Acer का 1.2Kg वजन वाला Aspire 5 AI भारत में लॉन्च, 180-डिग्री तक खुलता है इसका डिस्प्ले

Acer ने भारत में Aspire 5 AI लैपटॉप लॉन्च किया है। इसमें Intel Core Ultra प्रोसेसर, 14 इंच WUXGA डिस्प्ले और 32GB तक RAM मिलती है।

Acer का 1.2Kg वजन वाला Aspire 5 AI भारत में लॉन्च, 180-डिग्री तक खुलता है इसका डिस्प्ले

Photo Credit: Acer

Acer Aspire 5 AI की शुरुआती कीमत भारत में 79,999 रुपये रखी गई है

ख़ास बातें
  • Aspire 5 AI में Intel Core Ultra 5 और Ultra 7 प्रोसेसर ऑप्शन मिलते हैं
  • लैपटॉप में 32GB तक LPDDR5 RAM और 1TB SSD स्टोरेज सपोर्ट है
  • Acer Aspire 5 AI की शुरुआती कीमत 79,999 रुपये रखी गई है
विज्ञापन

Acer ने भारत में अपना नया Aspire 5 AI लैपटॉप लॉन्च कर दिया है। कंपनी के मुताबिक यह लैपटॉप नए Intel Core Ultra प्रोसेसर के साथ आता है और इसे मल्टीटास्किंग, प्रोडक्टिविटी, एंटरटेनमेंट और हल्की गेमिंग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। Aspire 5 AI में 14 इंच का WUXGA डिस्प्ले, LPDDR5 RAM और Wi-Fi 6 सपोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Acer Aspire 5 AI की शुरुआती कीमत भारत में 79,999 रुपये रखी गई है, जो बेस कॉन्फिगरेशन के लिए है और जैसे-जैसे RAM और स्टोरेज बढ़ेगी, कीमत भी उसी हिसाब से ज्यादा होगी। Acer का कहना है कि यह लैपटॉप Acer Exclusive Stores, Acer E-store, Amazon, Croma, Reliance और Vijay Sales के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Acer Aspire 5 AI में Intel Core Ultra 5 और Intel Core Ultra 7 H-series प्रोसेसर ऑप्शन्स दिए गए हैं। लैपटॉप में 32GB तक LPDDR5 RAM और 1TB तक NVMe SSD स्टोरेज सपोर्ट मिलता है। कंपनी का कहना है कि यह सेटअप तेज मल्टीटास्किंग और बड़े फाइल्स के साथ काम करने के लिए तैयार किया गया है।

लैपटॉप में 14 इंच का WUXGA IPS डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1920x1200 पिक्सल है। इसमें 16:10 आस्पेक्ट रेशियो मिलता है, जिससे कथित तौर पर स्क्रीन पर ज्यादा कंटेंट दिखाई देता है। कंपनी ने इसमें ComfyView टेक्नोलॉजी भी दी है, जो ग्लेयर कम करने में मदद करती है।

डिजाइन की बात करें तो Acer Aspire 5 AI का वजन करीब 1.2 किलोग्राम है और इसकी मोटाई 17.5mm रखी गई है। लैपटॉप में 180-डिग्री हिंज मिलता है, जिससे इसे पूरी तरह फ्लैट रखा जा सकता है। इसके अलावा बैकलिट कीबोर्ड और मल्टी-जेस्चर टचपैड भी दिया गया है।

कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो लैपटॉप में USB Type-C पोर्ट, HDMI पोर्ट, SD कार्ड रीडर और हेडफोन जैक मिलता है। कंपनी के मुताबिक USB Type-C पोर्ट चार्जिंग, डेटा ट्रांसफर और डिस्प्ले आउटपुट सपोर्ट करता है। लैपटॉप में 65W Type-C चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है।

Acer Aspire 5 AI में Full HD वेबकैम दिया गया है, जिसके साथ फिजिकल कैमरा शटर मिलता है। इसके अलावा डुअल स्टीरियो स्पीकर्स, Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.1 सपोर्ट भी शामिल है। लैपटॉप Windows 11 Home पर काम करता है और इसमें 54Wh बैटरी दी गई है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  4. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  6. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  7. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »