OnePlus Nord वायर्ड ईयरफोन IPX4 रेटिंग के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

साउंड की बात करें तो इसके ड्राइवर्स 9.2mm साइज के डाइनेमिक ड्राइवर हैं और इनमें 0.42cc साउंड कैविटी दी गई है जिससे बड़े और बोल्ड ऑडियो का अनुभव मिलने की बात कही गई है।

OnePlus Nord वायर्ड ईयरफोन IPX4 रेटिंग के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Nord Wired Earphones को सिंगल ब्लैक कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है

ख़ास बातें
  • इनमें एंगुलर इयर टिप दिया गया है ताकि कान में इनका फिट आरामदायक रहे।
  • कॉल्स मीडिया प्लेबैक और वॉयस असिस्टेंट को शुरू करने के लिए बटन भी मौजूद।
  • इनमें 110±2dB की ड्राइवर सेंसिटिविटी दी गई है।
विज्ञापन
OnePlus की ओर से OnePlus Nord वायर्ड इयरफोन्स लॉन्च किए गए हैं। Nord सीरीज के प्रोडक्ट्स में कंपनी ने पहली बार वायर्ड इयरफोन्स को लॉन्च किया है। इनका डिजाइन कंपनी के ही OnePlus Bullets Wireless Z से प्रेरित है। इन्हें Sennheiser, boAt, Noise, Sony, JBL जैसे ब्रैंड्स के मुकाबले में उतारा गया है जो 1000 रुपये से कम के प्राइस रेंज में उपलब्ध हैं। 
 

OnePlus Nord वायर्ड इयरफोन्स की कीमत

OnePlus Nord वायर्ड इयरफोन्स की कीमत 799 रुपये है और इन्हें सिंगल ब्लैक कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इन्हें 1 सितंबर से Amazon और कंपनी के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म OnePlus.in से खरीदा जा सकता है। 
 

OnePlus Nord वायर्ड इयरफोन्स के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

डिजाइन की बात करें तो इनमें एंगुलर इयर टिप दिया गया है ताकि कान में इनका फिट आरामदायक रहे। साथ में इनलाइन माइक दिया गया है, कॉल्स मीडिया प्लेबैक और वॉयस असिस्टेंट को शुरू करने के लिए बटन भी दिए गए हैं। इस्तेमाल में न होने पर ये मेग्नेटिक फीचर के कारण एक दूसरे चिपके रहते हैं। इन्हें एक दूसरे से अलग करने या साथ में रखने पर म्यूजिक अपने आप पॉज या रिज्यूम हो जाता है। कंपनी ने इनके साथ S,M,L साइज में सिलिकॉन के टिप्स दिए हैं। वियरेबल को पानी और पसीने से बचाव के लिए IPX4 रेट किया गया है।

साउंड की बात करें तो इसके ड्राइवर्स 9.2mm साइज के डाइनेमिक ड्राइवर हैं और इनमें 0.42cc साउंड कैविटी दी गई है जिससे बड़े और बोल्ड ऑडियो का अनुभव मिलने की बात कही गई है। इनमें 110±2dB की ड्राइवर सेंसिटिविटी और 102dB साउंड प्रेशर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए कहा गया है कि ये लैपटॉप से लेकर पोर्टेबल गेमिंग कंसोल और नॉर्ड फोन तक के साथ कनेक्ट हो सकते हैं जिसके लिए इनमें 3.5mm हेडफोन जैक का सपोर्ट दिया गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  2. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  6. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  7. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  8. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »