Mi Neckband Bluetooth Earphone Pro, Mi Portable Bluetooth Speaker (16W) इन खूबियों के साथ भारत में लॉन्च, जाने कीमत

Mi Neckband Bluetooth Earphone Pro और Mi Portable Bluetooth Speaker (16W) को भारत में लॉन्च कर दिया गया है, जिसकी कीमत 1,799 और 2,499 रुपये क्रमश: तय की गई है।

Mi Neckband Bluetooth Earphone Pro, Mi Portable Bluetooth Speaker (16W) इन खूबियों के साथ भारत में लॉन्च, जाने कीमत
ख़ास बातें
  • Xiaomi ने भारत में लॉन्च किए दो किफायती ऑडियो प्रोडक्ट्स
  • Mi Neckband Earphone Pro में मौजूद है ANC सपोर्ट
  • Mi Portable Bluetooth Speaker में मौजूद है दो फुल-रेंज ड्राइवर्स
विज्ञापन
Mi Neckband Bluetooth Earphone Pro और Mi Portable Bluetooth Speaker (16W) को भारत में लॉन्च कर दिया गया है, जिसकी कीमत 1,799 और 2,499 रुपये क्रमश: तय की गई है। इस वायरलेस नेकबैंड ईयरफोन में एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन (ANC) फीचर किया गया है, जबकि वायरलेस स्पीकर में टू-ड्राइव सेटअप दिया गया है, जिसका आउटपुट 16 वॉट है और यह IPX7 वाटर-रसिस्टेंस भी है। Xiaomi के यह नए ऑडियो प्रोडक्ट्स Mi ब्रांड के तहत आते हैं, जो कि प्रीमियम फीचर्स और डिज़ाइन से लैस है। इस कीमत व स्पेसिफिकेशन के यह प्रोडक्ट सीधे प्रतिद्वंदी Realme और Boat जैसे ब्रांड्स को टक्कर देते हैं।
 

Mi Neckband Bluetooth Earphone Pro, Mi Portable Bluetooth Speaker (16W) price in India, availability

Mi Neckband Bluetooth Earphone Pro की कीमत 1,799 रुपये तय की गई है, इस कीमत में यह ईयरफोन बेहतरीन स्पेसिफिकेशन से लैस है। यह भारत में उपलब्ध सबसे किफायती वायरलेस हेडसेट है, जो कि ANC सपोर्ट के साथ आते हैं। इसके अलावा, Mi Portable Bluetooth Speaker (16W) की कीमत 2,499 रुपये है। यह स्पीकर भी किफायती कीमत में प्रीमियम फीचर्स ऑफर करता है। दोनों ही प्रोडक्ट्स को आप ऑनलाइन माध्यम से Mi store के जरिए खरीद सकते हैं।
 

Mi Neckband Bluetooth Earphone Pro specifications, features

मी नेकबेंड ब्लूटूथ ईयरफोन प्रो Mi Neckband Bluetooth Earphones की तुलना में थोड़े अधिक अपग्रेड फीचर से लैस है, जिसे भारत में 2019 में लेकर आया गया था। इसकी कीमत 1,599 रुपये थी। वहीं, लेटेस्ट ईयरफोन 200 रुपये की अधिक राशि में आपको ANC सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा इसमें कुछ छोटे-मोटे सुधार व एन्हैंस्ड ब्लूटूथ कोडेक सपोर्ट और IPX5 वाटर रसिस्टेंस शामिल है।  

माइक्रो-यूएसबी पोर्ट के जरिए आप इसे चार्ज कर सकते हैं और मी नेकबैंड ब्लूटूथ ईयरफोन प्रो को लेकर दावा किया गया है कि यह सिंगल चार्ज पर 20 घंटे तक की बैटरी लाइफ प्रदान करता है। ईयरफोन में 10mm डायनमिक ड्राइवर्स के साथ-साथ प्लेबैक के लिए फिजिकल कंट्रोल, वॉल्यूम और ANC दिए गए हैं।
 

Mi Portable Bluetooth Speaker (16W) specifications, features

Xiaomi द्वारा लॉन्च किया दूसरा प्रोडक्ट Mi Portable Bluetooth Speaker (16W) है, जैसे कि नाम से समझ आता है कि यह दो 8 वॉट फुल-रेंज ड्राइवर्स के जरिए 16 वॉट तक का आउट डिलीवर करता है। स्पीकर वाटर-रसिस्टेंस के लिए IPX7 रेटेड है और यह कुछ देर के लिए पानी में भी काम कर सकता है। इसमें स्टीरियो पेयरिंग मोड भी दिया गया है, जो कि आपको इन दो स्पीकर को एक साथ स्टीरियो स्पीकर के रूप में इस्तेमाल करने देता है।

Mi Portable Bluetooth Speaker (16W) में डुअल इक्वलाइज़र मोड भी मौजूद है, जिसको लेकर दावा किया गया है कि यह सिंगल चार्ज पर 13 घंटे तक की बैटरी प्रदान करता है। इसके अलावा इसमें इनबिल्ट माइक्रोफोन मिलेगा, जिसके जरिए आप स्पीकर का इस्तेमाल हैंडफ्री डिवाइस के रूप में कर सकते हैं। 16 वॉट वाला स्पीकर Mi Outdoor Bluetooth Speaker का अपग्रेड है, जो कि भारत में 2020 में लॉन्च हुआ था। इसकी कीमत 1,399 रुपये थी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »