Mi Band 9 में आया खास हेल्थ डेटा शेयरिंग फीचर! जानें कैसे करता है काम

कंपनी ने हाल ही में Mi Band 9 को लॉन्च किया था।

Mi Band 9 में आया खास हेल्थ डेटा शेयरिंग फीचर! जानें कैसे करता है काम

Mi Band 9 में 1.62 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।

ख़ास बातें
  • Xiaomi के फिटनेस बैंड Mi Band 9 में नया फीचर आया है।
  • फिटनेस बैंड में 2.5D ऑलवेज-ऑन AMOLED टच डिस्प्ले है।
  • यूजर अपने नजदीकियों को हेल्थ डेटा शेयर कर सकता है।
विज्ञापन
Xiaomi के फिटनेस बैंड Mi Band 9 में नया फीचर आया है। यूजर्स अब अपने हेल्थ डेटा को शेयर भी कर सकेंगे। यानि अपनी एक्टिविटी, स्लीप, हार्ट रेट और अन्य हेल्थ डेटा को यूजर अपने दोस्तों, या परिवार के साथ शेयर कर सकेंगे। Mi Band 9 को कंपनी ने कुछ समय पहले चीन में लॉन्च किया था। इस फिटनेस बैंड में 2.5D ऑलवेज-ऑन AMOLED टच डिस्प्ले है। यह ब्लूटूथ 5.4 कनेक्टिविटी से लैस है। वियरेबल Xiaomi HyperOS पर काम करता है। आइए जानते हैं इस नए फीचर के बारे में। 

Xiaomi के फिटनेस बैंड में हेल्थ डेटा शेयरिंग फीचर जोड़ा गया है। Sports Health ऐप की मदद से यूजर अपने दोस्तों, या परिवार को एक इन्विटेशन भेज सकते हैं। उसके बाद आपके करीबी ऐप के माध्यम से वियरेबल से जुड़ जाते हैं। और यूजर अपने नजदीकियों को हेल्थ डेटा शेयर कर पाता है। ITHome के अनुसार, शेयर किए जा सकने वाले डेटा में हार्ट रेट, स्लीप पैटर्न, ब्लड प्रेशर, स्टेप्स, स्टैंडिंग टाइम, एक्टिविटी इंटेंसिटी, वजन, और ब्लड ऑक्सीजन सैचुरेशन लेवल आदि के आंकड़े शामिल हो सकते हैं। 

लेटेस्ट फिटनेस बैंड की बात करें तो कंपनी ने हाल ही में Mi Band 9 को लॉन्च किया था। यह चीन में खरीद के लिए उपलब्ध है। Mi Band 9 में 1.62 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। जो कि 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इसमें 60Hz का रिफ्रेश रेट है। इसके अलावा, यह एक 2.5D ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले है जिसमें टच फीचर भी दिया गया है। यह फिटनेस बैंड ब्लूटूथ 5.4 कनेक्टिविटी से लैस है। वियरेबल Xiaomi HyperOS पर काम करता है। यह 5ATM वॉटर रेजिस्टेंस के साथ आता है। 

स्मार्ट बैंड में 233mAh की बैटरी दी गई है जो कि 21 दिनों तक चल सकती है। Mi Band 9 में प्रीसेट स्पोर्ट मोड भी आता है। यह हार्ट रेट और ब्लड ऑक्सीजन लेवल जैसी हेल्थ मॉनिटर फीचर्स से लैस है। फिटनेस वियरेबल ब्लड प्रेशर लेवल और मेंस्ट्रुअल साइकिल ट्रैकिंग को भी सपोर्ट करता है। Mi Band 9 के नॉन-एनएफसी वर्जन की कीमत CNY 249 (लगभग 2,900 रुपये) है, जबकि एनएफसी-सपोर्टेड वेरिएंट CNY 299 (लगभग 3,400 रुपये) में आता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »