Xiaomi Smart Band 9 ग्लोबल मार्केट में 19 अगस्त को होगा लॉन्च, प्राइस भी लीक!

Smart Band 9 के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो यह चीन में लॉन्च हुए मॉडल के समान स्पेक्स के साथ लॉन्च हो सकता है।

Xiaomi Smart Band 9 ग्लोबल मार्केट में 19 अगस्त को होगा लॉन्च, प्राइस भी लीक!

Photo Credit: Xiaomi

Mi Band 9 में 2.5D ऑलवेज-ऑन AMOLED टच डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Mi Band 9 में 2.5D ऑलवेज-ऑन AMOLED टच डिस्प्ले है।
  • यह Xiaomi HyperOS पर काम करता है।
  • यह 5ATM वॉटर रेजिस्टेंस के साथ आता है।
विज्ञापन
Xiaomi Smart Band 9 अब विश्व स्तर पर जल्द लॉन्च हो सकता है। संभावना है कि पहले लगाए गए अनुमानों से यह कहीं जल्दी ग्लोबल मार्केट में पेश किया जा सकता है। चीन में हाल ही में लॉन्च हुआ ये स्मार्टबैंड इंटरनेशनल मार्केट्स की लिस्टिंग में स्पॉट किया जा रहा है। स्मार्ट बैंड के अगस्त में ग्लोबल रिलीज की बात सामने आई है। 

Smart Band 9 को Amazon की इटली वेबसाइट पर देखा गया है। यह फिटनेस बैंड लिस्टिंग के अनुसार 19 अगस्त को लॉन्च (via) होने वाला है। यहां पर रोचक रूप से स्मार्ट बैंड को कंपनी कहीं जल्दी ग्लोबल मार्केट में पेश करने जा रही है। जबकि शाओमी का ट्रेंड रहा है कि चीन में लॉन्च हुए वियरेबल डिवाइसेज को यह ग्लोबल मार्केट में काफी देरी से लॉन्च करती है। इसकी कीमत के बारे में कहा गया है कि यह 39.99 डॉलर (लगभग 3,300 रुपये) में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी की ओर से कीमत की अधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है। 

Smart Band 9 के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो यह चीन में लॉन्च हुए मॉडल के समान स्पेक्स के साथ लॉन्च हो सकता है। Mi Band 9 में 2.5D ऑलवेज-ऑन AMOLED टच डिस्प्ले है। यह ब्लूटूथ 5.4 कनेक्टिविटी से लैस है। यह Xiaomi HyperOS पर काम करता है। यह 5ATM वॉटर रेजिस्टेंस के साथ आता है। 

स्मार्ट बैंड में 233mAh की बैटरी दी गई है जो कि 21 दिनों तक चल सकती है। Watch S4 Sport और Mi Band 9 दोनों प्रीसेट स्पोर्ट मोड के साथ आते हैं और हार्ट रेट और ब्लड ऑक्सीजन लेवल जैसी हेल्थ मॉनिटर फीचर्स से लैस है। ये ब्लड प्रेशर लेवल और मेंस्ट्रुअल साइकिल ट्रैकिंग का भी सपोर्ट करते हैं।

Mi Band 9 के नॉन-एनएफसी वर्जन की कीमत CNY 249 (लगभग 2,900 रुपये) है, जबकि एनएफसी-सपोर्टेड वेरिएंट CNY 299 (लगभग 3,400 रुपये) में आता है। स्मार्ट बैंड सिरेमिक स्पेशल एडिशन में भी आता है जिसकी कीमत CNY 349 (लगभग 4,000 रुपये) है। स्मार्ट वियरेबल ब्लैक, ब्लू, पिंक गोल्ड और सिल्वर कलर में उपलब्ध है, लेकिन अतिरिक्त इंटरचेंजेबल स्ट्रेप की कीमत CNY 69 (लगभग 800 रुपये) है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smart Band 9, Mi Band 9 Price, Mi Band 9 Specifications
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »