• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • 1.7 इंच कर्व्ड HD डिस्प्ले के साथ Pebble Pace Pro स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, जानें प्राइस

1.7 इंच कर्व्ड HD डिस्प्ले के साथ Pebble Pace Pro स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, जानें प्राइस

Pebble Pace Pro में 1.7 इंच एचडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसे Amazon के जरिए 2,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। Pebble Pace Pro स्मार्टवॉच को चार कलर ऑप्शन में पेश किया गया है, जो कि Golden Black, Ivory, Jet Black और Metallic Blue।

1.7 इंच कर्व्ड HD डिस्प्ले के साथ Pebble Pace Pro स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, जानें प्राइस
ख़ास बातें
  • Pebble Pace Pro में 1.7 इंच का एचडी कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है
  • पेबल पेस प्रो में मिलते हैं चार कलर ऑप्शन
  • वॉच की सेल Amazon पर होगी उपलब्ध
विज्ञापन
Pebble इंडियन ऑडियो, स्मार्ट वियरेबल और एक्सेसरीज़ ब्रांड है। गुरुवार को कंपनी ने Pebble Pace Pro को भारत में लॉन्च कर दिया है, जो कि Pebble Pace स्मार्टवॉच की सक्सेसर है। यह अपने पिछले वर्ज़न की तुलना में 1.7 इंच ब्राइट कर्व्ड एचडी डिस्प्ले के साथ आती है। कंपनी का दावा है कि इसमें हेल्थ और फिटनेस लेवल मॉनिटरिंग के लिए सेंसर्स दिए गए हैं। स्मार्टवॉच को लेकर कहा गया है कि इसे कंपनी की फैशन एक्सेसरीज़ और मौजूदा डिज़ाइनर एनालॉग वॉच के विकल्प के तौर पर पेश किया गया है। इस स्मार्टवॉच को पैसा-वसूल स्मार्टवॉच कहा गया है।
 

Pebble Pace Pro price in India, availability

Pebble Pace Pro में 1.7 इंच एचडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसे Amazon के जरिए 2,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। Pebble Pace Pro स्मार्टवॉच को चार कलर ऑप्शन में पेश किया गया है, जो कि Golden Black, Ivory, Jet Black और Metallic Blue।
 

Pebble Pace Pro specifications, features

Pebble Pace Pro में 1.7 इंच का एचडी कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टवॉच में इज़ी एक्सेसीबल मैन्यू शॉर्टकट और कलस्टर-फ्री यूज़र इंटरफेस दिया गया है। इसमें SpO2, हार्ट रेट और ब्ल्ड प्रेशर लेवल मॉनिटरिंग के लिए सेंसर्स दिए गए हैं। Pebble की को-फाउंडर कोमल अग्रवाल ने जानकारी दी कि इसमें 8 प्राइमरी स्पोर्ट्स मोड और कैलरी बर्न और स्टेप्स काउंट को लेकर सेंसर दिए गए हैं। इसके अन्य महत्वपूर्ण फीचर्स की बात करें, तो इसमें हाइड्रेशन अलर्ट, स्लीप रिकॉर्ड, कॉल रिजेक्ट और म्यूट, फीमेल हेल्थ अलर्ट जैसे जरूरी फीचर्स भी मौजूद हैं। इसमें 15 दिन तक की बैटरी लाइफ मिलती है।

यह स्मार्टवॉच प्रीमियम लुक के साथ आने वाली एक किफायती स्मार्टवॉच है। इसमें Alloy बॉडी और 46 ग्राम भार मौजूद है। इसके अलावा, यह स्मार्टवॉच 100 से ज्यादा वॉच फेस के साथ आती है। कंपनी का लक्ष्य इस स्मार्टवॉच को मौजूदा डिज़ाइनर एनालॉग वॉच के विकल्प के रूप में पेश करना है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  2. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  3. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  4. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  5. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  8. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  9. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  10. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »