• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • Aarogya Setu ऐप जल्द ही AI से होगा लैस, अपग्रेड के लिए बनाई गई टीम

Aarogya Setu ऐप जल्द ही AI से होगा लैस, अपग्रेड के लिए बनाई गई टीम

Aarogya Setu को अपग्रेड करने के लिए एक समिति बनाई गई है, जिसे प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार विजय राघवन लीड कर रहे हैं। इस समिति में कई दिग्गज टेक लीडर्स शामिल हैं।

Aarogya Setu ऐप जल्द ही AI से होगा लैस, अपग्रेड के लिए बनाई गई टीम

Aarogya Setu ऐप को केवल 13 दिनों में 5 करोड़ बार डाउनलोड कर लिया गया है

ख़ास बातें
  • ऐप को अपग्रेड करने के लिए PMO ने उठाई ज़िम्मेदारी
  • नई समिति के गठन में शामिल हैं कई बड़े टेक दिग्गज
  • जल्द ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से ट्रैक किए जाएंगे कोनिड-19 संक्रमित लोग
विज्ञापन
प्रधान मंत्री कार्यालय (PMO) ने कथित तौर पर Aarogya Setu ऐप को अपग्रेड करने के लिए टेक लीडर्स और अधिकारियों की एक हाई-लेवल कमीटी का गठन किया है। बता दें कि आरोग्य सेतु भारत सरकार की ओर से कोविड-19 (कोरोनावायरस) संक्रमण को ट्रैक करने वाला आधिकारिक ऐप है। पीटीआई ने सूत्रों का हवाला देते हुए जानकारी दी है कि इस समिति ने पहले ही हफ्ते में 3-4 बार बैठक कर दी है, जिसमें पीएमओ भी शामिल है। 2 अप्रैल को लॉन्च किया गया Aarogya Setu ऐप यूज़र्स को यह जांचने में मदद करता है कि क्या वे किसी कोरोनोवायरस संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए हैं या नहीं। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और कई सरकारी संस्थान लगातार भारतीय नागरिकों को इस ऐप को डाउनलोड करने की सलाह दे रहे हैं।

पीटीआई के अनुसार, प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार विजय राघवन इस समिति का को लीड कर रहे हैं। इस समिति में अधिकारी और टेक्नोलॉजी लीडर, जैसे आईटी सचिव अजय साहनी, ट्राई के चेयरमैन आरएस शर्मा, दूरसंचार सचिव अंशु प्रकाश, टाटा ग्रुप के चेयरपर्सन एन चंद्रशेखरन, महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा, टेक महिंद्रा ग्रुप के सीईओ सीपी गुरनानी, आईआईटी मद्रास के प्रोफेसर वी कामकोटी और गूगल मैप्स इंडिया के ललितेश कटरागड्डा शामिल हैं।

पीएमओ द्वारा गठित की गई इस समिति का उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और जीपीएस का इस्तेमाल करके उन मरीजों की आवाजाही को ट्रैक करना है, जो क्वारंटाइन में हैं। अपडेट किया गया ऐप लोगों को उनके इलाके में दैनिक जरूरतों के वितरण के केंद्रों की जानकारी भी देगा। रिमोट हेल्थकेयर सुविधा को भी ऐप में उपलब्ध कराया जाएगा।

समिति सिर्फ स्मार्टफोन पर ही नहीं बल्कि Aarogya Setu ऐप को सभी प्रकार के फोन पर उपलब्ध कराने के लिए भी काम कर रही है।

जैसा कि हमने आपको बताया कि आरोग्य सेतु ऐप को 2 अप्रैल को लॉन्च किया गया था और लॉन्च के तीसरे दिन ही इस ऐप को 5 मिलियन यानी 50 लाख बार डाउनलोड किया जा चुका था और आज ही एक नई जानकारी सामने आई है कि इस ऐप ने लॉन्च के 13 दिन बाद 5 करोड़ डाउनलोड्स का आंकड़ा पार कर लिया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  2. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  3. स्मार्टफोन मार्केट में जल्द होगी Karbonn Mobiles की वापसी, Karbonn Rebel 5G के लॉन्च की तैयारी
  4. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  6. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
  7. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  8. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  9. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »