• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • Realme Buds Air 7 Pro भारत में ANC सपोर्ट और 48 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Realme Buds Air 7 Pro भारत में ANC सपोर्ट और 48 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Realme ने आज मंगलवार को भारत और चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में नए TWS Realme Buds Air 7 Pro लॉन्च कर दिए हैं।

Realme Buds Air 7 Pro भारत में ANC सपोर्ट और 48 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Photo Credit: Realme

Realme Buds Air 7 Pro में 11mm और 6mm ड्यूल डैक ड्राइवर है।

ख़ास बातें
  • Realme Buds Air 7 Pro में 11mm और 6mm ड्यूल डैक ड्राइवर सेटअप है।
  • Realme Buds Air 7 Pro एक बार चार्ज करने पर 48 घंटे तक चल सकते हैं।
  • Realme Buds Air 7 Pro 6 माइक AI सपोर्टेड नॉयज कैंसलेशन सिस्टम है।
विज्ञापन
Realme ने आज मंगलवार को भारत और चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में नए TWS Realme Buds Air 7 Pro लॉन्च कर दिए हैं। केस के साथ सिंगल चार्ज में 48 घंटे तक का प्लेबैक मिलता है। इयरफोन 53dB तक एक्टिव नॉयज कैंसलेशन (ANC) और 45ms तक लो लेटेंसी मोड का सपोर्ट करते हैं। Buds Air 7 Pro में AI लाइव ट्रांसलेटर, फेस टू फेस ट्रांसलेटर और AI इंक्वायरी जैसे AI फीचर मिलते हैं। आइए Realme Buds Air 7 Pro के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Realme Buds Air 7 Pro Price


कीमत की बात करें तो Realme Buds Air 7 Pro की भारत में कीमत 5,499 रुपये है। ये फिएरी रेड, ग्लोरी बेज, मेटालिक ग्रे और रेसिंग ग्रीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इन इयरफोन की बिक्री देश में ऑफिशियल वेबसाइट, Amazon, Flipkart, Myntra और चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर के जरिए 30 मई को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।


Realme Buds Air 7 Pro Features, Specifications


Realme Buds Air 7 Pro में 11mm और 6mm ड्यूल डैक ड्राइवर सेटअप दिया गया है। इनमें 6 माइक AI सपोर्टेड नॉयज कैंसलेशन सिस्टम है और 53dB ANC तक सपोर्ट करते हैं। इयरफोन सामान्य इन-ईयर डिजाइन से लैस हैं। Buds Air 7 Pro हाई-रेज ऑडियो वायरलेस सर्टिफिकेशन और LHDC ऑडियो कोडेक सपोर्ट के साथ आते हैं। TWS इयरफोन स्विफ्ट पेयर, ब्लूटूथ 5.4 और ड्यूल डिवाइस कनेक्टिविटी प्रदान करते हैं। इयरफोन ऑडियो-विजुअल लैग के लिए 45ms तक लो लेटेंसी का सपोर्ट करते हैं। इयरफोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP55 रेटिंग है।

Buds Air 7 Pro इयरफोन AI लाइव ट्रांसलेटर जैसे AI फीचर को सपोर्ट करते हैं, जिससे यूजर्स Gemini AI वॉयस एसिस्टेंट के जरिए लाइव ट्रांसलेशन पा सकते हैं। फेस टू फेस ट्रांसलेटर फीचर रियल-टाइम कन्वर्सेशन ट्रांसलेशन और वॉयस ब्रॉडकास्टिंग की सुविधा देता है, जबकि AI इंक्वायरी टूल यूजर को Google Gemini तक आसान एक्सेस मिलता है। बैटरी की बात करें तो Buds Air 7 Pro एक बार चार्ज करने पर 48 घंटे तक चल सकते हैं। LHDC के साथ कुल प्लेबैक समय 28 घंटे तक कम हो जाता है। वहीं 10 मिनट के क्विक चार्ज से 11 घंटे तक उपयोग किया जा सकता है। चार्जिंग केस का वजन लगभग 43.4 ग्राम और प्रत्येक ईयरफोन का वजन लगभग 4.89 ग्राम है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • Design / Comfort
  • Audio Quality
  • Battery Life
  • Value For Money
  • खूबियां
  • Premium design and robust build
  • Comfortable fit
  • Effective ANC
  • Good battery life
  • कमियां
  • Bass-heavy sound
  • Average transparency mode
  • Gimmicky AI features
हेडफोन टाइपIn-Ear
माइक्रोफोनहां
कनेक्टिविटीTrue Wireless Stereo (TWS)
टाइपEarphones
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  3. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  7. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  8. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »