• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Jio SoundPay: दुकानदारों को Jio का तोहफा! फ्री में मिलेगा UPI पेमेंट अलर्ट, होगी Rs 1500 की बचत!

Jio SoundPay: दुकानदारों को Jio का तोहफा! फ्री में मिलेगा UPI पेमेंट अलर्ट, होगी Rs 1500 की बचत!

जियो ने अपनी जियोसाउंडपे (Jio SoundPay) सर्विस लॉन्च की है।

Jio SoundPay: दुकानदारों को Jio का तोहफा! फ्री में मिलेगा UPI पेमेंट अलर्ट, होगी Rs 1500 की बचत!

Jio ने गणतंत्र दिवस के मौके पर Jio SoundPay सर्विस लॉन्च की है।

ख़ास बातें
  • जियो ने अपनी जियोसाउंडपे (Jio SoundPay) सर्विस लॉन्च की है।
  • यूजर्स अब UPI पेमेंट्स का अलर्ट अपने फोन पर ही पा सकेंगे।
  • Jio SoundPay सर्विस JioBharat फोन पर फ्री रहेगी।
विज्ञापन
भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Jio ने गणतंत्र दिवस के मौके पर ग्राहकों/दुकानदारों को एक बड़ा तोहफा दिया है। जियो ने अपनी जियोसाउंडपे (Jio SoundPay) सर्विस लॉन्च की है। जियोसाउंडपे के जरिए यूजर्स अब UPI पेमेंट्स का अलर्ट अपने फोन पर ही पा सकेंगे। अभी तक आपने देखा होगा कि जब आप किसी दुकान, स्टोर आदि पर जाकर UPI पेमेंट करते हैं तो एक साउंडबॉक्स अलग से वहां पर रहता है, जिसमें यूपीआई पेमेंट का अलर्ट मिलता है। लेकिन Jio SoundPay के माध्यम से अब फोन पर ही यह साउंड अलर्ट मिलेगा और किसी साउंडबॉक्स की जरूरत नहीं होगी। 

Jio SoundPay सर्विस JioBharat फोन पर फ्री रहेगी। यूजर बिना किसी साउंड बॉक्स की जरूरत के पेमेंट अलर्ट रिसीव कर सकेंगे। किसी फोन पर इस तरह की सुविधा पहली बार भारत में शुरू की गई है। इसका सीधा लाभ देशभर के 5 करोड़ से अधिक व्यापारियों को मिलेगा। कंपनी ने गणतंत्र दिवस के खास मौके पर इसे लॉन्च किया है और इसमें  वंदे मातरम जैसे खास धुनें भी जोड़ी गई हैं। 

Jio SoundPay कैसे करेगा काम
Jio SoundPay किसी भी यूपीआई पेमेंट का तुरंत अलर्ट देगा जो कि एक से अधिक भाषाओं में सुना जा सकता है। छोटे दुकानदारों, किराना स्टोर्स, सब्जी विक्रेता आदि के लिए यह सुविधा काफी उपयोगी होगी और यूजर इसके माध्यम से 1,500 रुपये तक बचा सकेंगे। वर्तमान में साउंड बॉक्स के लिए प्रति महीना लगभग 125 रुपये का चार्ज देना होता है। लेकिन जियोसाउंडपे फ्री सर्विस है। इसमें न तो साउंडबॉक्स चाहिए और न ही कोई कीमत चुकानी है। फोन पर ही यूजर को साउंड पेमेंट अलर्ट मिल जाएगा। 

जियो भारत फोन पर सर्विस फ्री रहेगी। फोन को मात्र 699 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। यदि दुकानदार नया फोन भी खरीदता है तो लगभग 6 महीने में इसकी पूरी कीमत वसूल सकता है क्योंकि जियोसाउंडपे तो फ्री ही रहेगा। जियो के प्रेसिडेंट सुनील दत्त ने कहा, “जियो का हमेशा से उद्देश्य हर भारतीय को टेक्नोलॉजी के जरिए सशक्त बनाना है। जियो भारत फोन पर मुफ्त जियोसाउंडपे सुविधा और वंदे मातरम की भावपूर्ण प्रस्तुति के जरिए हम भारत की भावना का सम्मान कर रहे हैं और एक सच्चे डिजिटल भारत के निर्माण की अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत कर रहे हैं।”
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »