Whats

Whats - ख़बरें

  • Hydrogen Train Technology के बारे में जानें : भारत की पहली ट्रेन जो हरियाणा से चली...
    हाइड्रोजन पावर्ड ट्रेन पर्यावरण के अनुकूल ट्रेन है जो कि डीजल या बिजली से चलने वाली ट्रेन के मुकाबले में प्रदूषण और शोर दोनों ही कम कर सकती है। इस शुरुआत के साथ भारत हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने वाले चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है। इस ट्रेन को भारत की ओर से साफ-सुथरे ट्रांसपोर्टेशन और सामान्य ईंधन पर निर्भरता कम करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
  • क्या है सरकार का Project Ganga? गांव-गांव पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट, युवाओं को मिलेगा रोजगार
    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने Project Ganga लॉन्च किया है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण इलाकों तक हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी पहुंचाना है। इस प्रोजेक्ट के तहत Digital Service Providers (DSPs) का नेटवर्क तैयार किया जाएगा, जो गांवों में फाइबर ब्रॉडबैंड और डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराएंगे। सरकार का लक्ष्य करीब 20 लाख परिवारों तक इंटरनेट पहुंचाने, 8,000 से 10,000 DSPs तैयार करने और एक लाख से ज्यादा रोजगार के अवसर पैदा करने का है। पहले चरण में यह परियोजना 21 जिलों में शुरू होगी। इसके तहत डिजिटल एजुकेशन, टेलीमेडिसिन, ई-गवर्नेंस और ऑनलाइन स्किल ट्रेनिंग जैसी सेवाओं को बढ़ावा मिलेगा।
  • Google Photos में फोटो Unblur का कैसे करें उपयोग, ये है आसान तरीका
    ब्लर फोटो कई बार लोगों को बहुत परेशान कर सकती है। मगर अब गूगल फोटो के एक टूल के जरिए इस दिक्कत को दूर किया जा सकता है। जी हां गूगल फोटोज में फोटो अनब्लर फीचर आपकी ब्लर फोटो को अनब्लर कर सकता है और डिटेल्स को वापस ला सकता है। इस फीचर का उपयोग करने के लिए आपके एंड्रॉयड डिवाइस में कम से कम 3GB RAM, एंड्रॉयड 8.0 या उससे ऊपर का वर्जन होना चाहिए। वहीं iOS में iOS 15 या उससे ऊपर का वर्जन होना चाहिए।
  • हैकर्स से रहना है दूर?, ऐसे अपने फोन पर एडवांस्ड प्रोटेक्शन करें ऑन
    एडवांस्ड प्रोटेक्शन जून 2025 में पेश किया गया था। एडवांस्ड डिवाइस प्रोटेक्शन गूगल क्रोम, मैसेज और फोन ऐप्स जैसे ऐप्स में सिक्योरिटी सेटिंग्स के लिए सिंगल कंट्रोल प्वाइंट के तौर पर काम करता है। यह फीचर किसी भी खराब वेबसाइट की पहचान करके ब्लॉक करता है, जिनकी पहले से रिपोर्ट की गई होती है। इसके अलावा इन वेबसाइट के खराब लिंक के लिए अलर्ट भी दिखाता है।
  • अपने फोन में कैसे खोजें अपना सिम नंबर, ये है आसान तरीका
    अगर आपके डिवाइस में कई सिम कार्ड हैं तो हर सिम का ICCID ​​जानना आपके लिए उन्हें बेहतर तरीके से मैनेज करने में मदद करेगा। आपको बता दें कि सिम नंबर आमतौर पर 89 से शुरू होता है। एंड्रॉइड डिवाइस पर अपना सिम नंबर खोजना आसान है। आप इसे सेटिंग्स ऐप के जरिए या सिम कार्ड को निकालकर उस पर छपे नंबर को पढ़कर देख सकते हैं।
  • Gemma 4 क्या है? जानें कैसे करें आईफोन और एंड्रॉयड में उपयोग
    Google ने नया एआई टूल Gemma 4 बाजार में लॉन्च कर दिया है। इस टूल को उपयोग करने के लिए इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत नहीं होगी और किसी भी प्रकार का सब्सक्रिप्शन भी लेने की जरूरत नहीं होगी। यूजर्स इस टूल का इस्तेमाल करेंगे तो उनका सारा डाटा उनके फोन के अंदर ही सुरक्षित रहेगा।
  • Artemis II: चांद मिशन में क्या खाएंगे एस्ट्रोनॉट? फ्रिज नहीं, ताजा खाना नहीं... NASA ने बताया पूरा सिस्टम
    NASA के Artemis II मिशन में एस्ट्रोनॉट्स के लिए खास फूड सिस्टम तैयार किया गया है, जिसमें ताजा खाना शामिल नहीं है। Orion स्पेसक्राफ्ट में रेफ्रिजरेशन और रिसप्लाई की सुविधा न होने के कारण सभी फूड आइटम्स को पहले से शेल्फ-स्टेबल बनाया जाता है। इस सिस्टम में ready-to-eat, rehydratable और thermostabilized फूड शामिल होते हैं, जिन्हें माइक्रोग्रैविटी में आसानी से खाया जा सके। NASA के मुताबिक खाने को इस तरह डिजाइन किया जाता है कि वह सुरक्षित रहे, क्रम्स न बने और कम जगह घेरे। यह पूरा सिस्टम एस्ट्रोनॉट्स की सेहत और मिशन की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया जाता है।
  • Apaar ID क्या है? कैसे बनाएं, जानें क्यों है छात्रों के लिए जरूरी
    Apaar ID कार्ड को शिक्षा मंत्रालय और भारत सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NIP) 2020 के तहत भारत में स्कूल के छात्रों के लिए पेश किया, जिसे वन नेशन वन स्टूडेंट आईडी कार्ड के नाम से भी जाना जाता है। APAAR कार्ड में 12 डिजिट का यूनिक APAAR नंबर होता है जो कि एक यूनिक पहचान संख्या है। इसका इस्तेमाल करके छात्र सभी सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं।
  • मरने के बाद भी इतने समय तक जिंदा रहता है दिमाग! स्टडी में दावा
    इंसानी दिमाग मरने के बाद भी थोड़े समय तक सक्रिय रहता है। न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, नई स्टडी इस बात का दावा करती है। वैज्ञानिकों का कहना है कि मरने के बाद इंसानी दिमाग कुछ समय तक काम करता रहता है। जब किसी इंसान की दिल की धड़कनें बंद हो जाती हैं तो उसे मृत समझ लिया जाता है। लेकिन उसका दिमाग तब भी काम करता रहता है।
  • मोबाइल चोरी होने पर तुरंत लें ये 5 एक्शन! नहीं होगा नुकसान
    स्मार्टफोन चोरी (Smartphone lost) हो जाने पर आपको तुरंत कुछ ऐसे कदम उठाने चाहिएं जिससे आपको किसी भी तरह का निजी नुकसान न हो। इसके लिए आपको सिम ब्लॉक करवा देना चाहिए। पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दें। साथ ही बैंक, डिजिटल पेमेंट ऐप्स को ब्लॉक करवा दें।
  • Zomato पर FREE ऑर्डर करें हेल्दी खाना! बस करना होगा यह छोटा सा काम
    Zomato ने आपके तन और मन को हेल्दी रखने की एक रोचक पहल की है। ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप नया हाई-फाइव (High-Five) चैलेंज लेकर आई है। अगर आप 4 बार High-Five स्कोर कर लेते हैं तो पांचवा ऑर्डर आपको फ्री मिलेगा। प्रक्रिया बहुत ही आसान है, और जो लोग हेल्दी खाना ऑर्डर करते हैं उनको फ्री मील्स पाने का यह सुनहरा मौका कंपनी दे रही है।
  • Moltbook: 14 लाख AI एजेंट मिलकर उड़ा रहे इंसानों का मज़ाक, AI की इस दुनिया में इंसानों की 'नो एंट्री!'
    Moltbook एक नव-निर्मित नेटवर्क प्लेटफॉर्म है जो केवल AI एजेंट्स के लिए बना है। यहां पर AI एजेंट्स अपने विचार साझा करते हैं, विषयों पर बातचीत करते हैं, एक दूसरे के साथ इंटरेक्ट करते हैं, लेकिन इंसानों के लिए यहां कोई परमिशन नहीं दी गई है। आप केवल बैठकर इनकी बातचीत को देख सकते हैं।
  • 2026 का पहला ISRO मिशन फेल! PSLV-C62 के साथ कहां, कब और कैसे हुई गड़बड़? यहां पढ़ें पूरी कहानी
    ISRO ने 12 जनवरी 2026 को साल का पहला स्पेस मिशन PSLV-C62 लॉन्च किया था, लेकिन यह मिशन सफल नहीं हो सका। लॉन्च के शुरुआती मिनटों में सब कुछ सामान्य रहा, हालांकि तीसरे स्टेज के अंत में रॉकेट में अस्थिरता आ गई। इसके चलते रॉकेट जरूरी ऑर्बिटल स्पीड और दिशा हासिल नहीं कर पाया और सैटेलाइट्स पृथ्वी की ओर लौट गए। PSLV-C62 में EOS-N1 समेत कई पेलोड्स शामिल थे। ISRO ने फेल्योर के कारणों की जांच के लिए टीम गठित कर दी है।
  • घर बैठै कैसे चेक करें अपने वाहन का PUC, वैध है या नहीं?
    PUC हर वाहन को मिलने वाला एक सर्टिफिकेट है, जिससे यह पता चलता है कि वाहन का प्रदूषण नियंत्रण में है। पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट के बिना अगर वाहन सड़कों पर चलता हुआ नजर आया तो ट्रैफिक पुलिस चालान कर सकती है। यह सर्टिफिकेट यह बताता है कि आपका वाहन सरकार द्वारा निर्धारित धुएं के स्टैंडर्ड के अंदर ही है और ज्यादा प्रदूषण नहीं फैला रहा है।
  • BSNL ने खुद का ऐप 'संचार मित्र' किया लॉन्च, फटाक से मिलेंगी ये सर्विसेज, जानें डिटेल
    देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारतीय संचार निगम लिमिटिड (BSNL) ने यूजर्स के लिए नया ऐप संचार मित्र (Sanchar Mitra) लॉन्च कर दिया है। यह ऐप नए ग्राहकों को नेटवर्क से जुड़ने में मदद करेगा जैसा कि पहले संचार आधार के द्वारा किया जाता था। खास बात यह है कि टेलीकॉम कंपनी ने इस ऐप को स्वयं से ही विकसित किया है और भारतीय इंजीनियर्स के द्वारा बनाया गया पूर्ण स्वदेशी ऐप है।

Whats - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »