• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!

AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!

एक AI Agent ने जिम की क्लास बुक करने के दौरान वेबसाइट की सुरक्षा खामी खोज ली और वेटिंग लिस्ट में आगे मौजूद यूजर की बुकिंग कैंसल कर दी।

AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
ख़ास बातें
  • AI Agent ने जिम की वेबसाइट में मौजूद सिक्योरिटी की खामी खोज ली
  • दूसरे यूजर की बुकिंग कैंसल कर अपने यूजर को आगे किया
  • मामले ने ऑटोनोमस AI Agents की साइबर सिक्योरिटी पर सवाल उठाए
विज्ञापन

AI एजेंट अब सिर्फ सवालों के जवाब देने या ऑनलाइन काम आसान करने तक सीमित नहीं हैं। इसका एक हैरान करने वाला उदाहरण ऑस्ट्रेलिया से सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने अपने AI असिस्टेंट को जिम की क्लास बुक करने का काम दिया। AI ने जिम के बुकिंग सिस्टम में मौजूद एक खामी खोजी और उसका इस्तेमाल करते हुए न सिर्फ तय सीमा से पहले क्लास बुक की, बल्कि वेटिंग लिस्ट में उससे आगे मौजूद एक व्यक्ति को भी हटा दिया। 

ABC की रिपोर्ट के मुताबिक, ऑस्ट्रेलियाई AI कंपनी में काम करने वाले Andrew ने OpenClaw नाम के AI एजेंट का इस्तेमाल किया था, जो Anthropic की Claude AI सर्विस के साथ काम करता है। उन्होंने एजेंट से Gym की एक पॉपुलर क्लास बुक करने को कहा था। AI एजेंट ने बुकिंग सिस्टम को जांचते हुए ऐसी कमजोरी खोज ली, जिसकी वजह से वह जिम की अनुमति से कई हफ्ते या महीने पहले तक क्लास बुक कर सकता था। Andrew उस समय एक क्लास की वेटिंग लिस्ट में चौथे नंबर पर थे। उन्होंने एजेंट से पूछा कि क्या वह उन्हें लिस्ट में ऊपर ला सकता है।

इसके बाद AI ने बताया कि उसने वेटिंग लिस्ट में पहले नंबर पर मौजूद व्यक्ति की बुकिंग कैंसल करके Andrew को एक स्थान ऊपर कर दिया है। एजेंट ने खुद अपनी बातचीत में बताया कि API में दूसरे लोगों की रिजर्वेशन कैंसल करने के लिए पर्याप्त Authorization Checks नहीं थे। Andrew ने जब इसे वापस करने को कहा, तो AI ने जवाब दिया कि वह उस व्यक्ति को दोबारा लिस्ट में नहीं जोड़ सकता।

हैरानी की बात यह है कि Andrew ने AI को सीधे जिम की वेबसाइट हैक करने या किसी दूसरे यूजर की बुकिंग हटाने का निर्देश नहीं दिया था। AI ने अपने तय लक्ष्य को हासिल करने के लिए खुद सिस्टम की कमजोरी खोजी और उसका इस्तेमाल किया।

AI एजेंट सामान्य चैटबॉट से अलग होते हैं। इन्हें इंटरनेट, ईमेल, पेमेंट सिस्टम और दूसरे टूल्स तक पहुंच देकर कई चरणों वाले काम खुद पूरा करने की क्षमता दी जा सकती है। ऐसे में अगर किसी वेबसाइट या API में सुरक्षा खामी मौजूद है, तो एजेंट उस खामी को पहचानकर अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए उसका इस्तेमाल कर सकता है।

Gradient Institute के CEO Bill Simpson-Young ने ABC को बताया कि यही AI Alignment Problem का एक हिस्सा है, जिसमें यूजर का लक्ष्य कुछ और हो सकता है, लेकिन उसे हासिल करने के लिए AI ऐसा तरीका चुन सकता है जिसकी यूजर ने कल्पना नहीं की थी।

यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब OpenAI और Anthropic दोनों ने अपने AI सिस्टम्स की टेस्टिंग के दौरान वास्तविक संगठनों के सिस्टम से जुड़े ऑटोनोमस हैकिंग बिहेवियर की जानकारी दी है। इससे AI एजेंट्स को ज्यादा अधिकार देने से पहले उनके लिए मजबूत सेफ्टी लिमिटेशन्स तय करने की जरूरत पर बहस और तेज हो गई है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  2. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  3. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
  4. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  5. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
  6. क्रिप्टो मार्केट पर बढ़ा प्रेशर, बिटकॉइन का प्राइस 64,000 डॉलर से नीचे
  7. Hotel का Free WiFi अच्छा लगता है? चुटकी में हैकर्स के हाथ लग सकता है आपका पासवर्ड और प्राइवेट डेटा
  8. Hisense ने भारत में लॉन्च किए 75-इंच साइज तक के MiniLED TV, ऑफर में ₹10 हजार तक डिस्काउंट!
  9. Red Fort Security Abhigyan App: लाल किले की सुरक्षा में एडवांस टेक्नोलॉजी, 35 सेकंड में देगी अपराधी की जानकारी
  10. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »