Microsoft ने CaptiveCrunch साइबर अटैक को लेकर चेतावनी दी है। इसमें Hotel और Public WiFi के जरिए यूजर्स को Fake Update दिखाकर Malware इंस्टॉल कराया जा सकता है।
Microsoft ने Hotel और पब्लिक WiFi यूजर्स को CaptiveCrunch साइबर अटैक से सावधान किया है
अगर आप होटल, एयरपोर्ट, कॉन्फ्रेंस सेंटर या किसी दूसरे पब्लिक प्लेस का Wi-Fi इस्तेमाल करते हैं, तो अब थोड़ा ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। Microsoft ने “CaptiveCrunch” नाम के एक साइबर अटैक कैंपेन का खुलासा किया है, जिसमें ट्रैवलर्स को निशाना बनाकर Wi-Fi नेटवर्क के ट्रैफिक से छेड़छाड़ की जा रही है। इसका इस्तेमाल यूजर्स को फर्जी वेबसाइट और नकली दिखाकर Malware इंस्टॉल करवाने और पासवर्ड समेत संवेदनशील डेटा चुराने के लिए किया जा रहा है।
Microsoft के मुताबिक, Storm-2945, जिसे कंपनी Midnight Blizzard का एक ऑपरेशनल सब-क्लस्टर मानती है, होटल और दूसरे ऐसे नेटवर्क को निशाना बना रहा है जहां Wi-Fi कनेक्ट करने के लिए कैप्टिव पोर्टल इस्तेमाल होता है। अटैकर्स DNS और HTTP ट्रैफिक में बदलाव करके यूजर को अपने कंट्रोल वाले इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिडायरेक्ट कर सकते हैं।
इसके बाद यूजर को ऐसी स्क्रीन दिखाई जा सकती है जो Windows या ब्राउजर अपडेट जैसी लगती है। अगर यूजर इसे असली समझकर फाइल डाउनलोड और रन कर देता है, तो सिस्टम में Malware पहुंच सकता है। Microsoft ने इस कैंपेन में ClickFix जैसी सोशल इंजीनियरिंग तकनीकों के इस्तेमाल की भी जानकारी दी है।
Microsoft ने सलाह दी है कि होटल, एयरपोर्ट और दूसरे Guest Wi-Fi को अनट्रस्टेड नेटवर्क मानकर चलें। संभव हो तो पब्लिक Wi-Fi की जगह मोबाइल हॉटस्पॉट या सेलुलर डेटा का इस्तेमाल करें। सबसे जरूरी बात, Wi-Fi कनेक्ट करने के बाद अगर कोई वेबसाइट अचानक Windows Update, Browser Update, Certificate या Security Tool डाउनलोड करने को कहे, तो उसे इंस्टॉल न करें। ऐसे अपडेट हमेशा डिवाइस के आधिकारिक सिस्टम या ऐप के जरिए ही करें।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत