सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई Cockroach Janata Party का X अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिया गया है। हालांकि संगठन ने कुछ ही घंटों बाद नया अकाउंट बनाकर वापसी कर ली और पोस्ट के जरिए प्रतिक्रिया भी दी।
भारत में ब्लॉक हुआ Cockroach Janata Party का X अकाउंट
सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से तेजी से वायरल हो रही 'कॉकरोच जनता पार्टी' (Cockroach Janta Party) यानी CJP का X अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिया गया है। हालांकि अकाउंट ब्लॉक होने के कुछ ही घंटों बाद संगठन ने नया X हैंडल बनाकर वापसी भी कर ली। नए अकाउंट से किए गए पोस्ट में संगठन ने आलोचकों और कार्रवाई पर तंज भी कसा। फिलहाल पुराने हैंडल पर "Account Withheld" का नोटिस दिखाई दे रहा है, जिसमें कहा गया है कि कानूनी मांग के बाद इस अकाउंट को भारत में रोका गया है।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) खुद को एक व्यंग्यात्मक डिजिटल मूवमेंट बताती है। पिछले कुछ दिनों में यह सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुई। खासकर Instagram पर इसके फॉलोअर्स की संख्या अचानक बहुत तेजी से बढ़ी। पार्टी के Instagram अकाउंट पर 1.35 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके हैं। इसी के साथ सोशल मीडिया पर इसकी तुलना कई बड़े राजनीतिक दलों के आधिकारिक अकाउंट्स से भी की जाने लगी।
इस पूरे मामले की शुरुआत सुप्रीम कोर्ट की एक सुनवाई के बाद हुई। सोशल मीडिया पर यह दावा वायरल हुआ कि कोर्ट में की गई एक टिप्पणी में बेरोजगार युवाओं की तुलना "कॉकरोच" और "परजीवी" जैसे शब्दों से की गई थी। हालांकि उस टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की रिएक्शन देखने को मिलें। इसके बाद अभिजीत दिपके नाम के यूजर ने व्यंग्य के तौर पर "कॉकरोच जनता पार्टी" नाम से यह ऑनलाइन मूवमेंट शुरू किया।
देखते ही देखते यह पेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कई यूजर्स ने इसे युवाओं की नाराजगी और बेरोजगारी से जुड़े मुद्दों को लेकर एक डिजिटल सटायर के तौर पर देखना शुरू कर दिया। लॉन्च के शुरुआती 24 घंटों के भीतर ही हजारों लोगों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी किए थे।
X पर अकाउंट ब्लॉक होने के बाद अभिजीत दिपके ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा कि "जैसा उम्मीद था, अकाउंट रोक दिया गया।" इसके कुछ समय बाद नया हैंडल भी सामने आ गया। नए अकाउंट से किए गए पोस्ट में संगठन ने व्यंग्यात्मक अंदाज में आलोचकों पर निशाना साधा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन