• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • क्या पालतू कुत्तों को रिप्लेस करेगा AI Dog? ये प्यार के साथ इमोशनल सपोर्ट भी देता है

क्या पालतू कुत्तों को रिप्लेस करेगा AI Dog? ये प्यार के साथ इमोशनल सपोर्ट भी देता है

Roomba के को-फाउंडर की नई कंपनी ने एक AI आधारित रोबोटिक कंपेनियन पेश किया है, जो इंसानों के साथ भावनात्मक जुड़ाव बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।

क्या पालतू कुत्तों को रिप्लेस करेगा AI Dog? ये प्यार के साथ इमोशनल सपोर्ट भी देता है

Photo Credit: wsj.com

रोबोट इंसानों से इमोशनल कनेक्शन बनाने के लिए डिजाइन किया गया है

ख़ास बातें
  • Roomba के को-फाउंडर ने नया AI Robot Companion पेश किया
  • रोबोट इंसानों से इमोशनल कनेक्शन बनाने के लिए डिजाइन किया गया है
  • इंटरनेट के बिना काम करेगा और पालतू जानवरों जैसी आवाजें निकालेगा
विज्ञापन

घरों में इस्तेमाल होने वाले रोबोट्स अब सिर्फ सफाई या छोटे-मोटे काम करने तक सीमित नहीं रह सकते। Colin Angle, जो iRobot और Roomba रोबोट वैक्यूम के को-फाउंडर हैं, अब एक नए तरह के AI रोबोट पर काम कर रहे हैं। उन्होंने अपनी नई कंपनी Familiar Machines & Magic के जरिए एक चार पैरों वाला रोबोटिक कंपेनियन पेश किया है, जिसे इंसानों के साथ इमोशनल जुड़ाव बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।

कंपनी ने इस रोबोट को हाल ही में WSJ के "The Future of Everything" इवेंट में दिखाया। यह रोबोट देखने में कुत्ते और भालू के मिश्रण जैसा लगता है और इसका मकसद घर के काम करना नहीं, बल्कि लोगों के साथ रहने और उन्हें इमोशनल टच देना है। डेवलपर का कहना है कि आने वाले समय में रोबोटिक्स सिर्फ मशीनों की ताकत या ह्यूमनॉइड डिजाइन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इंसानों के साथ इमोशनल कनेक्शन बनाना ज्यादा महत्वपूर्ण होगा।

यह रोबोट फिलहाल बिना नाम के पेश किया गया है और इसके अगले साल तक लॉन्च होने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि अभी इसकी कीमत सामने नहीं आई है। कंपनी का कहना है कि इसके डेवलपमेंट में ऐसे लोग शामिल हैं जिन्होंने पहले Disney Research, MIT, Amazon, Boston Dynamics, Bose और Sonos जैसी कंपनियों के साथ काम किया है।

फीचर्स की बात करें तो इस रोबोट में 23 डिग्रीज ऑफ फ्रीडम दिए गए हैं, जिससे यह अपने सिर, आंखों और कानों को अलग-अलग तरीके से मूव कर सकता है। इसमें ऑन-डिवाइस जनरेटिव AI का इस्तेमाल किया गया है, जिससे यह अपने मालिक के व्यवहार और जरूरतों को समझने की कोशिश करता है। खास बात यह है कि यह रोबोट इंसानों की तरह बात नहीं करता, बल्कि पालतू जानवरों की तरह आवाजें निकालता है, जैसे परिंग आदि।

कहा जा रहा है कि यह रोबोट कोई घरेलू काम करने के लिए नहीं बनाया गया है। यह चीजें पकड़ नहीं सकता और सीढ़ियां भी नहीं चढ़ सकता। इसका मुख्य फोकस लोगों को इमोशनल सपोर्ट देना और अकेलेपन को कम करना है।

इसके अलावा इसमें टच-सेंसिटिव कोट दिया गया है, जिससे इसे छूने पर पालतू जानवर जैसा अनुभव देने की कोशिश की गई है। रोबोट में कैमरे और माइक्रोफोन भी दिए गए हैं, लेकिन कंपनी का दावा है कि यह ऑडियो और वीडियो डेटा इंटरनेट पर स्ट्रीम नहीं करता। इसे काम करने के लिए इंटरनेट कनेक्शन की भी जरूरत नहीं होती।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  2. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  3. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  4. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  5. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  7. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  9. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  10. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »