• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • 2 हजार से कम कीमत में 1.87 इंच डिस्प्ले, ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ Apple जैसी दिखने वाली Pebble Frost स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च!

2 हजार से कम कीमत में 1.87 इंच डिस्प्ले, ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ Apple जैसी दिखने वाली Pebble Frost स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च!

वियरेबल को डस्ट और वॉटर के लिए IP67 रेट किया गया है।

2 हजार से कम कीमत में 1.87 इंच डिस्प्ले, ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ Apple जैसी दिखने वाली Pebble Frost स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च!

कंपनी ने इसे भारत में अपनी अफॉर्डेबल स्मार्टवॉच रेंज में लॉन्च किया है।

ख़ास बातें
  • यह चार कलर्स- ब्लैक, ब्लू, ग्रे और ओरेंज में आती है।
  • Pebble Frost देखने में Apple Watch से लगभग मिलती जुलती है।
  • वियरेबल को डस्ट और वॉटर के लिए IP67 रेट किया गया है।
विज्ञापन
Pebble ने अपनी लेटेस्ट स्मार्टवॉच Pebble Frost को भारत में लॉन्च किया है जो 1.87 इंच डिस्प्ले के साथ आती है। स्मार्टवॉच की खास बात इसका डिजाइन है। यह देखने में एप्पल वॉच जैसी लगती है। इसमें बेसिक स्मार्टवॉच फीचर्स जैसे ब्लूटूथ कॉलिंग और फिटनेस ट्रैकिंग दिए गए हैँ। पेअरिंग के लिए यह ब्लूटूथ पर ही निर्भर करती है। इसमें 100 से ज्यादा वॉचफेस मिलते हैं। कंपनी ने इसे भारत में अपनी अफॉर्डेबल स्मार्टवॉच रेंज में लॉन्च किया है। 
 

Pebble Frost की भारत में कीमत

Pebble Frost स्मार्टवॉच की भारत में कीमत 1999 रुपये है। इसे फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। यह चार कलर्स- ब्लैक, ब्लू, ग्रे और ओरेंज में आती है। अगर देखें तो इस प्राइस पर यह स्मार्टवॉच भारत में मिलने वाली अधिकतर अफॉर्डेबल स्मार्टवॉच जैसे बोट, नॉइज और फायरबोल्ट से भी कम कीमत में आती है। 
 

Pebble Frost के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स

Pebble Frost देखने में Apple Watch से लगभग मिलती जुलती है। समानताओं में इसमें क्राउन और राइट साइड पर दिया गया बटन, स्ट्रैप और आयताकार डिस्प्ले डिजाइन शामिल हैं। इसमें 1.87 इंच का आईपीएस डिस्प्ले मिलता है जिसमें ब्लूटूथ कॉलिंग और 100 से ज्यादा वॉचफेस दिए गए हैं। इसमें बेसिक स्मार्टवॉच फीचर्स जैसे ब्लूटूथ कॉलिंग और फिटनेस ट्रैकिंग दिए गए हैँ। पेअरिंग के लिए यह ब्लूटूथ का इस्तेमाल करती है।

वियरेबल को डस्ट और वॉटर के लिए IP67 रेट किया गया है। इसमें बिल्ट-इन हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स जैसे हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन, स्टेप और स्लीप ट्रैकिंग आदि दिए गए हैँ। इसे स्मार्टफोन से ब्लूटूथ के माध्यम से कनेक्ट किया जा सकता है। जिसके बाद इससे ब्लूटूथ कॉलिंग की जा सकती है। स्मार्टफोन कॉल के लिए इसमें हैंड्सफ्री ब्लूटूथ स्पीकर सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा भी इसमें कई और फीचर्स जैसे कैलेंडर, कैमरा कंट्रोल, केल्कुलेटर और म्यूजिक कंट्रोल भी दिए गए हैँ। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro Max में सबसे बड़ी बैटरी देने की तैयारी
  2. Amazon Prime Days और Flipkart GOAT सेल में iPhone 17 Pro Max, Samsung Galaxy S25 जैसे फोन पर बंपर डिस्काउंट
  3. Asus Vivobook 15 और TUF Gaming A15 भारत में लॉन्च, नए AI प्रोसेसर और RTX 3050 GPU के साथ आए लैपटॉप
  4. Vivo X500 में मिल सकता है 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
  5. BAT-BMS: ई-रिक्शा रोकने वाले ऐप्स पर सरकार का बड़ा एक्शन, स्टोर से तुरंत हटाने का आदेश
  6. Dell ने भारत में लॉन्च किया Alienware 15 गेमिंग लैपटॉप, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. एक बार चार्ज करने पर 305 घंटे चलते हैं ये हेडफोन! Edifier G5 MAX लॉन्च, जानें कीमत
  8. अब घर बैठे Aadhaar में Email ID जोड़ें या अपडेट करें, 6 महीने तक मिलेगी फ्री सर्विस
  9. हजारों के गेम्स PlayStation पर फ्री! जुलाई में इन 3 गेम्स को मुफ्त में खेलने का मौका
  10. Huawei Band 11 सीरीज भारत में लॉन्च, 14 दिन तक की बैटरी और 100+ वर्कआउट मोड के साथ आए फिटनेस बैंड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »