• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • Nu Republic ने लॉन्च किए खास महिलाओं के लिए डिजाइन किए गए TWS ईयरबड्स और पावर बैंक, कीमत 799 रुपये से शुरू

Nu Republic ने लॉन्च किए खास महिलाओं के लिए डिजाइन किए गए TWS ईयरबड्स और पावर बैंक, कीमत 799 रुपये से शुरू

कलेक्शन में एक GRL PWR Love Gift Pack भी है, जिसमें एक स्पेशल पैकेजिंग में ईयरबड्स और पावर बैंक दोनों मिलते हैं, इसकी कीमत 2,299 रुपये है, लेकिन वर्तमान में यह 1,999 रुपये के इंट्रोडक्टरी प्राइस पर उपलब्ध है।

Nu Republic ने लॉन्च किए खास महिलाओं के लिए डिजाइन किए गए TWS ईयरबड्स और पावर बैंक, कीमत 799 रुपये से शुरू

Photo Credit: Nu Republic

ख़ास बातें
  • Nu Republic GRL PWR Epic X3 वायरलेस ईयरबड्स की कीमत 799 रुपये है
  • Powerpop X1 5000mAh पावर बैंक 1,799 रुपये में उपलब्ध है
  • GRL PWR Love Gift Pack को 1,999 के इंट्रोडक्टरी प्राइस पर बेचा जा रहा है
विज्ञापन
Nu Republic ने अपने GRL PWR कलेक्शन को पेश किया है, जो स्टाइलिश ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरबड्स और स्लीक पावर बैंक की एक लंबी रेंज से लैस है। इन प्रोडक्ट्स में हॉट पिंक और टील ग्रीन जैसे बोल्ड कलर शामिल हैं, जो कंपनी के मुताबिक, महिलाओं को फैशन स्टेटमेंट के रूप में उन्हें एडवांस टेक्नोलॉजी एक्सपीरिएंस करने में मदद करते हैं। TWS एनवायरमेंटल नॉयस कैंसलेशन (ENC) और लंबे समय तक चलने वाली बैटरी लाइफ देने का दावा करते हैं। वहीं, पावर बैंक में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है।

Nu Republic GRL PWR कलेक्शन Swiggy Instamart और आधिकारिक Nu Repulic वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसमें आने वाला एक Epic X3 वायरलेस ईयरबड्स है, जिसकी कीमत 799 रुपये है, जबकि Powerpop X1 5000mAh पावर बैंक 1,799 रुपये में उपलब्ध है। एक GRL PWR Love Gift Pack भी है, जिसमें एक स्पेशल पैकेजिंग में ईयरबड्स और पावर बैंक दोनों मिलते हैं, इसकी कीमत 2,299 रुपये है, लेकिन वर्तमान में यह 1,999 रुपये के इंट्रोडक्टरी प्राइस पर उपलब्ध है।

Nu Republic X3 वायरलेस ईयरबड्स बेहतर ऑडियो एक्सपीरिएंस के लिए 48 घंटे का प्लेटाइम, 300 घंटे का स्टैंडबाय टाइम और एनवायर्नमेंटल नॉइज कैंसिलेशन (ENC) से लैस आते हैं। ईयरबड IPX4 वाटर-रेजिस्टेंट हैं, जो वर्कआउट या बरसात के दौरान ड्यूरेबिलिटी सुनिश्चित करने का दावा करता है। इन्हें हॉट पिंक, टील ग्रीन और ब्लू जैसे बोल्ड शेड्स में पेश किया गया है।

ईयरबड्स के साथ एक Nu Repubic Powerpop X1 5000mAh पावर बैंक है, जिसमें 20W फास्ट चार्जिंग कंपेटिबिलिटी और कई डिवाइस के लिए सपोर्ट है। इसका पतला और हल्का डिजाइन इसे ले जाना आसान बनाता है। इसमें भी हॉट पिंक और टील ग्रीन जैसे बोल्ड कलर ऑप्शन मिलते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »