OnePlus Buds 4 भारत में लॉन्च, 45 घंटे तक चलेगी बैटरी, जानें प्राइस, फीचर्स

इन ईयरफोन का सामान्य इन-ईयर डिजाइन है और इनमें सिलिकॉन ईयरटिप्स दिए गए हैं। इनमें 11 mm 30-लेयर सेरेमिक-मेटल वूफर्स और 6 mm फ्लैट ट्विस्टर्स डुअल DAC यूनिट के साथ हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 8 जुलाई 2025 16:56 IST
ख़ास बातें
  • इन ईयरफोन का प्राइस 5,999 रुपये का है
  • OnePlus Buds 4 का प्राइस 5,999 रुपये का है
  • इन ईयरफोन को OnePlus Nord 5 और Nord CE 5 के साथ लॉन्च किया गया है

इन ईयरफोन को OnePlus Nord 5 और Nord CE 5 के साथ लॉन्च किया गया है

चाइनीज डिवाइसेज मेकर OnePlus ने मंगलवार को भारत में Buds 4 को लॉन्च किया है। ये TWS ईयरफोन डुअल ड्राइवर्स, डुअल DAC यूनिट और एडैप्टिव नॉयस कैंसलेशन (ANC) सपोर्ट के साथ हैं। OnePlus Buds 4 की केस के साथ बैटरी 45 घंटे तक चलने का दावा किया गया है। इन ईयरफोन को OnePlus Nord 5 और Nord CE 5 के साथ लॉन्च किया गया है। 

OnePlus Buds 4 का भारत में प्राइस, उपलब्धता

इन ईयरफोन का प्राइस 5,999 रुपये का है। इनकी बिक्री 13 जुलाई से शुरू होगी। शुरुआती सेल के दौरान OnePlus Buds 4 पर 500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसे Storm Grey और Zen Green कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इनकी बिक्री देश में OnePlus के ई-स्टोर, OnePlus Store App, ई-कॉमर्स साइट्स Amazon, Flipkart, Myntra और OnePlus Experience Stores, Reliance Digital, Croma, Vijay Sales के अलावा चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए होगी। 

OnePlus Buds 4 के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स
Advertisement

इन ईयरफोन का सामान्य इन-ईयर डिजाइन है और इनमें सिलिकॉन ईयरटिप्स दिए गए हैं। इनमें 11 mm 30-लेयर सेरेमिक-मेटल वूफर्स और 6 mm फ्लैट ट्विस्टर्स डुअल DAC यूनिट के साथ हैं। ये Hi-Res वायरलेस ऑडियो सर्टिफिकेशन और OnePlus 3D ऑडियो के साथ हैं। OnePlus का दावा है कि ये Golden Sound एक्सपीरिएंस देते हैं, जिसमें पर्सनलाइज्ड ऑडियो के लिए ईयरफोन ईयर कैनाल को ट्रैक करते हैं। ये 55 dB तक एडैप्टिव ANC को सपोर्ट करते हैं। OnePlus Buds 4 में एक ट्रांसपेरेंसी मोड भी दिया गया है। इनके प्रत्येक ईयरबड में स्पष्ट कॉल्स के लिए थ्री-माइक AI सपोर्ट वाला कॉल नॉयस रिडक्शन सिस्टम दिया गया है। 
Advertisement

OnePlus Buds 4 में डुअल-डिवाइस कनेक्टिविटी, Bluetooth और LHDC ऑडियो कोडेक के लिए सपोर्ट है। Steady Connect टेक्नोलॉजी के लिए सपोर्ट के साथ ये ईयरफोन विशेषतौर पर आउटडोर में बेहतर ब्लूटूथ कनेक्टिविटी देते हैं। इनमें 47 ms तक अल्ट्रा-लो लेटेंसी के साथ एक अलग गेमिंग मोड के लिए सपोर्ट भी है। OnePlus का दावा है कि इन ईयरफोन में 45 घंटे तक का प्लेबैक मिलता है। इनके केस में 10 मिनट के चार्ज से 11 घंटे तक बैटरी चल सकती है। ये सिंगल चार्ज में बिना ANC के 11 घंटे तक चलते हैं। OnePlus Buds 4 के प्रत्येक ईयरफोन का भार लगभग 4.7 ग्राम का है। ये वॉल्यूम स्वाइप कंट्रोल की पेशकश करते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  3. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.