• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • Samsung Galaxy Buds Core भारत में लॉन्च: अब ईयरबड्स ही करेंगे बातों का लाइव ट्रांस्लेशन!

Samsung Galaxy Buds Core भारत में लॉन्च: अब ईयरबड्स ही करेंगे बातों का लाइव ट्रांस्लेशन!

Samsung Galaxy Buds Core में नया डायनमिक ड्राइवर दिया गया है जो डीप बेस और क्लियर साउंड के लिए ट्यून किया गया है।

Samsung Galaxy Buds Core भारत में लॉन्च: अब ईयरबड्स ही करेंगे बातों का लाइव ट्रांस्लेशन!

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy Buds Core की कीमत 4,999 रुपये रखी गई है

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Buds Core की कीमत 4,999 रुपये रखी गई है
  • यह 27 जून से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा
  • Galaxy A26, A36 या A56 के साथ इसे खरीदने पर 1,000 रुपये की सीधी छूट
विज्ञापन
Samsung ने अपने ऑडियो प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को एक नया अपडेट देते हुए भारत में Galaxy Buds Core लॉन्च कर दिया है। कंपनी का कहना है कि ये नया ट्रू वायरलेस ईयरबड्स (TWS) किफायती दाम में प्रीमियम फीचर्स देने की कोशिश करता है। Galaxy Buds Core में पावरफुल Active Noise Cancellation (ANC), तीन माइक्रोफोन से लैस बेहतरीन कॉल क्वालिटी और Galaxy AI का इंटीग्रेशन का दावा किया गया है। खास बात यह है कि इसमें Galaxy AI का Interpreter फीचर भी दिया गया है, जो रियल टाइम लैंग्वेज ट्रांसलेशन करता है। 

Samsung Galaxy Buds Core की कीमत 4,999 रुपये रखी गई है और यह 27 जून से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। ग्राहक इसे 417 रुपये प्रति माह की नो-कॉस्ट EMI पर भी खरीद सकते हैं। इसके साथ एक खास बंडल ऑफर भी दिया जा रहा है, जिसमें अगर ग्राहक Galaxy A26, A36 या A56 स्मार्टफोन के साथ इसे खरीदते हैं तो 1,000 रुपये की सीधी छूट मिलेगी। Buds Core को Samsung.com, Amazon और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर 27 जून दोपहर 12 बजे से खरीदा जा सकेगा। Galaxy Buds Core दो कलर ऑप्शन - ब्लैक और व्हाइट में मिलेगा।

अब बात करते हैं इसके खास फीचर्स की। Galaxy Buds Core में नया डायनमिक ड्राइवर दिया गया है जो डीप बेस और क्लियर साउंड के लिए ट्यून किया गया है। कंपनी के मुताबिक म्यूजिक स्ट्रीमिंग, पॉडकास्ट सुनना या कॉल करना, हर एक्सपीरियंस में आपको बेहतरीन ऑडियो क्लैरिटी मिलेगी। हर ईयरबड में तीन हाई-पर्फॉर्मेंस माइक्रोफोन दिए गए हैं, जो नॉइज कैंसिलेशन के साथ साफ-सुथरी कॉल क्वालिटी सुनिश्चित करने का दावा करते हैं।

एक और बड़ा हाईलाइट है Galaxy AI का Interpreter फीचर जो दो भाषाओं के बीच रियल टाइम ट्रांसलेशन करता है। ट्रैवलिंग हो, इंटरनेशनल कॉल या दूसरी लैंग्वेज सीखना हो, ये फीचर काफी यूजफुल हो सकता है।

Galaxy Buds Core को लंबे समय तक पहनने के लिए डिजाइन किया गया है, जिसमें सिक्योर-फिट विंगटिप्स हैं जो रनिंग या वर्कआउट के दौरान भी बाहर नहीं निकलते। म्यूजिक और कॉल कंट्रोल के लिए सिंगल टैप कंट्रोल और टच जेस्चर सपोर्ट दिया गया है। Buds Core Galaxy डिवाइसेज के साथ आसानी से कनेक्ट होता है और Samsung Find से ट्रैक भी किया जा सकता है। ऑटो-स्विच फीचर से आप एक साथ मल्टीपल डिवाइस से कनेक्ट कर सकते हैं।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  2. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  3. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  4. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  8. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »