Window Laptop

Window Laptop - ख़बरें

  • Laptop-PC में स्क्रीन रिकॉर्ड करनी है? बिना कोई सॉफ्टवेयर डाउनलोड किए ऐसे करें कैप्चर
    Windows Laptop और PC में Screen Recording करने के लिए अलग ऐप डाउनलोड करना जरूरी नहीं है। Microsoft पहले से Xbox Game Bar, Snipping Tool और PowerPoint जैसे इनबिल्ट फीचर्स देता है, जिनकी मदद से आसानी से स्क्रीन रिकॉर्ड की जा सकती है। Xbox Game Bar सबसे आसान तरीका माना जाता है और इसे Windows + G शॉर्टकट से खोला जा सकता है। वहीं Windows 11 में Snipping Tool के जरिए स्क्रीन का खास हिस्सा रिकॉर्ड किया जा सकता है। Microsoft PowerPoint में भी Screen Recording फीचर मौजूद है। यह फीचर ट्यूटोरियल, ऑनलाइन क्लास या गेम रिकॉर्डिंग के लिए उपयोगी हो सकता है।
  • HP OmniBook Ultra 2026 लैपटॉप हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
    HP OmniBook Ultra (2026) आज भारत में HP OmniBook X (2026) और HP OmniBook 5 (2026) के साथ लॉन्च हो गया है। HP OmniBook Ultra 14 (2026) के क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर वेरिएंट की कीमत भारत में 1,89,999 रुपये है। वहीं इंटेल अल्ट्रा प्रोसेसर वेरिएंट की कीमत 2,14,999 रुपये है। वहीं HP OmniBook X (2026) की शुरुआती कीमत 1,69,999 रुपये है। वहीं HP OmniBook 5 (2026) की शुरुआती कीमत 1,24,999 रुपये है।
  • Laptop-PC में स्क्रीनशॉट और रिकॉर्डिंग के 8 प्रो तरीके, ज्यादातर लोग नहीं जानते!
    Windows Laptop और PC में स्क्रीनशॉट लेने के कई अलग-अलग तरीके दिए गए हैं, लेकिन ज्यादातर यूजर्स सिर्फ Print Screen बटन तक सीमित रहते हैं। Windows 10 और Windows 11 में Full Screen Capture, Active Window Screenshot, Manual Selection, Screen Recording और Direct Print जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा Snipping Tool और Xbox Game Bar जैसे इनबिल्ट टूल्स भी दिए गए हैं। इस गाइड में सभी जरूरी Screenshot Shortcuts, स्क्रीन रिकॉर्डिंग तरीके और Screenshot सेव या एडिट करने की जानकारी आसान भाषा में समझाई गई है।
  • फोन नहीं, अब लैपटॉप-PC से चोरी हो रहे OTP और SMS! निशाने पर है ये Windows फीचर
    Cisco Talos की नई रिपोर्ट के मुताबिक, नया Windows मैलवेयर Microsoft Phone Link ऐप को निशाना बनाकर यूजर्स के SMS और OTP चुराने की कोशिश कर रहा है। यह हमला सीधे स्मार्टफोन को हैक नहीं करता, बल्कि Windows PC में सिंक हुए मैसेज और नोटिफिकेशन तक पहुंच बनाता है। रिपोर्ट के अनुसार, CloudZ नाम का रिमोट एक्सेस टूल और Pheno plugin मिलकर इस गतिविधि को अंजाम दे रहे हैं। यह मैलवेयर Phone Link से जुड़े प्रोसेस को पहचानकर एक्टिव सेशन खोजता है और फिर डेटा इकट्ठा करने की कोशिश करता है। एक्सपर्ट्स ने इसे SMS-बेस्ड ऑथेंटिकेशन के लिए नया खतरा बताया है।
  • Windows 11 Hacks: इन 10 ट्रिक्स से लैपटॉप-PC होगा इतना फास्ट, हैंग और स्लोनेस भूल जाओगे!
    Windows 11 लैपटॉप समय के साथ स्लो हो जाता है, लेकिन इसे ठीक करने के लिए नया सिस्टम खरीदना जरूरी नहीं है। कुछ आसान सेटिंग्स और बेसिक ऑप्टिमाइजेशन से आप अपने लैपटॉप की परफॉर्मेंस काफी हद तक सुधार सकते हैं। Startup ऐप्स को बंद करना, स्टोरेज क्लीन रखना, बैकग्राउंड ऐप्स कम करना और विजुअल इफेक्ट्स घटाना जैसे स्टेप्स तुरंत असर दिखाते हैं। इसके अलावा Windows अपडेट, मालवेयर स्कैन और पावर मोड सेटिंग्स भी सिस्टम स्पीड पर असर डालती हैं। सही तरीके अपनाकर आप अपने लैपटॉप को फिर से स्मूद और फास्ट बना सकते हैं।
  • आपका लैपटॉप नहीं हो रहा Wifi से कनेक्ट, ऐसे कर सकते हैं परेशानी को दूर
    आप अपने विंडोज लैपटॉप में कुछ जरूरत काम कर रहे हैं तो अचानक से वाई-फाई काम करना बंद कर तो जरूरी काम बीच में ही रुक जाएगा। अगर आप आप खुद आसान तरीकों से लैपटॉप में फिर से वाई-फाई कनेक्शन को चालू कर सकते हैं। अगर आप वाई-फाई और इंटरनेट से कनेक्ट हैं तो यह वाई-फाई कनेक्टेड दिखाता है। इस आइकन के बाद भी कनेक्टिविटी की दिक्कत आती हैं, तो समस्या किसी खास ऐप, वेबसाइट या फायरवॉल के चलते हो सकती है जिससे इंटरनेट कनेक्शन ब्लॉक होता है।
  • कैसे चेक करें आपका लैपटॉप हैक हुआ है या नहीं
    हैकर्स की नजर हमेशा आपके डिवाइस पर रहती है, जिससे आपके कीमती डाटा को चुराया जा सके, निजी फोटो और वीडियो की चोरी हो सके और वित्तीय नुकसान पहुंचाया जा सके। ऐसे में यह खतरा भी बना रहता है कि हैकर्स लैपटॉप/कंप्यूटर को हैक कर सकते हैं और आपके डिवाइस पर कब्जा पा सकते हैं। अगर आपको भी अपने लैपटॉप पर कुछ संदिग्ध गतिविधि नजर आ रही हैं और लग रहा है कि आपका लैपटॉप हैक हो गया है तो आप घर बैठ खुद ही इसे चेक कर सकते हैं।
  • Windows लैपटॉप बनाने वाले ब्रांड्स की बढ़ेगी टेंशन? Apple ला रहा है सस्ता MacBook, कीमत हुई लीक
    Apple जल्द ही एक नया एंट्री लेवल MacBook लॉन्च कर सकता है, जो कीमत के मामले में Windows लैपटॉप्स को सीधी टक्कर देगा। MirrorDaily की रिपोर्ट के मुताबिक, इस MacBook में iPhone 16 Pro सीरीज वाला A18 Pro चिप दिया जा सकता है और इसकी कीमत 699 से 799 डॉलर के बीच हो सकती है। परफॉर्मेंस के मामले में यह M1 MacBook Air के करीब बताया जा रहा है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Apple अगले एक साल में इस मॉडल के लाखों यूनिट्स का ऑर्डर दे सकता है।
  • लैपटॉप, PC पर Windows 11 चलाने वालों को आ रही है बड़ी समस्या, फिक्स होने तक अपनाएं ये जुगाड़
    Microsoft ने Windows 11 यूजर्स को चेतावनी दी है कि KB5064081 और उसके बाद जारी अपडेट्स के कारण कई सिस्टम पर लॉक स्क्रीन से पासवर्ड आइकॉन गायब दिख सकता है। यह समस्या उन डिवाइसों को भी प्रभावित कर रही है जिनमें कई साइन-इन ऑप्शन एक्टिव हैं। कंपनी के अनुसार आइकॉन अदृश्य है, लेकिन बटन अब भी वहीं मौजूद है और खाली जगह पर कर्सर ले जाने से पासवर्ड बॉक्स खुल जाता है। फिलहाल इस बग के लिए कोई अलग वर्कअराउंड उपलब्ध नहीं है और Microsoft ने कहा है कि फिक्स पर काम जारी है।
  • Asus ProArt P16 भारत में हुआ लॉन्च, 64 GB तक RAM, जानें प्राइस, फीचर्स
    यह लैपटॉप Windows 11 Home पर चलता है। Asus ProArt P16 में AMD Ryzen AI 9 HX 370 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें Nvidia GeForce RTX 5090 तक GPU है। इस लैपटॉप में 64 GB तक का RAM और 2 TB तक की स्टोरेज है। इसकी स्टोरेज को SSD स्लॉट के जरिए बढ़ाया जा सकता है। इस लैपटॉप की 90 Wh की बैटरी 240 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
  • लैपटॉप या PC पर काम नहीं कर रहा ब्लूटूथ? 10 तरीकों की इस स्टेप-बाय-स्टेप गाइड से फिक्स करें इश्यू
    अगर आपके Windows 11 लैपटॉप या PC में Bluetooth अचानक काम करना बंद कर दे, तो यह काफी परेशान करने वाला हो सकता है, खासकर तब, जब आप वायरलेस माउस, हेडफोन, स्पीकर या किसी स्मार्ट डिवाइस पर निर्भर हों। कई बार Bluetooth toggle ही गायब हो जाता है, पेयरिंग फेस हो जाती है या कनेक्टेड डिवाइसेज बार-बार डिस्कनेक्ट होते रहते हैं। अच्छी बात यह है कि यह कोई बड़ी हार्डवेयर प्रॉब्लम नहीं होती, ज्यादातर मामलों में इसे कुछ आसान स्टेप्स से फिक्स किया जा सकता है। इस गाइड में हम आपको बताएंगे कि अगर Bluetooth आपके Windows 11 डिवाइस पर काम नहीं कर रहा है, तो इसे स्टेप-बाय-स्टेप कैसे सही किया जा सकता है।
  • Motorola ने लॉन्च किया Book 60 Pro, 14 इंच OLED डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    इस लैपटॉप के 16 GB के RAM और Intel Core Ultra 5 प्रोसेसर वाले वेरिएंट का प्राइस 64,990 रुपये से शुरू होता है। Moto Book 60 Pro के 32 GB के RAM और Intel Core Ultra 7 प्रोसेसर वाले वेरिएंट का प्राइस 80,990 रुपये का है। ये लैपटॉप 1 TB की SSD स्टोरेज के साथ उपलब्ध हैं। Moto Book 60 Pro को बैंक ऑफर्स के साथ क्रमशः 59,990 रुपये और 75,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।
  • Computer पर अब नहीं होगी Keyboard और Mouse की जरूरत....
    Microsoft ने विंडोज 2030 विजन नाम की एक वीडियो जारी किया है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे भविष्य में कंप्यूटर का काम करने का तरीका और यूजर्स का उसको इनपुट देने का तरीका बिलकुल बदल जाएगा। अगले 5 सालों में विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम में होने वाले बड़े बदलावों को दिखाया गया है, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को शामिल करने पर खास ध्यान दिया गया है।
  • Acer ने भारत में लॉन्च किया Swift Lite 14 AI PC, 14 इंच OLED डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    यह कंपनी का AI फोकस्ड नया लैपटॉप है। इसमें 32 GB के RAM के साथ Intel Core Ultra 5 CPU दिया गया है। इस लैपटॉप में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के सपोर्ट वाले कई फीचर्स दिए गए हैं। Windows 11 Home पर चलने वाले इस PC में एक अलग Copilot की दी गई है जिससे Microsoft के AI असिस्टेंट को शुरू किया जा सकता है। इस लैपटॉप को Light Silver और Sunset Copper कलर्स में उपलब्ध कराया गया है।
  • Apple के iOS 26 के नए डिजाइन को Elon Musk ने बताया 'कूल'
    एपल का कहना है कि नया डिजाइन ग्लास की ऑप्टिकल क्वालिटीज को फ्लुडिटी के साथ मिलाता है। यह यूजर के कंटेंट या संदर्भ के आधार पर बदलाव करता है। नए यूजर इंटरफेस के साथ ही एपल ने टैब बार्स और साइडबार्स के डिजाइन को भी बदला है। यह एपल के डिवाइसेज में कैमरा, फोटोज, Safari, FaceTime और Apple News सहित नेटिव ऐप्स के लिए लागू होगा।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »