• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • हार्ट रेट और ऑक्सीजन लेवल मॉनिटर के साथ भारत में लॉन्च हुई Noise ColorFit Ultra Buzz स्मार्टवॉच, जानें कीमत

हार्ट रेट और ऑक्सीजन लेवल मॉनिटर के साथ भारत में लॉन्च हुई Noise ColorFit Ultra Buzz स्मार्टवॉच, जानें कीमत

Noise ColorFit Ultra Buzz की भारत में कीमत 5,999 रुपये है, हालांकि स्मार्टवॉच शुरू में 3,499 रुपये के इंट्रोडक्टरी प्राइस टैग के साथ सेल पर उपलब्ध है।

हार्ट रेट और ऑक्सीजन लेवल मॉनिटर के साथ भारत में लॉन्च हुई Noise ColorFit Ultra Buzz स्मार्टवॉच, जानें कीमत

Noise ColorFit Ultra Buzz स्मार्टवॉच को सीमित समय के लिए 3,499 रुपये में बेचा जा रहा है

ख़ास बातें
  • ब्लड ऑक्सीजन सैचुरेशन (SpO2) और हार्ट रेट मॉनिटर कर सकती है यह वॉच
  • शुरुआत में सीमित समय के लिए 3,499 रुपये में बेची जाएगी Noise स्मार्टवॉच
  • 28 अप्रैल से Amazon और Noise ऑनलाइन स्टोर पर शुरू होगी सेल
विज्ञापन
Noise ColorFit Ultra Buzz स्मार्टवॉच मंगलवार को भारत में लॉन्च की गई। नई बजट स्मार्टवॉच में 1.75 इंच का एलसीडी डिस्प्ले है और यह ब्लड ऑक्सीजन सैचुरेशन (SpO2) मॉनिटर व हार्ट रेट मॉनिटर जैसे फीचर्स से लैस है। नॉइस कलरफिट अल्ट्रा बज़ में 100 स्पोर्ट्स मोड हैं और यह ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट के साथ आती है, जो यूजर्स को सीधे अपनी वॉच से वॉयस कॉल रिसीव करने की अनुमति देता है। Noise ColorFit Ultra Buzz पर स्लीप मॉनिटरिंग, हैंडवाश रिमाइंडर और सेडेंटरी रिमाइंडर शामिल हैं।
 

Noise ColorFit Ultra Buzz price in India, sale details

Noise ColorFit Ultra Buzz की भारत में कीमत 5,999 रुपये है, हालांकि स्मार्टवॉच शुरू में 3,499 रुपये के इंट्रोडक्टरी प्राइस टैग के साथ सेल पर उपलब्ध है। हालांकि यह शुरुआती कीमत कब तक रहेगी, इस पर कोई जानकारी नहीं दी गई है। स्मार्टवॉच चारकोल ब्लैक, शैंपेन ग्रे और ऑलिव ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश की गई है।

Noise ColorFit Ultra Buzz की सेल 28 अप्रैल से Amazon और Noise ऑनलाइन स्टोर पर शुरू होगी।
 

Noise ColorFit Ultra Buzz specifications, features

लेटेस्ट नॉइस कलरफिट अल्ट्रा बज़ स्मार्टवॉच में एक आयताकार डायल है और इसमें 1.75 इंच का एलसीडी डिस्प्ले है। इसमें नेविगेशन के लिए एक साइड-माउंटेड बटन है।

जैसा कि हमने बताया, Noise ColorFit Ultra Buzz में ब्लूटूथ कॉलिंग शामिल है। स्मार्टवॉच SpO2 (ब्लड ऑक्सीजन) मॉनिटरिंग और 24x7 हार्ट रेट ट्रैकिंग को सपोर्ट करने के लिए सेंसर से लैस है। यूजर्स बुनियादी स्मार्टवॉच फीचर्स के साथ-साथ स्लीप मॉनिटरिंग, स्ट्रैस मॉनिटरिंग और फीमेल हैल्थ ट्रैकिंग जैसे फीचर्स का भी उपयोग कर सकते हैं। नॉइस कलरफिट अल्ट्रा बज़ स्मार्टवॉच में पानी पीने के रिमाइंडर, आइडल रिमाइंडर, हैंड वाश रिमाइंडर और सेडेंटरी रिमाइंडर भी मिलते हैं।

स्मार्टवॉच में स्टॉक मार्केट अपडेट और वर्ल्ड क्लॉक भी मिलते हैं। इसके अलावा, एक क्विक रिप्लाई फीचर भी है, जो यूजर को आने वाले मैसेज का तुरंत रिप्लाई करने का ऑप्शन देता है। इसके अलावा, इसमें स्मार्ट डू नॉट डिस्टर्ब (DND) ऑप्शन भी शामिल है।

लेटेस्ट Noise स्मार्टवॉट 100 स्पोर्ट्स मोड्स को सपोर्ट करती है, जिसमें वॉकिंग, हाइकिंग, साइकलिंग, रनिंग और स्किपिंग शामिल हैं। Noise ColorFit Ultra Buzz स्मार्टवॉच में 100 वॉच फेस हैं, जिन्हें पेयर किए गए Android या Apple स्मार्टफोन के जरिए कस्टमाइज किया जा सकता है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »