• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • Blue Ghost: प्राइवेट कंपनी ने चांद पर स्पेसक्राफ्ट उतार रचा इतिहास! NASA के लिए क्यों खास है यह मिशन? जानें

Blue Ghost: प्राइवेट कंपनी ने चांद पर स्पेसक्राफ्ट उतार रचा इतिहास! NASA के लिए क्यों खास है यह मिशन? जानें

अमेरिकी प्राइवेट कंपनी Firefly Aerospace ने चांद पर अपना स्पेसक्राफ्ट सफलतापूर्वक उतार दिया है।

Blue Ghost: प्राइवेट कंपनी ने चांद पर स्पेसक्राफ्ट उतार रचा इतिहास! NASA के लिए क्यों खास है यह मिशन? जानें

अमेरिकी प्राइवेट कंपनी ने चांद पर अपना स्पेसक्राफ्ट सफलतापूर्वक उतार दिया है।

ख़ास बातें
  • यह अपने आप में एक बड़ा कारनामा है।
  • प्राइवेट स्पेस मिशन के तहत चांद पर स्पेसक्राफ्ट को लैंड किया गया है।
  • Firefly Aerospace ने यह सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
एक अमेरिकी प्राइवेट कंपनी ने चांद पर अपना स्पेसक्राफ्ट सफलतापूर्वक उतार दिया है। यह अपने आप में एक बड़ा कारनामा है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह केवल दूसरी बार हुआ है जब किसी प्राइवेट स्पेस मिशन के तहत चांद पर स्पेसक्राफ्ट को लैंड किया गया है। Firefly Aerospace ने यह सफलता हासिल की है। कंपनी ने ब्लू घोस्ट मिशन 1 (Blue Ghost Mission 1) के तहत इस अंतरिक्ष यान को चांद की सतह पर उतारा है। 

Firefly Aerospace का ब्लू घोस्ट मिशन 1, अमेरिकी पूर्वी समयानुसार सुबह 3:34 बजे (0834 GMT) के बाद, चंद्रमा के उत्तरपूर्वी निकटवर्ती भाग में मैरे क्रिसियम में ज्वालामुखी संरचना, मॉन्स लैट्रेइल (Mons Latreille) के पास उतरा। जैसे ही स्पेसक्राफ्ट चांद पर लैंड हुआ, टेक्सास के ऑस्टिन में मिशन नियंत्रण कक्ष में एक इंजीनियर ने कहा, "आप सभी ने लैंडिंग कर ली है, हम चंद्रमा पर हैं।" यह सुनते ही टीम की खुशी का ठिकाना न रहा और वहां मौजूद सभी लोगों ने जमकर तालियां बजाईं।

जल्द ही इस मिशन से पहली इमेज आने की संभावना है। सीईओ जेसन किम ने बाद में कंफर्म किया कि स्पेसक्राफ्ट स्टेबल है और बिल्कुल सीधा है। यह पिछली लैंडिंग के उलट था क्योंकि पिछले साल फरवरी में पहली प्राइवेट बग़ल में गिर गई थी। नासा के Science Mission निदेशालय की एसोसिएट एडमिनिस्ट्रेटर Nicky Fox ने इस पर खुशी जताई। 

इस मिशन का निकनेम घोस्ट राइडर्स इन द स्काई (Ghost Riders in the Sky) है। यह नासा इंडस्ट्री पार्टनर्शिप का एक हिस्सा है जो Artemis मिशन को सपोर्ट करने के लिए बनाया गया है। यह कॉस्ट कटिंग में अहम भूमिका निभाएगा। Artemis मिशन के तहत नासा फिर से चांद पर अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने की तैयारी कर रही है। गोल्डन लैंडर को 15 जनवरी को लॉन्च किया गया था। यह SpaceX Falcon 9 रॉकेट के माध्यम से लॉन्च किया गया था। इसने अपनी यात्रा के दौरान धरती और चांद की अद्भुत तस्वीरें कैमरा में कैद की हैं। Blue Ghost अपने साथ 10 उपकरण लेकर गया हुआ है। यह केवल दूसरी बार हुआ है जब किसी प्राइवेट स्पेस मिशन के तहत चांद पर स्पेसक्राफ्ट को लैंड किया गया है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  2. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  3. Volvo EX90 भारत में लॉन्च; 625km की रेंज और एडवांस्ड ADAS के साथ मिलेंगे धांसू सेफ्टी फीचर्स
  4. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  6. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  8. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »