iQOO 15R आज हो रहा भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ 7600mAh बैटरी से होगा लैस

iQOO आज यानी कि मंगलवार भारतीय बाजार में iQOO 15R लॉन्च करने जा रहा है।

iQOO 15R आज हो रहा भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ 7600mAh बैटरी से होगा लैस

Photo Credit: iQOO

iQOO 15R में 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलेगी।

ख़ास बातें
  • iQOO 15R में 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलेगी।
  • iQOO 15R में स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 5 प्रोसेसर होगा।
  • iQOO 15R में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।
विज्ञापन

iQOO आज यानी कि मंगलवार भारतीय बाजार में iQOO 15R लॉन्च करने जा रहा है। यह कंपनी की फ्लैगशिप लाइनअप में iQOO 15 के बाद नया एडिशन होगा। लॉन्च से पहले ही ब्रांड ने इस आगामी स्मार्टफोन के बारे में काफी कुछ खुलासा कर दिया है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है। यहां हम आपको iQOO 15R के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

iQOO 15R कब होगा लॉन्च

iQOO 15R आज दोपहर 12 बजे IST पर लॉन्च होगा। कंपनी आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लॉन्च इवेंट का लाइवस्ट्रीम करेगी। यह फोन लॉन्च होने के बाद iQOO की आधिकारिक साइट और अमेजन पर उपलब्ध होगा। यह फोन ट्रायम्फ सिल्वर और डार्क नाइट कलर्स में उपलब्ध होने की उम्मीद है।

iQOO 15R Price

iQOO ने टीजर में खुलासा किया था कि आगामी स्मार्टफोन 55,000 रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में सबसे तेज स्मार्टफोन होगा। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि iQOO 15R की कीमत कितनी होगी, यानी कि iQOO 15R को 55,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च होने के बाद यह फोन ई-कॉमर्स साइट अमेजन और iQOO इंडिया की आधिकारिक साइट पर उपलब्ध होगा।

iQOO 15R Specifications (Expected)

iQOO की आधिकारिक साइट के अनुसार,  15R में 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलेगी, जिसका 144Hz रिफ्रेश रेट, 5000 निट्स पीक ब्राइटनेस और HDR10+ मिलेगा। डिस्प्ले आईकेयर टेक्नोलॉजी का सपोर्ट करेगी। इस फोन में सिक्योरिटी के लिए अंडर-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर भी होगा। iQOO के इस फोन में 3nm प्रोसेस पर बेस्ड ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 5 प्रोसेसर होगा। कंपनी का दावा है कि इसने AnTuTu बेंचमार्क स्कोर में 35 लाख से अधिक प्वाइंट मिले हैं। प्रोसेसर को Q2 सुपरकंप्यूटिंग चिप और एक नेटवर्क एन्हांसमेंट चिप के साथ जोड़ा जाएगा। फोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए 6.5K IceCore VC कूलिंग सिस्टम भी होगा।

iQOO का आगामी फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करेगा। इस फोन में 4 साल तक एंड्रॉयड अपग्रेड और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलने का वादा है। कैमरा सेटअप की बात करें तो 15R के रियर में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा भी हो सकता है। इस फोन में 100W फ्लैशचार्ज सपोर्ट के साथ 7,600mAh की बैटरी मिल सकती है। इसमें बाईपास चार्जिंग का सपोर्ट भी होगा। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की मोटाई 7.9 मिमी हो सकती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: iQOO 15R, iQOO 15R Features, iQOO 15R Specifications, iQOO
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »