• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • सैमसंग गियर एस2 क्लासिक स्मार्टवॉच रोज गोल्ड और प्लेटिनम वेरिएंट भारत में लॉन्च

सैमसंग गियर एस2 क्लासिक स्मार्टवॉच रोज गोल्ड और प्लेटिनम वेरिएंट भारत में लॉन्च

सैमसंग गियर एस2 क्लासिक स्मार्टवॉच रोज गोल्ड और प्लेटिनम वेरिएंट भारत में लॉन्च
विज्ञापन
सैमसंग ने सोमवार को भारत में अपनी गियर एस2 क्लासिक स्मार्टवॉच के प्रीमियम 18के रोज गोल्ड और प्लेटिनम वेरिएंट लॉन्च कर दिये। भारत में इन दोनों स्मार्टवॉच की कीमत 34,900 रुपये होगी। दक्षिण कोरियाई कंपनी ने गियर एस2 व्हाइट वेरिएंट का भी खुलासा किया जिसे भारत में 24,300 रुपये की कीमत पर बेचा जाएगा।

नए एडिशन के साथ ही सैमसंग गियर एस2 भारत में 5 वेरिएंट गियर एस2 क्लासिक ब्लैक, गियर एस2 क्लासिक रोज गोल्ड, गियर एस2 क्लासिक प्लेटिनम, गियर एस2 ब्लैक और गियर एस2 व्हाइट में उपलब्ध होगी। नए मॉडल के अलावा, सैमसंग गियर एस2 और सैमसंग गियर एस2 क्लासिक स्मार्टवॉच के लिए कई ऐप और डायल भी लॉन्च किए।

गियर ऐप के नए ऐप सेट में उबर को शामिल किया गया है जिससे यूजर स्मार्टवॉच से ही कैब का पता करने के साथ-साथ बुक कर उसकी पुष्टि भी कर सकेंगे। जी' नाइट स्लीप ट्रैकिंग ऐप की मदद से यूजर की नींद से जुड़ी जानकारी को ट्रैक करेगा। इसके अलावा भी कई काम के ऐप शामिल किये गए हैं।

इसके अलावा सैमसंग गियर एस2 और एस2 क्लासिक स्मार्टवॉच में कूछ दूसरे ऐप्लिकेशन जैसे ट्विटर, इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप और फेसबुक भी पहले से उपलब्ध हैं। इसके अलावा सैमसंग ने विजुअल एनिमेटेडड डायल फेस की भी पूरी रेंज उपलब्ध कराई है। इन फंक्शनल डायल फेस की मदद से मौसम, हेल्थ, रिमाइंडर और नोटिफिकेशन सभी एक ही स्क्रीन पर देखे जा सकते हैं।

इसके अलावा गियर एस2 में हेक्सट्रिस, व्रूम राइडर और हैंगमैन जैसे नए गेम भी शामिल किये गए हैं। सैमसंग का कहना है कि नए ऐप में गियर एस2 के रोटेटिंग बेज़ेल को गेम कंट्रोलर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।

बता दें कि, सैमसंग गियर एस2 और एस2 क्लासिक स्मार्टवॉच में 360x360 पिक्सल रिजॉल्यूशन का 1.2 स्क्रीन इंच का गोल सुपर एमोलेड डिस्पले है। स्क्रीन की डेनसिटी 302 पीपीआई है। नए स्मार्टवॉच में 1गीगाहर्ट्ज का डुअल-कोर प्रोसेसर है। टाइज़ेन ओएस आधारित इस स्मार्टवॉच में 512 एमबी रैम और 4 जीबी स्टोरेज है। दोनों ही वॉच आईपी68 रेटिंग सर्टिफाइड हैं जिसका मतलब है कि ये पूरी तरह से वाटर और डस्ट रेजिस्टेंट हैं।  

इसके अलावा स्मार्टवॉच में एक्सेलेरोमीटर, गायरोस्कोप, हार्ट रेट, एम्बियेंट लाइट और बैरोमीटर सेंसर हैं। स्मार्टवॉच वायरलेस चाईजिंग को सपोर्ट करती है। इसमें दी गई 250 एमएएच बैटरी एक बार चार्ज करने के बाद करीब 2-3 दिन तक ही चल पाती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  2. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  3. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  4. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  5. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  6. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  7. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  9. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  10. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »