OnePlus ने लॉन्च किया Nord Buds 3, सिंगल चार्ज में 43 घंटे तक चलेगी बैटरी

Nord Buds 3 में 12.4 mm टाइटनेयिम डायनैमिक ड्राइवर्स और डुअल माइक्रोफोन हैं। ये 36 dB तक ANC और AI सपोर्ट वाली कॉल नॉयस कैंसलेशन की पेशकश करते हैं

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 17 सितंबर 2024 17:16 IST
ख़ास बातें
  • इन ईयरफोन की बिक्री 20 सितंबर से शुरू होगी
  • ये दो कलर्स - Melodic White और Harmonic Grey में उपलब्ध हैं
  • Nord Buds 3 का प्राइस 2,299 रुपये का है

इनमें कनेक्टिविटी के लिए डुअल डिवाइस सपोर्ट, Google Fast Pair, ब्लूटूथ 5.4 के विकल्प हैं

चाइनीज डिवाइसेज मेकर OnePlus ने भारत में Nord Buds 3 को लॉन्च किया है। इन ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरफोन की बैटरी के सिंगल चार्ज में 43 घंटे तक चलने का दावा किया गया है। ये 36 dB तक एक्टिव नॉयस कैंसलेशन (ANC) को सपोर्ट करते हैं और इनमें 12.4 mm टाइटेनियम डायनैमिक ड्राइवर्स दिए गए हैं। इन ईयरफोन का डिजाइन जुलाई में लाए गए Nord Buds 3 Pro के लगभग समान है। ये Hey Melody ऐप के साथ भी कम्पैटिबल हैं। 

Nord Buds 3 का प्राइस 2,299 रुपये का है। इन ईयरफोन की बिक्री 20 सितंबर से ई-कॉमर्स साइट्स Amazon, Flipkart, कंपनी की वेबसाइट और ऑफलाइन पार्टनर स्टोर्स पर शुरू होगी। ये दो कलर्स - Melodic White और Harmonic Grey में उपलब्ध हैं। इन ईयरफोन में सिलिकॉन ईयर टिप्स के साथ सामान्य इन-ईयर डिजाइन है। इनके राउंडेड स्टेम्स नीचे की ओर कुछ थिक हैं और इनके टॉप पर टच कंट्रोल सेंसर दिए गए हैं। Nord Buds 3 में 12.4 mm टाइटनेयिम डायनैमिक ड्राइवर्स और डुअल माइक्रोफोन हैं। ये 36 dB तक ANC और AI सपोर्ट वाली कॉल नॉयस कैंसलेशन की पेशकश करते हैं। 
Advertisement

इन ईयरफोन में यूजर्स को नॉयस कैंसलेशन के लेवल को एडजस्ट करने और इक्वालाइजेशन सेटिंग्स को कस्टमाइज करने की सुविधा मिलती है। इनमें कनेक्टिविटी के लिए डुअल डिवाइस सपोर्ट, Google Fast Pair, ब्लूटूथ 5.4 के विकल्प हैं। इन ईयरबड्स में 58 mAh की बैटरी और चार्जिंग केस में 440 mAh की बैटरी USB Type-C चार्जिंग पोर्ट के साथ दी गई है। ये Hey Melody ऐप के साथ कम्पैटिबल हैं। इनमें SBC ऑडियो कोडेक्स के लिए सपोर्ट हैं। 

OnePlus का दावा है कि इन ईयरफोन की बैटरी ANC डिसएपबल्ड होने के साथ 43 घंटे तक चल सकती है। ANC एनेबल्ड होने पर लगभग 28 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। ये ईयरफोन ANC के साथ लगभग 12 घंटे और ANC के बिना लगभग आठ घंटे तक चलते हैं। Nord Buds 3 का साइज 29.99 x 20.30 x 23.87 mm और भार लगभग 4.2 ग्राम का है। इसके चार्जिंग केस का साइज 66.60 x 51.24 x 24.83 mm और भार लगभग 46.2 ग्राम है। पिछले कुछ वर्षों में OnePlus की बिक्री तेजी से बढ़ी है। स्मार्टफोन्स के मिड और प्रीमियम सेगमेंट में कंपनी की मजबूत स्थिति है। 
 
रिव्यू
  • Design / Comfort
  • Audio Quality
  • Battery Life
  • Value For Money
  • Good
  • Looks good, comfortable fit
  • IP55 Rating
  • Dual connectivity
  • Good battery life
  • Bad
  • No IP rating for the case
  • No lossless codec support
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

कलर

Green

हेडफोन टाइप

In-Ear

माइक्रोफोन

हां

कनेक्टिविटी

True Wireless Stereo (TWS)

टाइप

Earphones

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  3. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  4. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  5. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  7. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  8. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  2. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  3. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  5. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  6. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  8. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  10. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.