Pebble ने भारत में SEEQ AI Smart Glasses लॉन्च किए हैं। इनमें 8MP कैमरा, 4K फोटो कैप्चर, Full HD वीडियो रिकॉर्डिंग और AI Assistant, 75 भाषाओं का रियल-टाइम AI Translation जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
Photo Credit: Pebble
लॉन्च ऑफर के तहत Pebble SEEQ AI Smart Glasses 9,999 रुपये में बेचा जा रहा है
Pebble ने भारतीय बाजार में अपने नए SEEQ AI Smart Glasses लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्ट ग्लास AI, कैमरा और स्मार्ट कनेक्टिविटी को एक साथ लाकर यूजर्स को हैंड्स-फ्री एक्सपीरियंस देगा। SEEQ AI Smart Glasses में 8MP कैमरा, Full HD वीडियो रिकॉर्डिंग, 4K फोटो कैप्चर, AI असिस्टेंट, रियल-टाइम AI ट्रांसलेशन और स्मार्ट इमेज रिकग्निशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
Pebble SEEQ AI Smart Glasses की प्री-बुकिंग कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो गई है। इसे 9,999 रुपये की स्पेशल लॉन्च कीमत पर खरीदा जा सकता है, जबकि इसकी MRP 12,999 रुपये रखी गई है। यह स्मार्ट ग्लास Titan Black और Stealth Black कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। सेल Flipkart, PebbleCart और चुनिंदा इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल स्टोर्स के जरिए भी की जाएगी।
SEEQ AI Smart Glasses में इनबिल्ट AI असिस्टेंट दिया गया है, जिसे "Hey, Seeq" वॉयस कमांड के जरिए एक्टिवेट किया जा सकता है। कंपनी के अनुसार, यूजर्स इससे सामान्य और संदर्भ आधारित सवाल पूछ सकते हैं और रियल-टाइम जवाब हासिल कर सकते हैं। इसके साथ ही स्मार्ट इमेज रिकग्निशन फीचर भी मिलता है, जो सामने मौजूद ऑब्जेक्ट्स, लैंडमार्क, साइनबोर्ड और अलग-अलग भाषाओं के टेक्स्ट की पहचान करने में सक्षम है।
फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए इसमें 8MP ऑनबोर्ड कैमरा दिया गया है, जो Full HD वीडियो रिकॉर्डिंग और 4K फोटो कैप्चर को सपोर्ट करता है। कैमरे को वॉयस कमांड या फ्रेम पर दिए गए फिजिकल बटन की मदद से कंट्रोल किया जा सकता है। कंपनी ने इसमें प्राइवेसी इंडिकेटर लाइट भी दी है, जिससे रिकॉर्डिंग के दौरान आसपास के लोगों को इसकी जानकारी मिल सके।
भाषाई बाधाओं को कम करने के लिए SEEQ AI Smart Glasses में 75 भारतीय और विदेशी भाषाओं का रियल-टाइम AI ट्रांसलेशन सपोर्ट दिया गया है। यह फीचर Seeq मोबाइल ऐप के साथ काम करता है और लाइव बातचीत का ट्रांसलेशन सीधे स्मार्ट ग्लास पर उपलब्ध कराता है।
ऑडियो के लिए कंपनी ने इसमें OpenWaveX Open-Ear Audio टेक्नोलॉजी का यूज किया है। इसमें ट्विन डायरेक्शनल ड्राइवर्स दिए गए हैं, जिससे यूजर म्यूजिक सुनने, कॉल रिसीव करने और वॉयस असिस्टेंट का इस्तेमाल करने के साथ-साथ आसपास की आवाजें भी सुन सकता है। वहीं, टच जेस्चर कंट्रोल की मदद से म्यूजिक, कॉल और वॉल्यूम को फ्रेम पर टैप और स्वाइप करके कंट्रोल किया जा सकता है।
SEEQ AI Smart Glasses का वजन 50 ग्राम से कम है। इसमें प्रिस्क्रिप्शन-रेडी रिप्लेसेबल लेंस दिए गए हैं, जिन्हें जरूरत के अनुसार लोकल ऑप्टिशियन से बदलवाया जा सकता है। साथ ही, कंपनी का कहना है कि डिवाइस में ऐसा सिस्टम दिया गया है, जो अनधिकृत थर्ड-पार्टी मीडिया एक्सेस को रोकने में मदद करता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन