• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • e Passport: भारत में ई पासपोर्ट हुआ लॉन्च, मिलेगी खास सिक्योरिटी चिप, ऐसे करें अप्लाई

e-Passport: भारत में ई-पासपोर्ट हुआ लॉन्च, मिलेगी खास सिक्योरिटी चिप, ऐसे करें अप्लाई

इसमें एक खास चिप लगी हुई है जो पासपोर्ट को पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट और सेफ बनाती है।

e-Passport: भारत में ई-पासपोर्ट हुआ लॉन्च, मिलेगी खास सिक्योरिटी चिप, ऐसे करें अप्लाई

भारत सरकार ने ई-पासपोर्ट सेवा शुरू कर दी है।

ख़ास बातें
  • यह देखने में पारंपरिक पासपोर्ट जैसा ही दिखता है
  • नई सिक्योरिटी चिप पासपोर्ट को पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट और सेफ बनाती है
  • चिप में होल्डर की पर्सनल डिटेल्स डिजिटल फॉर्मेट में रहती हैं सुरक्षित
विज्ञापन
भारत सरकार ने ई-पासपोर्ट सेवा शुरू कर दी है। यह एक नए तरह का पासपोर्ट है जो देखने में पारंपरिक पासपोर्ट जैसा ही दिखता है। लेकिन इसमें एक खास चिप लगी हुई है जो पासपोर्ट को पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट और सेफ बनाती है। चिप में पासपोर्ट होल्डर की फोटो, उसके फिंगरप्रिंट, उसके सिग्नेचर और अन्य पर्सनल डिटेल्स डिजिटल फॉर्मेट में मौजूद रहती हैं और सुरक्षित रहती हैं। आइए जानते हैं इस नए पासपोर्ट की और क्या हैं खासियतें, और इसके लिए कैसे आवेदन किया जा सकता है। 

ई-पासपोर्ट में क्या है खास
जैसा कि नाम से भी पता चलता है, यह एक इलेक्ट्रॉनिक तरह का पासपोर्ट है जिसमें खास सिक्योरिटी चिप लगाई गई है। यह चिप पासपोर्ट धारक की फोटो, फिंगरप्रिंट, और अन्य डिटेल्स डिजिटली सेव रखती है। इससे धारक की पहचान चोरी नहीं की जा सकती है, कोई फर्जी पासपोर्ट नहीं बनवाया जा सकता है, और न ही किसी के साथ धोखाधड़ी की जा सकती है। इसमें धारक बायोमीट्रिक जानकारी इलेक्ट्रॉनिक रूप में दर्ज रहती है। 

ई-पासपोर्ट से यात्रियों को क्या होगा फायदा
ई-पासपोर्ट की मदद से इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स पर इमीग्रेशन प्रक्रिया पहले से तेज और आसान हो जाएगी। इसमें चिप लगी है उसे मशीनें कुछ सेकेंड्स में पढ़ लेंगी और जानकारी तुरंत सामने होगी। इससे यात्रियों को लंबी कतारों में नहीं रहना पड़ेगा। इस नए पासपोर्ट में यात्री का डेटा पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा। इससे नकली पासपोर्ट बनवाने जैसी धोखाधड़ी की समस्या खत्म होगी। गोवा, जम्मू, चेन्नई, हैदराबाद और जयपुर जैसे शहरों में ट्रायल के बाद अब यह सुविधा देशभर में लागू होने जा रही है। 

ई-पासपोर्ट के लिए कैसे करें आवेदन
ई-पासपोर्ट के लिए आवेदन करना बिल्कुल वैसा ही जैसा आप सामान्य पासपोर्ट के लिए करते हैं। हम यहां पर आपको स्टेप बाय स्टेप गाइड के माध्यम से बता रहे हैं कि कैसे करें इस नए पासपोर्ट के लिए आवेदन 
  • सबसे पहले passportindia.gov.in वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवाएं
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद रजिस्ट्रेशन टैब पर क्लिक करें और ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर आदि जानकारी यहां भर दें। 
  • यहां पर आपको लॉगिन क्रेडेंशियल्स मिल जाएंगे। 
  • लॉगिन करने के बाद Fresh Passport या Re-issue Passport में से किसी को चुनें। 
  • चुनाव के बाद आपको एक फॉर्म दिया जाएगा। फॉर्म को डाउनलोड करें और उसमें मांगी गई सभी डिटेल्स भर दें। 
  • इसमें अपना पहचान पत्र, जन्मतिथि प्रमाण, एड्रेस प्रूफ जैसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स अटैच करें और फॉर्म को स्कैन करके सबमिट कर दें। 
  • पासपोर्ट फीस आप ऑनलाइन जमा करें और अपॉइंटमेंट स्लॉट बुक कर लें। 
  • उसके बाद जो भी दिन दिया जाए, उस निर्धारित दिन में पासपोर्ट सेवा केंद्र जाकर सभी दस्तावेजों का वैरिफिकेशन करवाएं।
  • वैरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपका ई-पासपोर्ट आपके घर पर पहुंचा दिया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  3. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »