Autonomous Ai

Autonomous Ai - ख़बरें

  • AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
    ऑस्ट्रेलिया में एक AI Agent द्वारा जिम की वेबसाइट में मौजूद सुरक्षा खामी का इस्तेमाल करने का मामला सामने आया है। ABC News की रिपोर्ट के मुताबिक, एक यूजर ने AI एजेंट को जिम की क्लास बुक करने का काम दिया था। Agent ने बुकिंग सिस्टम की जांच के दौरान API में ऑथोराइजेशन की कमजोरी खोज ली। इसके बाद उसने वेटिंग लिस्ट में यूजर से आगे मौजूद एक व्यक्ति की बुकिंग कैंसल कर दी और अपने यूजर की स्थिति ऊपर कर दी। यूजर ने AI को सीधे किसी की बुकिंग हटाने या वेबसाइट हैक करने का निर्देश नहीं दिया था। मामले ने AI Agents के बढ़ते साइबर सिक्योरिटी रिस्क को लेकर चिंता बढ़ाई है।
  • अब कैब ड्राइवरों की नौकरियां भी खतरे में? बिना ड्राइवर के दौड़ेंगी 1.2 लाख Uber टैक्सियां!
    Uber ने दुनिया का सबसे बड़ा Robotaxi नेटवर्क बनाने की योजना का ऐलान किया है। Financial Times के मुताबिक, कंपनी अगले कुछ वर्षों में 10 अरब डॉलर से ज्यादा निवेश कर 1.2 लाख Driverless Cars तैनात करेगी। 2026 में कम से कम 15 शहरों में ऑटोनॉमस टैक्सी सर्विस शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। Robotaxi में LiDAR, Radar, कैमरे, GPS और AI सिस्टम मिलकर वाहन को बिना ड्राइवर चलाने में मदद करते हैं। Uber इस तकनीक के लिए Waymo, Zoox, Lucid और Rivian जैसी कंपनियों के साथ साझेदारी कर रही है। शुरुआती दौर में यह सेवा सीमित शहरों और तय रूट्स पर उपलब्ध होगी।
  • दुनिया का सबसे छोटा रोबोट तैयार, साइज रेत जैसा लेकिन सोचने और चलने की ताकत
    University of Pennsylvania और University of Michigan के वैज्ञानिकों ने दुनिया के सबसे छोटे पूरी तरह प्रोग्रामेबल और ऑटोनॉमस रोबोट तैयार किए हैं। ये माइक्रो रोबोट रेत के एक दाने से भी छोटे हैं और लाइट की मदद से चलते व प्रोग्राम होते हैं। रिसर्च के मुताबिक, ये रोबोट अपने आसपास के माहौल को सेंस कर सकते हैं और ग्रुप में मिलकर भी काम कर सकते हैं। Science Robotics और PNAS में प्रकाशित स्टडीज़ के अनुसार, इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल भविष्य में मेडिकल ट्रीटमेंट, सेल-लेवल हेल्थ मॉनिटरिंग और प्रिसिजन मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में किया जा सकता है।
  • F1 बेस्ड सेल्फ-ड्राइविंग रेस कार Minerva ने रचा इतिहास, बिना ड्राइवर के जीती रेस
    इस सेल्फ-ड्राइविंग रेस कार को इवेंट के दौरान अन्य सेल्फ-ड्राइविंग व्हीकल (Self driving vehicles) के साथ दौड़ाया गया था, जिसमें इसने करीब 185 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ी।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »