Laptop-PC में स्क्रीनशॉट और रिकॉर्डिंग के 8 प्रो तरीके, ज्यादातर लोग नहीं जानते!

Windows Laptop और PC में Screenshot लेने के कई तरीके मौजूद हैं। इस गाइड में Full Screen Capture, Manual Selection, Screen Recording, Print और जरूरी Keyboard Shortcuts बताए गए हैं।

Laptop-PC में स्क्रीनशॉट और रिकॉर्डिंग के 8 प्रो तरीके, ज्यादातर लोग नहीं जानते!

Windows Laptop में Screenshot लेने के कई आसान शॉर्टकट्स और तरीके मौजूद हैं

ख़ास बातें
  • Windows Laptop में Full Screen और Manual Screenshot दोनों ले सकते हैं
  • Snipping Tool और Xbox Game Bar जैसे फीचर्स भी मिलते हैं
  • Ctrl + P से किसी भी स्क्रीन का डायरेक्ट प्रिंट निकाला जा सकता है
विज्ञापन

Windows Laptop या PC इस्तेमाल करते समय कई बार स्क्रीनशॉट लेने की जरूरत पड़ती है। कभी किसी जरूरी डॉक्यूमेंट का रिकॉर्ड सेव करना होता है, कभी ऑनलाइन पेमेंट का प्रूफ रखना होता है, तो कभी किसी एरर या चैट को शेयर करना होता है। लेकिन ज्यादातर यूजर्स सिर्फ Print Screen बटन तक ही सीमित रहते हैं, जबकि Windows में स्क्रीनशॉट लेने के कई अलग-अलग तरीके और शॉर्टकट्स दिए गए हैं। इनमें फुल स्क्रीन कैप्चर, किसी खास हिस्से का स्क्रीनशॉट, एक्टिव विंडो कैप्चर, ऑटोमैटिक सेव, स्क्रीन रिकॉर्डिंग और डायरेक्ट प्रिंट जैसे फीचर्स शामिल हैं।

Windows 10 और Windows 11 में Microsoft ने Snipping Tool, Xbox Game Bar और अलग-अलग Keyboard Shortcuts के जरिए स्क्रीन कैप्चर को काफी आसान बना दिया है। कई बार लोग स्क्रीनशॉट तो ले लेते हैं, लेकिन उन्हें यह नहीं पता होता कि वह सेव कहां हुआ या उसे तुरंत एडिट कैसे करना है। इस गाइड में हम Windows Laptop और PC में स्क्रीनशॉट लेने के लगभग सभी तरीके आसान भाषा में बता रहे हैं।

1. Full Screen Screenshot लेने का सबसे आसान तरीका

अगर आपको पूरी स्क्रीन का स्क्रीनशॉट लेना है, तो कीबोर्ड पर सिर्फ PrtScn (Print Screen) बटन दबाएं। इससे पूरी स्क्रीन का स्क्रीनशॉट Clipboard में कॉपी हो जाएगा। अब आप Paint, Word, WhatsApp Web या किसी भी ऐप में जाकर Ctrl + V दबाकर उसे पेस्ट कर सकते हैं।

अलग-अलग लैपटॉप्स या कीबोर्ड में ये बटन PrtSc, PrtScn, Print Scr या Print Screen के नाम से मिल सकता है। वहीं, कुछ लैपटॉप्स में Fn + PrtScn दबाना पड़ सकता है।

2. Screenshot को सीधे फोल्डर में सेव कैसे करें

अगर आप चाहते हैं कि स्क्रीनशॉट अपने आप सेव हो जाए, तो Windows + PrtScn दबाएं। स्क्रीन हल्की डिम होगी और स्क्रीनशॉट सीधे इस लोकेशन "Pictures > Screenshots" पर सेव हो जाएगा। यह तरीका उन लोगों के लिए सबसे आसान है जो बार-बार स्क्रीनशॉट लेते हैं।

3. स्क्रीन का सिर्फ एक हिस्सा कैप्चर कैसे करें

अगर आपको पूरी स्क्रीन नहीं, सिर्फ किसी खास हिस्से का स्क्रीनशॉट चाहिए, तो Windows + Shift + S दबाएं। इसके बाद स्क्रीन हल्की डार्क हो जाएगी और ऊपर छोटा टूलबार खुलेगा। यहां आपको कई ऑप्शन मिलेंगे:

  • Rectangular Snip - चौकोर हिस्से का स्क्रीनशॉट
  • Freeform Snip - मनचाहे शेप में कैप्चर
  • Window Snip - किसी एक विंडो का स्क्रीनशॉट
  • Full-screen Snip - पूरी स्क्रीन कैप्चर

स्क्रीनशॉट लेने के बाद वह Clipboard में सेव हो जाएगा। फिर Ctrl + V से कहीं भी पेस्ट किया जा सकता है।

4. सिर्फ Active Window का Screenshot कैसे लें

अगर एक साथ कई विंडो खुली हैं और आपको सिर्फ एक्टिव विंडो का स्क्रीनशॉट लेना है, तो Alt + PrtScn दबाएं। इससे सिर्फ वही विंडो कैप्चर होगी जो स्क्रीन पर एक्टिव है। यह तरीका ब्राउजर या किसी खास ऐप का स्क्रीनशॉट लेने में काफी काम आता है।

5. Snipping Tool से Screenshot लेना

Windows में Snipping Tool नाम का इनबिल्ट ऐप मिलता है। इसे खोलने के लिए:

  • Start Menu में जाएं
  • Snipping Tool सर्च करें
  • ऐप ओपन करें

यहां आपको Delay Timer, Rectangle Mode, Window Mode और Full Screen Capture जैसे फीचर्स मिलते हैं। Snipping Tool में स्क्रीनशॉट लेने के बाद आप Crop, Highlight, Draw और Save भी कर सकते हैं।

6. Scroll Screenshot कैसे लें

Windows में डिफॉल्ट Scroll Screenshot फीचर नहीं मिलता, लेकिन कुछ ब्राउजर्स और ऐप्स में यह सपोर्ट होता है।
Google Chrome में:

  • Ctrl + Shift + I दबाएं
  • Ctrl + Shift + P दबाएं
  • "Screenshot" टाइप करें
  • "Capture Full Size Screenshot" चुनें
  • इससे पूरा वेबपेज स्क्रीनशॉट के रूप में सेव हो जाएगा।

7. स्क्रीन रिकॉर्डिंग कैसे करें

अगर Screenshot की जगह पूरी स्क्रीन रिकॉर्ड करनी है, तो Windows में Xbox Game Bar का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए Windows + G शॉर्टकट यूज करें या Start में क्लिक करके Xbox Game Bar टाइप करें। इसके बाद Capture सेक्शन में जाकर Record, Screenshot या Mic On/Off जैसे फीचर्स इस्तेमाल किए जा सकते हैं। रिकॉर्ड की गई वीडियो इस फोल्डर "Videos > Captures" में सेव होती है।

8. सीधे Print कैसे निकालें

अगर स्क्रीनशॉट या कोई स्क्रीन डायरेक्ट प्रिंट करनी है, तो Ctrl + P दबाएं। यह शॉर्टकट Chrome, Edge, Word, PDF या Photos जैसे लगभग सभी ऐप्स में काम करता है।
इसके बाद:

  • Printer चुनें
  • Copies सेट करें
  • Print पर क्लिक करें

Windows Laptop में Screenshot नहीं ले पा रहे? ये कारण हो सकते हैं

अगर Screenshot काम नहीं कर रहा, तो:

  • Fn Key जरूरी हो सकती है
  • Keyboard Driver अपडेट करना पड़ सकता है
  • Clipboard Error हो सकता है
  • Snipping Tool Disabled हो सकता है
  • Gaming Keyboard में अलग मोड एक्टिव हो सकता है
  • ऐसे में सिस्टम रीस्टार्ट करके दोबारा ट्राई करें।

Pro यूजर्स के लिए जरूरी Screenshot Shortcuts

  • PrtScn - Full Screen Copy
  • Windows + PrtScn - Auto Save Screenshot
  • Alt + PrtScn - Active Window Screenshot
  • Windows + Shift + S - Manual Selection Screenshot
  • Windows + G - Screen Recording
  • Ctrl + P - Print Command
  • Ctrl + V - Paste Screenshot

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Forza Horizon 6 का इंतजार कर रहे थे? रिलीज से पहले ही लीक हो गया गेम
  2. Amazon Great Summer Sale: 20K में आने वाले स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Tesla को मार्केट में बड़ी ताकत बनाने वाले 2 EV मॉडल्स की बंद हुई मैन्युफैक्चरिंग
  4. TV में 8MP कैमरा और 144Hz रिफ्रेश रेट, Huawei ने लॉन्च किया S7 Mini LED टेलीविजन, जानें कीमत
  5. Lenovo Legion Y70 (2026) आया गीकबेंच पर नजर, Snapdragon 8 Gen 5 के साथ देगा दस्तक
  6. WhatsApp पर अंजान कॉल नहीं कर पाएंगी परेशान, अगर फोन में ऑन कर लेंगे ये फीचर
  7. 5 हजार से ज्यादा सस्ती कीमत में खरीदें Realme का 50MP कैमरा वाला फोन
  8. OnePlus Nord CE 6 vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  9. Ola के 4680 भारत सेल पावर्ड S1 X+ 5.2 kWh इलेक्ट्रिक स्कूटर को मिला ICAT से सर्टिफिकेशन
  10. क्रिप्टो मार्केट में गिरावट से Trump Media को हुआ करोड़ों डॉलर का नुकसान 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »