Xiaomi का दावा, मात्र 8 दिन में Mi Band 4 ने पार किया 10 लाख का अनोखा आंकड़ा

जानकारी मिली है कि मात्र 8 दिनों में कंपनी ने मार्केट में 10 लाख से ज़्यादा शाओमी मी बैंड 4 को उपलब्ध कराए गए हैं

Xiaomi का दावा, मात्र 8 दिन में Mi Band 4 ने पार किया 10 लाख का अनोखा आंकड़ा
ख़ास बातें
  • शाओमी मी बैंड 4 की शुरुआती कीमत 169 चीनी युआन (करीब 1,700 रुपये) है
  • शाओमी मी बैंड 4 में 0.95 इंच का कलर एमोलेड डिस्प्ले है
  • मी बैंड 4 में सिक्स एक्सिस एक्सेलेरोमीटर है
विज्ञापन
वियरेबल मार्केट भी Xiaomi के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। कंपनी की Mi Band सीरीज़ के फिटनेस ट्रैकर बेहद ही लोकप्रिय रहे हैं। खासकर भारत में शाओमी मी बैंड को कीमत और फीचर्स के कारण खासा पसंद किया जाता है। Xiaomi ने हाल ही में Mi Band 4 को लॉन्च किया था। अब जानकारी मिली है कि मात्र 8 दिनों में कंपनी ने मार्केट में 10 लाख से ज़्यादा शाओमी मी बैंड 4 को उपलब्ध करा दिए हैं। ज्ञात हो कि Xiaomi ने लेटेस्ट जेनरेशन वाले Mi Band 4 को भारत में नहीं किया है।

शाओमी के प्रोडक्ट मैनेजमेंट के डायरेक्टर डोनावन सुंग ने इस संबंध में ट्वीट करके जानकारी दी। उन्होंने इस आंकड़े के लिए शाओमी के प्रशंसकों को धन्यवाद भी दिया है। उन्होंने बताया कि कंपनी पहली बार इतने कम समय में 10 लाख से ज़्यादा मी बैंड बेचने में सफल रही है। इससे पहले Mi Band 3 भी बेहद ही लोकप्रिय रहा था। कंपनी ने भारत में 10 लाख से ज़्यादा मी बैंड 3 बेचे हैं। यह जानकारी मार्च 2019 में दी गई थी, जबकि यह फिटनेस बैंड सितंबर 2018 में लॉन्च हुआ था। मी बैंड के नए वर्ज़न में रंगीन एमोलेड पैनल और 2.5डी कर्व्ड ग्लास प्रोटेक्शन है। एमोलेड डिस्प्ले के कारण यह फिटनेस बैंड वॉच फेस को सपोर्ट करता है। फिलहाल, Xiaomi की ओर से इस बैंड को भारत में लॉन्च करने के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन यह लॉन्च से बहुत दूर नहीं है।
 

Xiaomi Mi Band 4 कीमत

चीनी मार्केट में शाओमी मी बैंड 4 की शुरुआती कीमत 169 चीनी युआन (करीब 1,700 रुपये) है। यह दाम स्टेंडर्ड एडिशन का है। इसका एनएफसी वेरिएंट भी है जिसे 229 चीनी युआन (करीब 2,300 रुपये) में बेचा जाएगा। Mi Band 4 Avengers Series Limited Edition भी पेश किया गया है। यह तीन अलग किस्म के बैंड, मार्वल सुपरहीरो वॉच फेसेज़ और स्पेशल मार्वल एवेंजर्स पैकेज के साथ आएगा। इस एडिशन का दाम 349 चीनी युआन (करीब 3,500 रुपये) है।
 

Xiaomi Mi Band 4 स्पेसिफिकेशन, फीचर्स

शाओमी मी बैंड 4 में 0.95 इंच का कलर एमोलेड डिस्प्ले है। रिजॉल्यूशन 120x240 पिक्सल है और यह 2.5डी ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। नया मॉडल टच इनपुट को सपोर्ट करता है। इसमें वॉयस कमांड्स को इनेबल करने के लिए बिल्ट-इन माइक्रोफोन दिया गया है।

मी बैंड 4 में सिक्स एक्सिस एक्सेलेरोमीटर है। बताया गया है कि यह फिजिकल एक्टिविटी को मॉनीटर करने में मदद करेगा। डिवाइस 5 ATM रेटेड है।

Xiaomi ने अपने मी बैंड 4 में पेमेंट मोड इंटीग्रेट किया है। यूज़र्स को क्यूआर कोड दिखाने के लिए स्क्रीन पर स्वाइप करना पड़ेगा। ऐसा करके Mi Band 4 से पेमेंट करना संभव होगा।

बिल्ट-इन माइक्रोफोन के कारण मी बैंड 4 वॉयस कमांड की पहचान कर सकता है। Xiaomi ने खुलासा किया है कि यूज़र्स नए मी बैंड के ज़रिए वॉयस कमांड भेज पाएंगे। ऐसा करके कंपेटबल डिवाइस को नियंत्रित किया जा सकेगा।

मी बैंड 4 का एमोलेड डिस्प्ले पैनल यूज़र्स को उनके फिजिकल एक्टिविटी के बारे में जानकारी देगा। इसके अलावा यूज़र्स के फोन में आने वाले टेक्स्ट मैसेज और वॉयस कॉल्स का भी नोटिफिकेशन मिलेगा। डिस्प्ले का इस्तेमाल फोन खोजने या गाने बदलने के लिए किया जा सकेगा। यह अब लाइव वेदर और स्टॉक अपडेट का भी देगा।

Mi Band 4 के डिस्प्ले में 77 कलरफुल वॉच फेसेज और सिक्स स्पोर्ट्स मोड्स के लिए सपोर्ट है। इस फिटनेस बैंड के बारे में 20 दिनों की बैटरी लाइफ देने का दावा किया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  2. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  3. स्मार्टफोन मार्केट में जल्द होगी Karbonn Mobiles की वापसी, Karbonn Rebel 5G के लॉन्च की तैयारी
  4. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  6. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
  7. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  8. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  9. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »