पेबल स्मार्टवॉच अब भारत में उपलब्ध, कीमत 5,999 रुपये से शुरू

विज्ञापन
कुणाल दुआ, अपडेटेड: 12 मई 2016 13:09 IST
पेबल स्मार्टवॉच अब भारतीय मार्केट में उपलब्ध हो गया है। पहली पेबल स्मार्टवॉच जिसे पेबल क्लासिक के नाम से जाना जाता है 5,999 रुपये में मिलेगी। भारत मार्केट में पेबल टाइम, पेबल टाइम राउंड और पेबल टाइम स्टील को भी पेश किया गया है। इनकी कीमत क्रमश: 9,999, 13,599 और 15,999 रुपये है।

वैसे तो पेबल स्मार्टवॉच पहले भी भारतीय ग्राहकों के लिए pebble.com के जरिए उपलब्ध थे। लेकिन इस दौरान स्मार्टवॉच के लिए भुगतान डॉलर में करनी पड़ती थी और इसके बाद कस्टम ड्यूटी का पचड़ा। अब यूज़र इन स्मार्टवॉच को अमेज़न इंडिया की वेबसाइट से खरीद पाएंगे।
Advertisement

पेबल के संस्थापक और सीईओ एरिक मिजिकोवस्की ने कहा, "हम भारत में पेबल को पेश करके बेहद ही उत्साहित हैं। भारतीय यूज़र ने हमेशा ही नई तकनीक का स्वागत किया है, खासकर मोबाइल के संबंध में।"

उन्होंने आगे कहा, "इसलिए हमें उम्मीद है कि भारत में पेबल का भविष्य उज्जवल है। हमारे अनोखे प्रोडक्ट किफायती कीमत में शानदार अनुभव देते हैं।"
Advertisement

पेबल स्मार्टवॉच ई-लिंक डिस्प्ले के साथ आते हैं। इनका इस्तेमाल एंड्रॉयड स्मार्टफोन के अलावा आईफोन के साथ भी किया जा सकता है। क्लासिक मॉडल ब्लैक एंड व्हाइट डिस्प्ले के साथ आता है। टाइम रेंज के डिवाइस में कलर डिस्प्ले है और बैकलाइइट एलईडी है। टाइम रेंज के ज्यादातर डिवाइस के फंक्शन एक जैसे हैं, लेकिन मुख्य अंतर बैटरी लाइफ का है। दावा किया जाता है कि पेबल टाइम राउंड 2 दिन की बैटरी लाइफ के साथ आता है और पेबल टाइम स्टील 10 दिनों की बैटरी लाइफ के साथ। आप इन चारों मॉडल के बारे में विस्तार से अमेज़न इंडिया की वेबसाइट से जान सकते हैं।
Advertisement

पेबल के सीईओ मिजिकोवस्की ने गैजेट्स 360 को बताया कि पेबल स्मार्टवॉच के लिए अलग से ऐप स्टोर भी है। इसमें 13,000 से ज्यादा ऐप मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि भारत में पहले से ही 20 हज़ार यूज़र पेबल की स्मार्टवॉच का इस्तेमाल कर रहे हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  4. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  6. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  8. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  9. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  10. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  11. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  2. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  3. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  6. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  7. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  8. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  9. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  10. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.