• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • Crossbeats Everest स्‍मार्टवॉच भारत में लॉन्‍च, Rs 2 हजार से कम में हर काम करती है! जानें डिटेल

Crossbeats Everest स्‍मार्टवॉच भारत में लॉन्‍च, Rs 2 हजार से कम में हर काम करती है! जानें डिटेल

Crossbeats Everest : यह ब्‍लैक और ग्रीन कलर्स में उपलब्‍ध है और कंपनी की ऑफ‍िशियल वेबसाइट के अलावा एमेजॉन व फ्लिपकार्ट से खरीदी जा सकती है।

Crossbeats Everest स्‍मार्टवॉच भारत में लॉन्‍च, Rs 2 हजार से कम में हर काम करती है! जानें डिटेल

Crossbeats Everest स्‍मार्टवॉच में 1.43 इंच का एमोलेड डिस्‍प्‍ले दिया गया है।

ख़ास बातें
  • Crossbeats Everest स्‍मार्टफोन हुई लॉन्‍च
  • 1999 रुपये है इसकी कीमत
  • कई सारे हेल्‍थ फीचर्स से लैस है यह घड़ी
विज्ञापन
Crossbeats (क्रॉसबीट्स) ने साल 2024 का पहला लॉन्‍च भारत में किया है। ब्रैंड ने Everest स्‍मार्टवॉच को लॉन्‍च किया है, जिसकी कीमत 2 हजार रुपये से भी कम है। दावा है कि यह एक फीचर-पैक टिकाऊ घड़ी है, जो टाइम के साथ-साथ आपकी सेहत का खयाल रखती है और वर्क आउट को मैनेज करती है। यह एल्‍युमीनियम फ्रेम और टाइटेनियम फ‍िनिश में आती है और धूल व नमी से खुद को बचा सकती है। एमोलेड डिस्‍प्‍ले वाली Crossbeats Everest में और क्‍या खूबियां हैं? कितनी कीमत है? आइए जानते हैं। 
 

Crossbeats Everest Smartwatch Price in india 

Crossbeats की नई स्‍मार्टवॉच को 1999 रुपये में लॉन्‍च किया गया है। यह ब्‍लैक और ग्रीन कलर्स में उपलब्‍ध है और कंपनी की ऑफ‍िशियल वेबसाइट के अलावा एमेजॉन व फ्लिपकार्ट से खरीदी जा सकती है। 
 

Crossbeats Everest Smartwatch specifications 

Crossbeats Everest स्‍मार्टवॉच में 1.43 इंच का एमोलेड डिस्‍प्‍ले दिया गया है। 466×466 पिक्‍सल रेजॉलूशन वाले इस डिस्‍प्‍ले को लेकर कंपनी का दावा है कि घड़ी में क्र‍िस्‍प और ब्राइट कलर उभरते हैं। यह स्‍मार्टवॉच 200 कस्‍टमाइज वॉच फेस ऑफर करती है। 

जिन लोगों को अपनी फ‍िटनेस का खयाल है उनके लिए यह स्‍मार्टवॉच मददगार हो सकती है। 100 से ज्‍यादा स्‍पोर्ट्स मोड इसमें दिए गए हैं। Crossbeats Everest को पहनने के बाद ना सिर्फ ब्‍लड में ऑक्‍सीजन का लेवल पता चलता है, यह ब्‍लड प्रेशर को भी ट्रैक करती है। इसके साथ ही स्‍लीप पैटर्न और हार्ट रेट की जानकारी जुटाती है। 

इसमें 320mAh की बैटरी दी गई है, जिसके बारे में दावा है कि वह लगातार इस्‍तेमाल में 7 दिन चल जाती है और 30 दिनों का स्‍टैंडबाय टाइम दे सकती है। यूजर इस वॉच की मदद से ब्‍लूटूथ कॉलिंग कर सकते हैं। फोन के कैमरा और म्‍यूजिक को कंट्रोल कर सकते हैं। इस वॉच को आईपी68 रेटिंग मिली है, जिसका मतलब है कि यह पानी और धूल से काफी हद तक खुद को बचा सकती है। 


 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  2. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  3. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  4. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  5. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  7. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  8. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  9. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  10. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »