Google Wallet के जरिए यूजर्स रिटेलर वेबसाइट, कूरियर ऐप और ईमेल कन्फर्मेशन पर जाए बिना आसानी से अपना ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक कर सकते हैं।
Photo Credit: Pexels/Abdulla Hafeez
यूजर्स को यह कंफर्म करना होगा कि जरूरी Gmail सेटिंग ऑन है।
Google Wallet के जरिए यूजर्स रिटेलर वेबसाइट, कूरियर ऐप और ईमेल कन्फर्मेशन पर जाए बिना आसानी से अपना ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक कर सकते हैं। यह फीचर Gmail से जानकारी लेकर Wallet ऐप में अपने-आप ऑर्डर की रिसिप्ट, ट्रैकिंग नंबर और लाइव शिपिंग अपडेट दिखाता है, जिससे यूजर्स को डिलीवरी को मॉनिटर करने के लिए एक ही जगह मिल जाती है। हालांकि, यह फीचर अभी सिर्फ अमेरिका में यूजर्स के लिए उपलब्ध है। इसके लिए Gmail के स्मार्ट फीचर और पर्सनलाइजेशन और पैकेज ट्रैकिंग सेटिंग चालू करने की जरूरत होती है। जब एक बार यह परमिशन ऑन हो जाती है तो Google Wallet अपने-आप अपनी होम स्क्रीन पर आने वाली डिलीवरी दिखाता है और पैकेज ट्रैकिंग की जानकारी तक सीधा एक्सेस प्रदान करता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
कैसे चेक करें ऑनलाइन ऑर्डर
यह फीचर इस बात पर निर्भर करता है कि Google, Gmail में मौजूद ऑर्डर कन्फर्मेशन ईमेल को स्कैन करके ट्रैकिंग की जानकारी निकाले। जो यूजर स्मार्ट फीचर्स और पर्सनलाइजेशन या पैकेज ट्रैकिंग ऑन नहीं करते हैं तो उन्हें गूगल वॉलेट में डिलीवरी की जानकारी नहीं दिखेगी। अभी Google Wallet में ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैकिंग की सिर्फ अमेरिका के यूजर्स के लिए उपलब्ध है। Google ने यह नहीं बताया है कि यह सुविधा दूसरे इलाकों में कब उपलब्ध होगी।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा