Xiaomi एक नया स्मार्टबैंड लॉन्च करने वाली है। इसका नाम Xiaomi Smart Band 9 Active होगा, जिसे यूरोपीय देशों में लाया जाएगा। बैंड को यूरेशियन इकॉनमिक कमीशन (EEC) से सर्टिफिकेशन मिल गया है। लॉन्च से पहले एमेजॉन फ्रांस की वेबसाइट पर इस बैंड की प्रमुख डिटेल्स सामने आई हैं। इसकी कीमत 29.99 यूरो (लगभग 2,717 रुपये) हो सकती है। यह 18 नवंबर को मार्केट में दस्तक देगा।
Xiaomi 29 अक्टूबर को Watch S4 और Smart Band 9 Pro लॉन्च करने वाला है। हाल ही में ब्रांड ने Watch S4 और Smart Band 9 Pro का टीजर जारी किया है। Xiaomi Watch S4 और Smart Band 9 Pro में अपने पिछले मॉडल की तुलना में बेहतर फीचर्स और ज्यादा एडवांस डिजाइन मिलने की उम्मीद है। इनमें ब्राइट डिस्प्ले और नए इंटरकॉम मोड जैसे अपग्रेड मिलेंगे।
Xiaomi 15 और Xiaomi 15 Pro अगले हफ्ते चीन में लॉन्च होने वाले हैं। ब्रांड ने गुरुवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में इसकी घोषणा की। HyperOS 2.0 वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi SU7 Ultra, Xiaomi Pad 7 सीरीज और Band 9 Pro के साथ पेश किए जाएंगे। चाइनीज टेक ब्रांड ने फोन के डिजाइन का खुलासा करने के लिए इसकी कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। Xiaomi 15 सीरीज को फ्लैगशिप Snapdragon 8 Elite SoC के साथ पेश किया जाना है। इसमें Xiaomi की HyperCore टेक्नोलॉजी होगी।
Xiaomi Pad 7 सीरीज 29 अक्टूबर को पेश होने वाली है। Xiaomi Pad 7 सीरीज में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 11.16 इंच की LCD स्क्रीन मिलने की उम्मीद है।प्रोसेसर की बात करें तो Xiaomi Pad 7 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7+ जनरेशन 3 मिलेगा। दूसरी ओर Xiaomi Pad 7 Pro में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जनरेशन 3 प्रोसेसर मिलेगा। Xiaomi Pad 7 में 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा और शाओमी पैड 7 प्रो 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
Smart Band 9 Pro के रेंडर्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं। रेंडर्स को देखने पर पता चलता है कि डिजाइन में अगर कुछ सबसे बड़ा बदलाव किया गया है तो वह इसके डिस्प्ले में ही देखने को मिलता है। वियरेबल में हल्का सा कर्व्ड डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। बैंड 9 प्रो में मैटे टेक्स्चर देखने को मिल सकता है।
Xiaomi Smart Band 9 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। इसमें 1.62 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 192x490 पिक्सल का रिजॉल्यूशन है। वियरेबल में 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसमें 200 से ज्यादा वॉचफेस और NFC जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। यह 21 दिन बैटरी लाइफ के साथ आता है। कीमत 39.99 यूरो (लगभग 3,700 रुपये) है।
Xiaomi Smart Band 9 में एक एडवांस मॉनिटरिंग मॉड्यूल मिलने का दावा किया गया है। कंपनी का कहना है कि यह स्लीप मॉनिटरिंग और हार्ट रेट मॉनिटरिंग में सटीकता में क्रमशः 7.9% और 16% की बढ़ोतरी प्रदान करता है।
Redmi Note 11 को लेकर कंफर्म कर दिया गया है कि यह फोन Redmi Note 11S के साथ इस महीने भारत में लॉन्च किया जाएगा। स्मार्टफोन के लॉन्च को कंपनी के एग्जिक्यूटिव द्वारा ट्विटर पर टीज़ कर दिया गया है।
Redmi Smart Band Pro भारत में 9 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा, जिसका ऐलान Xiaomi सब-ब्रांड Redmi द्वारा टीज़र पोस्टर के जरिए गुरुवार को किया गया है। रेडमी स्मार्ट बैंड प्रो को ग्लोबल मार्केट में पिछले साल नवंबर में पेश किया गया था।