Zebronics Aeon वायरलेस हेडफोन भारत में Rs 1999 में लॉन्च, 110 घंटे का है बैकअप

Aeon वायरलेस हेडफोन्स Bluetooth 5.3 कनेक्टिविटी के साथ आते हैं।

Zebronics Aeon वायरलेस हेडफोन भारत में Rs 1999 में लॉन्च, 110 घंटे का है बैकअप

Photo Credit: Zebronics

Aeon वायरलेस हेडफोन्स Bluetooth 5.3 कनेक्टिविटी के साथ आते हैं।

ख़ास बातें
  • ये Black, Blue, और Beige कलर में आते हैं।
  • हेडफोन्स में एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन फीचर भी है।
  • साथ में एनवायरमेंटल नॉइज कैंसिलेशन फीचर भी है।
विज्ञापन
Zebronics ने नए हेडफोन्स Aeon लॉन्च किए हैं। ये वायरलेस हेडफोन्स हैं जो Bluetooth 5.3 कनेक्टिविटी के साथ आते हैं। ये एकसाथ एक समय में दो डिवाइसेज के साथ भी पेअर हो सकते हैं। इनमें बिल्ट इन माइक्रोफोन दिया गया है जिससे कॉलिंग भी संभव है। मात्र 10 मिनट के चार्ज में ही ये 10 घंटे का बैकअप दे सकते हैं। टोटल प्लेबैक टाइम 110 घंटे का बताया गया है। आइए जानते हैं इनके फीचर्स के बारे में। 
 

Zebronics Aeon Wireless Headphones price in India

Zebronics Aeon वायरलेस हेडफोन्स को कंपनी ने भारत में Rs 3299 में लॉन्च किया है। ये Black, Blue, और Beige कलर में आते हैं। Zebronics Official Website के अलावा इन्हें Amazon से भी खरीदा जा सकता है। Amazon पर हेडफोन्स को 1999 रुपये में लिस्ट किया गया है। 
 

Zebronics Aeon Wireless Headphones Specifications

Zebronics Aeon वायरलेस हेडफोन्स ओवर द ईयर डिजाइन में आते हैं। इनमें सॉफ्ट ईयरकप दिए गए हैं। हेडबैंड एडजस्टेबल है। इनमें 40mm के ड्राइवर हैं। हेडफोन्स में एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन फीचर भी है। साथ में एनवायरमेंटल नॉइज कैंसिलेशन फीचर भी है। गेमर्स के लिए इनमें लो-लेटेंसी मोड भी दिया गया है। 

Aeon वायरलेस हेडफोन्स Bluetooth 5.3 कनेक्टिविटी के साथ आते हैं। ये एकसाथ एक समय में दो डिवाइसेज के साथ भी पेअर हो सकते हैं। इनमें बिल्ट-इन माइक्रोफोन दिया गया है जिससे कॉलिंग भी संभव है। मात्र 10 मिनट के चार्ज में ही ये 10 घंटे का बैकअप दे सकते हैं। टोटल प्लेबैक टाइम 110 घंटे का बताया गया है। वॉल्यूम और मीडिया कंट्रोल के लिए इनमें बटन मौजूद हैं। साथ ही इन्हें AUX पोर्ट से भी कनेक्ट किया जा सकता है। पूरी तरह से चार्ज होने में इन्हें 2 घंटे का समय लगता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »