17 साल के लड़के ने सुलझाई ऐसी पहेली... पढ़ते-पढ़ते कमा लिए ₹2.39 करोड़

अमेरिका के 17 वर्षीय Connor Hill ने Noble Polyhedra पर रिसर्च कर 146 अलग आकृतियों की पहचान की और Regeneron Science Talent Search में पहला स्थान जीतकर 2.5 लाख डॉलर का पुरस्कार हासिल किया।

17 साल के लड़के ने सुलझाई ऐसी पहेली... पढ़ते-पढ़ते कमा लिए ₹2.39 करोड़

Photo Credit: AI Generated

17 वर्षीय Connor Hill ने Noble Polyhedra पर रिसर्च कर 2.5 लाख डॉलर का पुरस्कार जीता

ख़ास बातें
  • 17 वर्षीय Connor Hill ने ज्योमेट्री की जटिल समस्या पर रिसर्च की
  • कंप्यूटर प्रोग्राम से 146 अलग Noble Polyhedra खोजे गए
  • इस उपलब्धि के लिए 2.5 लाख डॉलर का पुरस्कार मिला
विज्ञापन

अमेरिका के 17 साल के छात्र Connor Hill ने गणित की एक जटिल समस्या को कंप्यूटर प्रोग्राम की मदद से सुलझाकर 2.39 करोड़ रुपये से ज्यादा का इनाम जीता है। पेंसिलवेनिया के पोर्ट मटिल्डा के रहने वाले कॉनर ने दुर्लभ ज्योमेट्रिक आकृतियों यानी Noble Polyhedra पर रिसर्च की। उनके काम ने इन आकृतियों की पहचान को लेकर लंबे समय से चले आ रहे एक सवाल का जवाब दिया। इस उपलब्धि के लिए उन्हें 2026 Regeneron Science Talent Search में पहला स्थान और 2.5 लाख डॉलर का पुरस्कार मिला।

Noble Polyhedra खास तरह की तीन-आयामी ज्योमेट्रिक आकृतियां (3D Geometric shapes) होती हैं। इनमें सभी सतहें एक ही आकार की होती हैं और हर कोने पर बनने वाले कोण भी एक जैसे होते हैं। आसान उदाहरण के तौर पर घन यानी Cube को पॉलीहेड्रॉन की एक सामान्य आकृति माना जा सकता है, हालांकि Noble Polyhedra का गणित इससे काफी ज्यादा जटिल है। Society for Science के मुताबिक, साल 2020 तक गणितज्ञ Noble Polyhedra की दो इनफिनिट कैटेगरी और 61 अलग-अलग उदाहरणों के बारे में जानते थे। हालांकि, माना जा रहा था कि ऐसी और भी अलग आकृतियां मौजूद हो सकती हैं।

कॉनर ने इस समस्या को हल करने के लिए एक कंप्यूटर प्रोग्राम तैयार किया। इस प्रोग्राम ने Noble Polyhedra बनाने के सभी संभावित तरीकों को ऑर्गनाइज तरीके से जांचने में मदद की। उनकी रिसर्च का निष्कर्ष यह था कि पहले से ज्ञात दो अनंत श्रेणियों के अलावा 146 अलग-अलग Noble Polyhedra मौजूद हैं। Society for Science ने उनके प्रोजेक्ट का नाम “The Complete Set of Noble Polyhedra” बताया है।

यानी कॉनर ने सिर्फ कुछ नई आकृतियां खोजने की कोशिश नहीं की, बल्कि एक ऐसी लिस्ट तैयार करने की कोशिश की जिसमें इस कैटेगरी की सभी संभावित आकृतियां शामिल हों।

Society for Science के मुताबिक Connor Hill MIT में पढ़ाई करने की योजना बना रहे हैं। उनकी रिसर्च में गणित के साथ कंप्यूटर आधारित गणना का इस्तेमाल किया गया है। उनका कहना है कि उनका प्रोग्राम आगे दूसरी तरह की ज्योमेट्रिक आकृतियों को खोजने में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  6. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  7. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  8. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  9. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »