

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  2. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  3. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खब
  4. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  6. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  7. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  8. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  9. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  11. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.