नई वॉच मजबूत 49mm एयरोस्पेस-ग्रेड टाइटेनियम केस के साथ आती है।
Photo Credit: Apple
Apple Watch 4 Ultra को कंपनी ने लेटेस्ट रग्ड स्मार्टवॉच के तौर पर मार्केट में पेश कर दिया है।
Apple Watch Ultra 4 को कंपनी ने लेटेस्ट रग्ड स्मार्टवॉच के तौर पर मार्केट में पेश कर दिया है। iPhone 18 सीरीज के लॉन्च के साथ ही नई एपल वॉच भी यूजर्स के लिए पेश कर दी गई है। यह watchOS 27 पर चलती है। नया रेडीनेस ऐप इसमें दिया गया है, जिसे डेली हेल्थ और रिकवरी के बारे में ज्यादा बेहतर और बारीक जानकारी देने के लिहाज से डिजाइन किया गया है। नई वॉच में बेहतर बैटरी लाइफ मिलती है। आईए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में विस्तार से।
Apple Watch Ultra 4 की कीमत भारत में 1,09,900 रुपये से शुरू होती है। इसके लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं। सेल 18 सितंबर से शुरू होगी। खरीद के लिए यह कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट Apple.com, अधिकृत Apple स्टोर पर उपलब्ध होगी।
Apple Watch Ultra 4 को कंपनी ने लेटेस्ट रग्ड स्मार्टवॉच के तौर पर लॉन्च किया है। नई वॉच मजबूत 49mm एयरोस्पेस-ग्रेड टाइटेनियम केस के साथ आती है। इसमें ऑलवेज-ऑन रेटिना OLED डिस्प्ले मिलता है। 3000 निट्स तक ब्राइटनेस इसमें दी गई है। इसमें सटीक डुअल-फ़्रीक्वेंसी GPS + सेल्युलर कनेक्टिविटी मिलती है। कंपनी ने इन-बिल्ट सैटेलाइट कम्युनिकेशन फीचर भी इसमें दिया है।
कंपनी का नया हेल्थ सेंसिंग सिस्टम इसमें लगा है जिसे नई S11 चिप की पावर दी गई है। यह watchOS 27 पर चलती है। Apple Watch 4 Ultra में कंपनी का नया डिजाइन किया गया पेडोमीटर मॉडल और मशीन लर्निंग एल्गोरिदम भी शामिल किया गया है।
नई स्मार्टवॉच लम्बी बैटरी का वादा करती है। कंपनी के अनुसार, यह स्मार्टवॉच डेली इस्तेमाल में 50 घंटे तक चल सकती है। और लो पावर मोड में 84 घंटे तक की बैटरी लाइफ़ देती है। कंपनी का दावा है कि 15 मिनट चार्ज करने पर यह 18 घंटे तक का बैकअप दे सकती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी