Redmi Smart Band Pro भारत में 9 फरवरी को होगा लॉन्च, ये हो सकते हैं फीचर्स

पिछले साल पेश किया गया रेडमी स्मार्ट बैंड प्रो सिंगल ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है। यह साल 2020 में लॉन्च हुए Redmi Smart Band का ही अपग्रेड वर्ज़न है, जिसकी कीमत 1,599 रुपये है।

Redmi Smart Band Pro भारत में 9 फरवरी को होगा लॉन्च, ये हो सकते हैं फीचर्स
ख़ास बातें
  • Redmi Smart Band Pro को नवंबर में किया गया था ग्लोबली लॉन्च
  • रेडमी स्मार्ट बैंड प्रो में 1.47-इंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है
  • यह बैंड Android और iOS के डिवाइस को भी सपोर्ट करता है
विज्ञापन
Redmi Smart Band Pro भारत में 9 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा, जिसका ऐलान Xiaomi सब-ब्रांड Redmi द्वारा टीज़र पोस्टर के जरिए गुरुवार को किया गया है। रेडमी स्मार्ट बैंड प्रो को ग्लोबल मार्केट में पिछले साल नवंबर में पेश किया गया था। फिटनेस बैंड मौजूदा Redmi Smart Band की तुलना में बड़े AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें हार्ट रेट ट्रेकिंग और SpO2 मॉनिटरिंग फीचर्स मौजूद है। रेडमी स्मार्ट बैंड प्रो में 50 बैंड फेस और 14 दिन तक की बैटरी मिलती है।

Redmi India ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए Redmi Smart Band Pro के भारत लॉन्च तारीख का ऐलान किया है। Xiaomi ने भी बैंड को समर्पित एक वेबपेज बनाया है, जिसमें बैंड के सभी प्रमुख स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले सार्वजनिक किए गए हैं।
 

पिछले साल पेश किया गया रेडमी स्मार्ट बैंड प्रो सिंगल ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है। यह साल 2020 में लॉन्च हुए Redmi Smart Band का ही अपग्रेड वर्ज़न है, जिसकी कीमत 1,599 रुपये है।

रेडमी स्मार्ट बैंड प्रो की कीमत का खुलासा फिलहाल नहीं किया गया है।

Redmi Smart Band Pro के साथ Xiaomi भारत में 9 फरवरी को Redmi Note 11S स्मार्टफोन भी लॉन्च करेगी।
 

Redmi Smart Band Pro specifications

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो रेडमी स्मार्ट बैंड प्रो में 1.47-इंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 194 x 368 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 282ppi पिक्सल डेंसिटी मौजूद है। स्मार्ट बैंड में six-axis सेंसर दिए गए हैं, जिसमें फिटनेस ट्रैकिंग के लिए एक्सेलेरोमीटर और जायरोस्कोप शामिल है। हार्ट रेट ट्रैकिंग के लिए PPG सेंसर दिया गया है। इसके अलावा, रेडमी स्मार्ट बैंड प्रो में लाइट सेंसर भी मौजूद है।

रेडमी स्मार्ट बैंड प्रो में वाटर-रसिस्टेंट बिल्ड और ब्लूटूथ वी5.0 कनेक्टिविटी मौजूद है। यह बैंड Android और iOS के डिवाइस को भी सपोर्ट करता है।

रेडमी ने इस बैंड में 110 वर्कआउट मोड और 50 बैंड फेस दिए हैं। बता दें, इस बैंड में 200mAh बैटरी दी गई है, जो कि पावर सविंग मोड में 20 दिन व फिजिकल यूसेज मोड में 14 दिन तक की यूसेज प्रदान करती है।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  2. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  3. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  4. स्मार्टफोन मार्केट में जल्द होगी Karbonn Mobiles की वापसी, Karbonn Rebel 5G के लॉन्च की तैयारी
  5. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  7. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
  8. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  9. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  10. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »